रायपुर में ऑनलाइन सट्टे का 'महाजाल' ध्वस्त: करोड़ों के सामान के साथ 4 धरे गए, मोबाइल खोलेंगे बड़े सिंडिकेट का राज
CG News: ऑनलाइन सट्टा और डिजिटल अपराधों के खिलाफ चल रही कार्रवाई के तहत रायपुर पुलिस को बड़ी कामयाबी हाथ लगी है. एंटी क्राइम एंड साइबर यूनिट और थाना गंज पुलिस ने संयुक्त कार्रवाई करते हुए ऑनलाइन सट्टा संचालित करने वाले गिरोह का भंडाफोड़ किया है. इस कार्रवाई में चार आरोपियों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से 50 लाख 35 हजार रुपए नगद सहित लगभग 80 लाख रुपए का सामान जब्त किया गया है.
सूचना के बाद पुलिस का एक्शन
दरअसल, पुलिस को 8 जनवरी 2026 को सूचना प्राप्त हुई थी कि थाना गंज क्षेत्र के पाठक हॉस्पिटल रोड स्थित सिंधु भवन पार्किंग के पास एक चारपहिया वाहन में कुछ लोग ऑनलाइन बैटिंग साइट्स के जरिए सट्टा संचालित कर रहे हैं. सूचना के आधार पर पुलिस टीम ने मौके पर दबिश दी और संदिग्ध वाहन को चिन्हित कर तलाशी ली. कार में सवार चार व्यक्तियों ने पूछताछ में अपने नाम रितेश गोविंदानी, मोह. अख्तर, विक्रम राजकोरी और सागर पिंजानी बताए.
जांच में क्या खुलासा हुआ ?
जांच के दौरान आरोपियों के लैपटॉप और मोबाइल फोन खंगाले गए, जिसमें Allpanelexch.com, Power7777.com, Powerexch.com और Classicexch99.com जैसी ऑनलाइन बेटिंग साइट्स के मास्टर आईडी और यूजर आईडी के माध्यम से सट्टा संचालित किया जाना पाया गया. पुलिस को आरोपियों के पास बड़ी मात्रा में नगद रकम भी मिली. पूछताछ में सामने आया कि आरोपी रितेश गोविंदानी और सागर पिंजानी मास्टर आईडी के जरिए अन्य लोगों को सट्टा खेलने और खिलाने के लिए आईडी उपलब्ध कराते थे, जबकि मोह. अख्तर और विक्रम राजकोरी ग्राहकों को अलग-अलग साइट्स की यूजर आईडी कमीशन के आधार पर बेचते थे.
पुलिस आरोपियों के कब्जे से क्या-क्या जब्त किए?
इस नेटवर्क के जरिए सभी आरोपी अवैध रूप से लाखों रुपए का मुनाफा कर रहे थे. पूछताछ में यह भी सामने आया कि ये चारों हाल ही में विदेश से लौटे थे और इनकी मानसा जल ही होने वाले IPL मैचेज में सत्ता खिलवाने की थी और ये उसके पहले अपने पैर अच्छे से जमाने का प्रयास कर रहे थे. पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से 50,35,000 रुपए नगद, दो लैपटॉप, दस मोबाइल, हुंडई टक्सन कार, पासपोर्ट, एटीएम कार्ड, चेकबुक और कैलकुलेटर जब्त किए हैं.
अपराधी पहले भी जेल जा चुके हैं
इसके अलावा, आरोपियों के बैंक खातों में जमा करोड़ों रुपए की राशि को होल्ड कराया गया है. थाना गंज में मामला दर्ज किया गया है. पुलिस ने बताया कि गिरफ्तार आरोपी रितेश गोविंदानी और विक्रम राजकोरी पूर्व में भी आपराधिक मामलों में जेल जा चुके हैं. वहीं, सट्टा खेलने वाले ग्राहकों की पहचान कर उनके खिलाफ भी वैधानिक कार्रवाई की जाएगी. पुलिस का कहना है कि बदलते अपराध के तरीकों को देखते हुए साइबर निगरानी और वित्तीय गतिविधियों पर लगातार नजर रखी जा रही है.
घर चलाने वाले पुरुषों के लिए चाणक्य की सलाह, आज के दौर के हिसाब से नहीं बदलेंगे ये 6 आदतें तो हमेशा के लिए हो जाएंगे अयोग्य
राशिफल 4 अप्रैल 2026: जानिए आज का दिन आपके लिए कैसा रहेगा
बाघ गणना का कार्य सफलतापूर्वक संपन्न
पार्टी में उठे सवाल: हरीश रावत के ‘अवकाश’ पर हरक सिंह रावत का बड़ा बयान
आंधी-बारिश और ओलों का अलर्ट: तेज हवाओं के बीच सुरक्षित रहें
राज्य में कृषि एवं जैव ईंधन के क्षेत्र में ऐतिहासिक कदम
बदलाव की बयार : जहॉ था डर और प्यास वहाँ अब विकास: लखपाल बना नई उम्मीद की मिसाल
हरीश रावत ने तोड़ी चुप्पी: राजनीति पर दिया बड़ा संदेश
भारत के लिए राहत की खबर: रूस ने संकट के बीच किया समर्थन
नवजीवन की ओर बढ़ते कदम
लकड़ी के अवैध परिवहन पर कार्रवाई, पिकअप वाहन जब्त
मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने स्व. गुरकीरत सिंह मनोचा के पार्थिव शरीर पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी
दिल्ली की पूर्व सीएम आतिशी का बड़ा हमला: राघव चड्ढा पर लगाए गंभीर आरोप
पर्यावरण बचाएँ और पुरस्कार जीतें: कचरा बदलें राशन में
उज्जैन प्राचीन काल से है समय गणना और खगोल विज्ञान का वैश्विक केंद्र : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
हरियाणा के पूर्व CM के खिलाफ सभी आरोप कोर्ट ने खारिज किए