छत्तीसगढ़ के शिमला में सजेगी सुरों की महफिल: मैनपाट महोत्सव की तारीखों का ऐलान, जानें इस बार क्या है नया धमाका
Chhattisgarh: छत्तीसगढ़ का शिमला कहे जाने वाले मैनपाट में फरवरी में भव्य मैनपाट महोत्सव का आयोजन किया जाएगा और इसके लिए प्रशासनिक स्तर पर तैयारियां शुरू कर दी गई है. अधिकारियों के मुताबिक मैनपाट महोत्सव का आयोजन फरवरी महीने के प्रथम और दूसरे सप्ताह के मध्य किया जा सकता है, बताया जा रहा है कि 14 फरवरी के आसपास की तारीख महोत्सव के लिए तय की जाएगी और इसमें देश के कई प्रसिद्ध कलाकार भी भाग लेंगे.
फरवरी में भव्य मैनपाट महोत्सव का होगा आयोजन
छत्तीसगढ़ के पर्यटन और संस्कृति मंत्री राजेश अग्रवाल ने बताया कि पिछले साल चुनाव प्रक्रिया की वजह से मैनपाट में महोत्सव का आयोजन नहीं हो पाया था, लेकिन इस साल मैनपाट महोत्सव का आयोजन फरवरी महीने के प्रथम और दूसरे सप्ताह के मध्य किया जा सकता है.
पर्यटन मंत्री बोले- बजट की कमी नहीं
उन्होंने कहा कि इसके लिए बजट की कमी नहीं होगी, उन्होंने यह भी बताया कि सीएसआर और डीएमएफ मद से भी जरूरत पड़ने पर महोत्सव के लिए खर्च किया जा सकता है. उन्होंने पत्रकारों के एक सवाल पर कहा कि अब मैनपाट महोत्सव के लिए कोई अवैध वसूली नहीं होगी. उन्होंने अभी बताया है कि बस्तर की तरह सरगुजा में भी सरगुजा ओलंपिक का आयोजन किया जाएगा, इसके लिए अफसरों को निर्देश दिया गया है.
मैनपाट महोत्सव में जानें क्या-क्या ?
इस बीच पर्यटन एवं संस्कृति मंत्री राजेश अग्रवाल की अध्यक्षता में जिला पंचायत सभाकक्ष में मैनपाट महोत्सव 2026 के आयोजन हेतु बैठक आयोजित की गई. बैठक में कलेक्टर अजीत वसंत, पुलिस अधीक्षक राजेश अग्रवाल, जिला पंचायत सीईओ विनय अग्रवाल, अपर कलेक्टर सुनील नायक सहित स्थानीय जनप्रतिनिधि व अधिकारी उपस्थित रहे.
इस वर्ष भी तीन दिवसीय मैनपाट महोत्सव का आयोजन फरवरी माह में सम्भावित तिथि 13, 14 एवं 15 फरवरी को रोपाखार जलाशय के समीप किया जाना है. बैठक में मैनपाट महोत्सव के भव्य और गरिमामय आयोजन के सम्बन्ध में विस्तार पूर्वक चर्चा की गई. इस दौरान कार्यक्रम की रूपरेखा, तिथि, समय, अतिथियों, कलाकारों, प्रतियोगिताएं, सांस्कृतिक कार्यक्रम, विभागीय स्टॉल, एडवेंचर एक्टिविटी सहित अन्य महत्वपूर्ण विषयों पर चर्चा हुई.
घर चलाने वाले पुरुषों के लिए चाणक्य की सलाह, आज के दौर के हिसाब से नहीं बदलेंगे ये 6 आदतें तो हमेशा के लिए हो जाएंगे अयोग्य
राशिफल 4 अप्रैल 2026: जानिए आज का दिन आपके लिए कैसा रहेगा
बाघ गणना का कार्य सफलतापूर्वक संपन्न
पार्टी में उठे सवाल: हरीश रावत के ‘अवकाश’ पर हरक सिंह रावत का बड़ा बयान
आंधी-बारिश और ओलों का अलर्ट: तेज हवाओं के बीच सुरक्षित रहें
राज्य में कृषि एवं जैव ईंधन के क्षेत्र में ऐतिहासिक कदम
बदलाव की बयार : जहॉ था डर और प्यास वहाँ अब विकास: लखपाल बना नई उम्मीद की मिसाल
हरीश रावत ने तोड़ी चुप्पी: राजनीति पर दिया बड़ा संदेश
भारत के लिए राहत की खबर: रूस ने संकट के बीच किया समर्थन
नवजीवन की ओर बढ़ते कदम
लकड़ी के अवैध परिवहन पर कार्रवाई, पिकअप वाहन जब्त
मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने स्व. गुरकीरत सिंह मनोचा के पार्थिव शरीर पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी
दिल्ली की पूर्व सीएम आतिशी का बड़ा हमला: राघव चड्ढा पर लगाए गंभीर आरोप
पर्यावरण बचाएँ और पुरस्कार जीतें: कचरा बदलें राशन में
उज्जैन प्राचीन काल से है समय गणना और खगोल विज्ञान का वैश्विक केंद्र : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
हरियाणा के पूर्व CM के खिलाफ सभी आरोप कोर्ट ने खारिज किए
ममता बनर्जी का बड़ा बयान: मालदा में बाहरी तत्वों की गुंडागर्दी