Breaking: दुर्ग जिला कोर्ट में बम की खबर से मची अफरा-तफरी...पुलिस ने संभाली कमान, कोर्ट रूम से बाहर निकाले गए वकील और फरियादी
Durg News: छत्तीसगढ़ समेत देश के कई राज्यों में अलग-अलग जिला कोर्ट को बम से उड़ाने की धमकी का मामला सामने आया है. रायपुर, बिलासपुर और राजनांदगांव जिला कोर्ट के बाद अब दुर्ग जिला न्यायालय को बम से उड़ाने की भी धमकी मिली है. इसके बाद पूरे कोर्ट परिसर में हड़कंप मच गया. यह धमकी जिला न्यायालय की आधिकारिक ई-मेल आईडी पर भेजी गई थी, जिसके सामने आते ही न्यायिक अधिकारियों ने तुरंत पुलिस और प्रशासन को सूचना दी. सुरक्षा की दृष्टि से तुरंत पूरे कोर्ट परिसर को खाली करा दिया गया.
कोर्ट परिसर कराया गया खाली
जैसे ही दुर्ग जिला कोर्ट को बम से उड़ाने की धमकी मिली वैसे ही तुरंत कोर्ट परिसर को खाली कराया गया. वहीं, वकीलों, कर्मचारियों और आम नागरिकों का प्रवेश पूरी तरह से प्रतिबंधित कर दिया गया. अचानक हुए इस घटनाक्रम से कोर्ट परिसर में अफरा-तफरी का माहौल बन गया.
अधिवक्ता रवि शंकर सिंह ने बताया कि सुबह करीब 10 बजे एक अज्ञात व्यक्ति द्वारा बम से उड़ाने की धमकी भरा ई-मेल भेजा गया था. जैसे ही यह मेल सामने आया, न्यायालय प्रशासन सतर्क हो गया और पुलिस को सूचना दी गई. सूचना मिलते ही पुलिस बल, बम निरोधक दस्ता और डॉग स्क्वायड मौके पर पहुंचा और पूरे परिसर की सघन जांच शुरू की गई. पुलिस अधिकारियों ने न्यायालय भवन, रिकॉर्ड रूम, पार्किंग क्षेत्र, वकीलों के चैंबर और आसपास के इलाकों में गहन तलाशी ली. हालांकि शुरुआती जांच में कोई संदिग्ध वस्तु या विस्फोटक सामग्री नहीं मिली.
दुर्ग डीएसपी अलेक्जेंडर किरो ने कहा कि यह एक अफवाह या शरारत भरा संदेश हो सकता है, लेकिन मामले को गंभीरता से लेते हुए जांच जारी है. उन्होंने ने बताया कि जिला न्यायालय में पहले से ही सप्ताह में एक बार नियमित सुरक्षा जांच की जाती है ताकि किसी भी संदिग्ध गतिविधि पर नजर रखी जा सके.
राशिफल 4 अप्रैल 2026: जानिए आज का दिन आपके लिए कैसा रहेगा
बाघ गणना का कार्य सफलतापूर्वक संपन्न
पार्टी में उठे सवाल: हरीश रावत के ‘अवकाश’ पर हरक सिंह रावत का बड़ा बयान
आंधी-बारिश और ओलों का अलर्ट: तेज हवाओं के बीच सुरक्षित रहें
राज्य में कृषि एवं जैव ईंधन के क्षेत्र में ऐतिहासिक कदम
बदलाव की बयार : जहॉ था डर और प्यास वहाँ अब विकास: लखपाल बना नई उम्मीद की मिसाल
हरीश रावत ने तोड़ी चुप्पी: राजनीति पर दिया बड़ा संदेश
भारत के लिए राहत की खबर: रूस ने संकट के बीच किया समर्थन
नवजीवन की ओर बढ़ते कदम
लकड़ी के अवैध परिवहन पर कार्रवाई, पिकअप वाहन जब्त
मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने स्व. गुरकीरत सिंह मनोचा के पार्थिव शरीर पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी
दिल्ली की पूर्व सीएम आतिशी का बड़ा हमला: राघव चड्ढा पर लगाए गंभीर आरोप
पर्यावरण बचाएँ और पुरस्कार जीतें: कचरा बदलें राशन में
उज्जैन प्राचीन काल से है समय गणना और खगोल विज्ञान का वैश्विक केंद्र : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
हरियाणा के पूर्व CM के खिलाफ सभी आरोप कोर्ट ने खारिज किए
ममता बनर्जी का बड़ा बयान: मालदा में बाहरी तत्वों की गुंडागर्दी
चाय बागानों के मजदूरों के मुद्दे पर हेमंत सोरेन ने BJP को घेरा
TMC कार्यालय में जवानों के कैरम खेलने पर गिरी थी गाज
सह-मीडिया प्रभारी पद पर पवन दुबे की नियुक्ति, कार्यकर्ताओं में उत्साह