बिलासपुर रेलवे का 'सर्जिकल स्ट्राइक...बिना टिकट सफर करने वालों से वसूला 3.74 लाख जुर्माना, मची खलबली
Bilsapur News: छत्तीसगढ़ के रेलवे स्टेशनों से बिना टिकट यात्रा करने वाले यात्रियों के खिलाफ रेलवे सख्त हो गया है. अब रेलवे अभियान चलाकर ऐसे लोगों को पकड़कर जुर्माना वसूल रहा है. हाल ही में दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे बिलासपुर में रेल अधिकारियों और कर्मचारियों ने टिकट चेकिंग अभियान चलाया. इस दौरान 634 मामले पकड़े गए और 3 लाख से ज्यादा रुपए का जुर्माना वसूला गया है.
रेलवे का सख्त अभियान
टिकट लेकर यात्रा करने वाले यात्रियों की सुविधा सुनिश्चित करने, बिना टिकट यात्रा पर प्रभावी रोक लगाने और यात्रियों को रेलवे नियमों के प्रति जागरूक करने के उद्देश्य से दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे, बिलासपुर मंडल द्वारा बिलासपुर एवं चांपा स्टेशन पर किलाबंदी टिकट चेकिंग अभियान चलाया गया. इस कार्रवाई के दौरान 634 मामलों में 3 लाख 74 हजार का जुर्माना वसूला गया है.
किस तरह पकड़े गए केस?
ट्रेनों में बिना टिकट यात्रा के 418 मामले सामने आए, जिनसे 2,86,065 रुपए का जुर्माना वसूला गया. इसके अलावा अनियमित टिकट के 187 मामले मिले. इन मामलों पर कार्रवाई करते हुए 85,665 रुपए और बिना बुक किए गए लगेज के 29 मामलों से 2,970 रुपए का जुर्माना वसूला गया.
यह अभियान वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक अनुराग कुमार सिंह के मार्गदर्शन एवं मंडल वाणिज्य प्रबंधक एस. भारतीयन व सहायक वाणिज्य प्रबंधक डी.एस. चौहान के नेतृत्व में दिनांक 8 जनवरी 2026 को आयोजित किया गया. अभियान में मुख्य वाणिज्य निरीक्षक, मुख्य टिकट निरीक्षक एवं टीटीई स्टाफ की सक्रिय भागीदारी रही. इस अभियान के अंतर्गत बिलासपुर औक चांपा स्टेशनों पर विशेष किलाबंदी टिकट जांच की गई. इसके साथ ही बिलासपुर एवं चांपा स्टेशनों के मध्य 25 ट्रेनों में व्यापक रूप से टिकट जांच की गई.
रोहित शेट्टी के पोस्ट ने बढ़ाई हलचल, क्या बदलने वाले हैं फिल्मी रास्ता?
लव जिहाद आरोपों पर हंगामा: हुबली में लड़की के परिवार पर केस दर्ज
टैबलेट से मिले 121 आपत्तिजनक वीडियो: नासिक में गंभीर अपराध का पर्दाफाश
चुनाव प्रचार के दौरान हिंसा: अधीर रंजन चौधरी पर हमले से सियासत गरमाई
इलाज के दौरान भिड़े ससुराल और मायके वाले, अस्पताल बना रणक्षेत्र
चुनावी मंच से गरजे योगी: असम में कांग्रेस और UDF को दी कड़ी चुनौती
बर्ड फ्लू की आशंका से हड़कंप, 5 अप्रैल को जांच करेगी टीम
बागदा सीट पर रोमांच: सोमा और मधुपर्णा ठाकुर के बीच कड़ा मुकाबला
CBSE सिलेबस को लेकर बवाल: तमिलनाडु CM स्टालिन का केंद्र पर बड़ा आरोप
केरल की सत्ता पर संकट के संकेत: 40 सीटों पर मछुआरों का गुस्सा बन सकता है निर्णायक
हाईटेक होगी हेल्थ सिस्टम, श्रद्धालुओं को मिलेगी बेहतर सुविधा
बढ़ता संघर्ष: ईरान का सख्त रुख, US को पीछे हटने का अल्टीमेटम
अमेरिका में बजट बदलाव: रक्षा पर जोर, शिक्षा और विदेशी सहायता में कटौती की तैयारी
आपूर्ति संकट का असर: बोतलबंद पानी महंगा होने की संभावना, उद्योग पर बढ़ा दबाव
सुरक्षा बलों की सफलता: मणिपुर में सीमा क्षेत्र से चार उग्रवादियों को पकड़ा गया
बड़ी आर्थिक पहल: सरकार दे सकती है MSME सेक्टर को 2.5 लाख करोड़ की कर्ज गारंटी योजना
शशि थरूर के काफिले पर हमले से तनाव: केरल में सुरक्षा व्यवस्था पर उठे सवाल