पक्के मकान का सपना हो रहा साकार, ग्रामीण परिवारों का आवास बन कर तैयार
रायपुर : प्रधानमंत्री आवास योजना (ग्रामीण) जिले के जरूरतमंद ग्रामीण परिवारों के पक्के आवास के सपने को साकार कर रही है। कभी कच्चे मकानों में रहने को विवश हो रहे परिवारों के जीवन में अब सुरक्षा और सम्मान आ रहा है। कलेक्टर के निर्देशन तथा जिला पंचायत सीईओ के नेतृत्व में जिले में प्रधानमंत्री आवास योजना (ग्रामीण) का प्रभावी क्रियान्वयन किया जा रहा है, जिससे ग्रामीण अंचलों में पक्के आवासों का निर्माण तेज गति से हो रहा है।
अम्बिकापुर विकासखंड की ग्राम पंचायत अजरिमा में निवासरत कृष्णा विश्वास का पक्का आवास बनकर तैयार हो गया है। उनकी पुत्री सुताप्सी विश्वास ने बताया कि पूर्व में उनका परिवार कच्चे मकान में निवास करता था, जहां विशेषकर बारिश के दिनों में रहना अत्यंत कठिन हो जाता था। छत से पानी टपकने के साथ-साथ जहरीले जीव-जंतुओं का भय भी बना रहता था। कृष्णा विश्वास ने बताया कि प्रधानमंत्री आवास योजना (ग्रामीण) के अंतर्गत शासन से प्राप्त प्रोत्साहन राशि ने उनके परिवार को पक्का मकान बनाने का संबल दिया। कृषि मजदूरी से जमा पूंजी को शासन की सहायता राशि के साथ जोड़कर उन्होंने अपने सपनों का पक्का मकान तैयार किया। आज इस आवास में उनके माता-पिता एवं दादा सहित कुल पांच सदस्य सुरक्षित और सम्मानपूर्वक निवास कर रहे हैं।
ताप्सी विश्वास ने कहा कि प्रधानमंत्री आवास योजना (ग्रामीण) जरूरतमंद ग्रामीण परिवारों के लिए एक वरदान सिद्ध हो रही है। इस योजना ने न केवल उन्हें सुरक्षित आवास दिया है, बल्कि जीवन में स्थिरता और आत्मसम्मान भी प्रदान किया है। उन्होंने अपने परिवार की ओर से प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी एवं मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि शासन की इस जनकल्याणकारी योजना ने उनके पक्के मकान के सपने को साकार किया है और ग्रामीण परिवारों के जीवन स्तर को बेहतर बनाया है।
‘पाकिस्तान से कांग्रेस को डाटा मिला’ – फर्जी पासपोर्ट मामले में हिमंता ने किया कड़ा हमला
अदालत ने शादीशुदा युवती को प्रेमी के साथ रहने की दी अनुमति19 साल की पत्नी और 40 साल के पति का विवाद, कोर्ट का पति के बजाय प्रेमी के साथ रहने का फैसला
CSK की हार पर रायुडू का गुस्सा, डेथ ओवर बॉलिंग को ठहराया जिम्मेदार
MP में चुनावी गणित बदल सकता है, कांग्रेस को सता रहा क्रॉस वोटिंग का खतरा
हेमकुंड साहिब: बर्फ से ढका मार्ग, संयुक्त टीम ने पैदल पहुंचकर लिया जायजा
RCB के मैदान पर धमाल के पीछे कौन? टिम डेविड ने लिया नाम
Stock Market Update: सेंसेक्स में 400+ अंकों की तेजी, निफ्टी 22800 के ऊपर
Rajendra Bharti की सदस्यता जाने से कांग्रेस की गणित बिगड़ी
दिल्ली विश्वविद्यालय: बम धमकी से हड़कंप, दो कॉलेजों में तुरंत खाली करवाया गया परिसर
कहीं अगला शिकार आप तो नहीं? बढ़ते Pancreatic Cancer पर एक्सपर्ट का बड़ा खुलासा
CM Kisan Kalyan Yojana: जानें 14वीं किस्त की तारीख और स्टेटस चेक करने का तरीका
सेहत के लिए चेतावनी: गर्मियों में ये सीड्स बढ़ा सकते हैं शरीर की गर्मी
HC में सुनवाई का मौका नहीं मिला, SC पहुंचे कपिल सिब्बल
सुप्रीम कोर्ट से वेदांता को झटका: अदाणी की ₹14535 करोड़ बोली को मिली राहत
पूर्व विधायक जागेश्वर राम भगत नहीं रहे, प्रदेश में शोक की लहर
वर्ल्ड आर्चरी पैरा सीरीज में भारत का जलवा, तोमन कुमार बने चैंपियन
तनाव के बीच उम्मीद: ईरान और अमेरिका के बीच 45 दिन के युद्धविराम पर मंथन