शराब घोटाला: गोवा में फरारी काट रहे छत्तीसगढ़ के कारोबारी नवीन केडिया गिरफ्तार, झारखंड ACB ने फिल्मी अंदाज में दबोचा
Liquor Scam: झारखंड ACB (भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो) टीम ने शराब घोटाला मामले में बड़ी कार्रवाई की है. झारखंड ACB की टीम ने छत्तीसगढ़ के शराब कारोबारी और छत्तीसगढ़ डिस्टिलरी के संचालक नवीन केडिया को गोवा से गिरफ्तार कर लिया है. केडिया लंबे समय से फरार था और उनके खिलाफ भ्रष्टाचार निरोधक अधिनियम के तहत जांच चल रही थी.
243.72 करोड़ कमीशन देने का आरोप
ACB ने पहले ही उनके खिलाफ गिरफ्तारी वारंट जारी किया था. गिरफ्तारी के बाद अब टीम ट्रांजिट रिमांड पर उन्हें गोवा से रांची लाने की प्रक्रिया में जुटी हुई है. रांची पहुंचने के बाद आरोपी को रिमांड पर लेकर पूछताछ की जाएगी, जिससे शराब घोटाले से जुड़े नेटवर्क, सिंडिकेट और लेन-देन की महत्वपूर्ण जानकारी मिलने की उम्मीद है.
नवीन केडिया पर क्या आरोप हैं?
छत्तीसगढ़ के शराब कारोबारी नवीन केडिया का नाम छत्तीसगढ़ शराब घोटाले के साथ-साथ झारखंड शराब घोटाले में भी जुड़ा हुआ है. झारखंड में हुए शराब घोटाले में उनकी कंपनी पर आरोप है कि उन्होंने देसी शराब की सप्लाई की और इससे सरकार को करोड़ों रुपए का नुकसान पहुंचाया. जांच में यह भी सामने आया है कि झारखंड शराब घोटाले का छत्तीसगढ़ के कारोबारियों से गहरा संबंध रहा है. वहीं, कारोबारी नवीन केडिया के खिलाफ छत्तीसगढ़ शराब घोटाले में 243.72 करोड़ कमीशन देने का आरोप है.
जमानत के लिए लगा रखी थी अर्जी
बता दें कि शराब कारोबारी नवीन केडिया के खिलाफ ACB ने अरेस्ट वारंट निकाला था, जिसके बाद से वह फरार था. वहीं, उसने गिरफ्तारी से बचने के लिए कोर्ट में जमानत याचिका भी दाखिल की हुई थी. लेकिन इस याचिका पर सुनवाई से पहले ही ACB की टीम ने उसे गिरफ्तार कर लिया. जांच एजेंसी के मुताबिक यह मामला उत्पाद एवं मद्य निषेध विभाग के पूर्व प्रधान सचिव विनय कुमार चौबे के कार्यकाल से जुड़ा है.
कुवैत में वित्त मंत्रालय और तेल रिफाइनरी पर ड्रोन हमले
हमने पायलट को ईरान से सुरक्षित रेस्क्यू कर लिया है, ट्रंप का बड़ा दावा
केरल की सियासत गरमाई, PM मोदी बोले- LDF सरकार की विदाई तय
क्या 2026 में बदलेगी सत्ता? ममता बनर्जी के दावे से सियासी हलचल
देश में कच्चे तेल की कमी नहीं, लोगों से अपील- ज्यादा खरीददारी से बचें
बंगाल चुनाव 2026: TMC की स्टार कैंपेनर लिस्ट सामने, जानें कौन-कौन शामिल
संकट में दोस्त: ईरान तनाव के दौरान आर्मेनिया की मदद, जयशंकर ने जताया आभार
क्राइम ब्रांच सख्त: इंदौर में साइबर फ्रॉड केस में दर्जनों खाते फ्रीज
बिजली बिल से राहत! MP में समाधान योजना 15 मई तक बढ़ी, सरचार्ज में 90% छूट
पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव: बीजेपी ने जारी की 5वीं लिस्ट, कई सीटों पर फेरबदल
मरीजों की बढ़ी चिंता: 126 प्राइवेट अस्पतालों में अब नहीं मिलेगा मुफ्त इलाज
मध्यप्रदेश में मौसम का कहर: ओले गिरने से फसलें बर्बाद, अलर्ट जारी
महाराष्ट्र के नासिक में बड़ा हादसा, कुएं में गिरी कार, 9 लोगों की मौत
हिमाचल में दर्दनाक दुर्घटना, बंजार में वाहन खाई में गिरा, 2 लापता