स्थानीय कलाकारों को अधिक से अधिक अवसर मिले, विगत वर्षों की भांति इस वर्ष भी गरिमामयी ढंग से मैनपाट महोत्सव सम्पन्न हो-मंत्री अग्रवाल
रायपुर : पर्यटन एवं संस्कृति मंत्री राजेश अग्रवाल की अध्यक्षता में गुरुवार को अंबिकापुर जिला पंचायत सभाकक्ष में मैनपाट महोत्सव 2026 के आयोजन को लेकर महत्वपूर्ण बैठक संपन्न हुई। इस बैठक में कलेक्टर अजीत वसंत, पुलिस अधीक्षक राजेश अग्रवाल, जिला पंचायत सीईओ विनय अग्रवाल, अपर कलेक्टर सुनील नायक सहित स्थानीय जनप्रतिनिधि और संबंधित अधिकारी मौजूद रहे।
तीन दिवसीय भव्य आयोजन की रूपरेखा तय
विगत वर्षों की तर्ज पर इस बार भी मैनपाट महोत्सव 2026 का आयोजन फरवरी माह में संभावित तिथि 13, 14 एवं 15 फरवरी को रोपाखार जलाशय के समीप किया जाएगा। बैठक में महोत्सव को भव्य और गरिमामय बनाने के उद्देश्य से विस्तृत चर्चा हुई। कार्यक्रम की रूपरेखा में तिथि, समय, अतिथियों का स्वागत, कलाकारों का चयन, विभिन्न प्रतियोगिताएं, सांस्कृतिक कार्यक्रम, विभागीय स्टॉल, एडवेंचर एक्टिविटी सहित अन्य महत्वपूर्ण बिंदुओं पर विचार-विमर्श किया गया। मंत्री अग्रवाल ने समन्वित प्रयास पर जोर दिया।
स्थानीय कलाकारों और दुकानदारों को प्राथमिकता, गरिमापूर्ण आयोजन के निर्देश
मंत्री अग्रवाल ने स्पष्ट निर्देश दिए कि महोत्सव में स्थानीय कलाकारों, स्कूल-कॉलेज के छात्र-छात्राओं को अधिक से अधिक मंच प्रदान किया जाए। उन्होंने स्थानीय दुकानदारों को स्टॉल आवंटन के लिए स्थान उपलब्ध कराने के आदेश दिए, जिसमें निजी संस्थान भी भाग ले सकें। इसके लिए आवेदन आमंत्रित करने को कहा गया।
मनोरंजन, खेल गतिविधियों और स्टॉलों के लिए पर्याप्त स्थान सुनिश्चित करने के साथ-साथ लोक निर्माण विभाग, वन विभाग सहित अन्य विभागों से अपनी जिम्मेदारियों का पूर्ण निर्वहन करने को कहा। उन्होंने कहा कि हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी गरिमामयी ढंग से आयोजन संपन्न हो, इसके लिए शासन-प्रशासन पूर्ण समन्वय के साथ कार्य करें। मैनपाट महोत्सव छत्तीसगढ़ के सांस्कृतिक धरोहर को प्रदर्शित करने का प्रमुख मंच बनेगा, जो पर्यटन को बढ़ावा देने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा।
कुवैत में वित्त मंत्रालय और तेल रिफाइनरी पर ड्रोन हमले
हमने पायलट को ईरान से सुरक्षित रेस्क्यू कर लिया है, ट्रंप का बड़ा दावा
केरल की सियासत गरमाई, PM मोदी बोले- LDF सरकार की विदाई तय
क्या 2026 में बदलेगी सत्ता? ममता बनर्जी के दावे से सियासी हलचल
देश में कच्चे तेल की कमी नहीं, लोगों से अपील- ज्यादा खरीददारी से बचें
बंगाल चुनाव 2026: TMC की स्टार कैंपेनर लिस्ट सामने, जानें कौन-कौन शामिल
संकट में दोस्त: ईरान तनाव के दौरान आर्मेनिया की मदद, जयशंकर ने जताया आभार
क्राइम ब्रांच सख्त: इंदौर में साइबर फ्रॉड केस में दर्जनों खाते फ्रीज
बिजली बिल से राहत! MP में समाधान योजना 15 मई तक बढ़ी, सरचार्ज में 90% छूट
पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव: बीजेपी ने जारी की 5वीं लिस्ट, कई सीटों पर फेरबदल
मरीजों की बढ़ी चिंता: 126 प्राइवेट अस्पतालों में अब नहीं मिलेगा मुफ्त इलाज
मध्यप्रदेश में मौसम का कहर: ओले गिरने से फसलें बर्बाद, अलर्ट जारी
महाराष्ट्र के नासिक में बड़ा हादसा, कुएं में गिरी कार, 9 लोगों की मौत
हिमाचल में दर्दनाक दुर्घटना, बंजार में वाहन खाई में गिरा, 2 लापता