साहित्यकार का अपमान या नियमों की जंग? राष्ट्रपति की चौखट तक पहुंची गुरु घासीदास यूनिवर्सिटी की ये लड़ाई
CG News: छत्तीसगढ़ में गुरु घासीदास विश्वविद्यालय के कुलपति आलोक चक्रवाल के साहित्यकार से दुर्व्यवहार करने का मामला तूल पकड़ता जा रहा है. बिलासपुर में कोटा विधायक अटल श्रीवास्तव ने राष्ट्रपति को पत्र लिखकर कुलपति को हटाने की मांग की है. विधायक ने बताया है कि कुलपति के इस व्यवहार से विश्वविद्यालय की छवि धूमिल हुई है.
कुलपति का आचरण दुर्भाग्यपूर्ण और असंवैधानिक है
बिलासपुर में कोटा विधायक अटल श्रीवास्तव ने राष्ट्रपति को पत्र लिखा है. इसमें उन्होंने घासीदास विश्वविद्यालय के कुलपति आलोक चक्रवाल को हटाने की मांग की है. उन्होंने अपने पत्र में लिखा, ‘विश्वविद्यालय में कार्यक्रम के दौरान कुलपति का आचरण अत्यंत दुर्भाग्यपूर्ण, असंवैधानिक और विश्वविद्यालय की गरिमा के प्रतिकूल रहा है. इस घटना से न केवल विश्वविद्यालय की प्रतिष्ठा को ठेस पहुंची है, बल्कि देशभर से आए साहित्यकारों, शिक्षाविदों और विद्यार्थियों में भी गहरा रोष उत्पन्न हुआ है.’
उन्होंने आगे लिखा, ‘कार्यक्रम के दौरान कुलपति द्वारा अतिथियों के साथ किया गया व्यवहार, संवाद की मर्यादा का उल्लंघन और शैक्षणिक मंच को विवाद का केंद्र बना देना, यह दर्शाता है कि वे अपने पद की गरिमा और दायित्वों का निर्वहन करने में असफल रहे हैं. इसलिए आपसे निवेदन है कि मामले की गंभीरता को ध्यान में रखते हुए कुलपति को तत्काल प्रभाव से पद से हटाने और कुलपति की कार्यकाल की समस्त नियुक्तियों और आदेशों की निष्पक्ष उच्चस्तरीय जांच कराने की कृपा करें, जिससे विश्वविद्यालय की शैक्षणिक गरिमा और विश्वास बहाल हो सके.’
साहित्यकार के साथ दुर्व्यवहार करने का वीडियो हुआ था वायरल
गुरु घासीदास केंद्रीय विश्वविद्यालय, बिलासपुर में हाल ही में एक शैक्षणिक और साहित्यिक कार्यक्रम का आयोजन हुआ था. इस दौरान विश्वविद्यालय के कुलपति आलोक चक्रवाल के कार्यक्रम में आए साहित्यकार मनोज रूपण के साथ दुर्व्यहार किया था. इसका वीडियो सोशल मीडिया पर भी वायरल हुआ था. वीडियो देखकर हर तरफ कुलपति आलोक चक्रवाल की आलोचना हो रही है.
राशिफल 4 अप्रैल 2026: जानिए आज का दिन आपके लिए कैसा रहेगा
बाघ गणना का कार्य सफलतापूर्वक संपन्न
पार्टी में उठे सवाल: हरीश रावत के ‘अवकाश’ पर हरक सिंह रावत का बड़ा बयान
आंधी-बारिश और ओलों का अलर्ट: तेज हवाओं के बीच सुरक्षित रहें
राज्य में कृषि एवं जैव ईंधन के क्षेत्र में ऐतिहासिक कदम
बदलाव की बयार : जहॉ था डर और प्यास वहाँ अब विकास: लखपाल बना नई उम्मीद की मिसाल
हरीश रावत ने तोड़ी चुप्पी: राजनीति पर दिया बड़ा संदेश
भारत के लिए राहत की खबर: रूस ने संकट के बीच किया समर्थन
नवजीवन की ओर बढ़ते कदम
लकड़ी के अवैध परिवहन पर कार्रवाई, पिकअप वाहन जब्त
मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने स्व. गुरकीरत सिंह मनोचा के पार्थिव शरीर पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी
दिल्ली की पूर्व सीएम आतिशी का बड़ा हमला: राघव चड्ढा पर लगाए गंभीर आरोप
पर्यावरण बचाएँ और पुरस्कार जीतें: कचरा बदलें राशन में
उज्जैन प्राचीन काल से है समय गणना और खगोल विज्ञान का वैश्विक केंद्र : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
हरियाणा के पूर्व CM के खिलाफ सभी आरोप कोर्ट ने खारिज किए
ममता बनर्जी का बड़ा बयान: मालदा में बाहरी तत्वों की गुंडागर्दी
चाय बागानों के मजदूरों के मुद्दे पर हेमंत सोरेन ने BJP को घेरा
TMC कार्यालय में जवानों के कैरम खेलने पर गिरी थी गाज
सह-मीडिया प्रभारी पद पर पवन दुबे की नियुक्ति, कार्यकर्ताओं में उत्साह