मानवता की मिसाल: ठंड में जरूरतमंदों के लिए आगे आया SBI लेडीज़ क्लब भोपाल
भोपाल। कड़ाके की ठंड से जूझ रहे बेसहारा एवं जरूरतमंद लोगों के लिए भारतीय स्टेट बैंक लेडीज़ क्लब, भोपाल एक बार फिर मानवता की मिसाल बनकर सामने आया। भोपाल मुख्य रेलवे स्टेशन के प्लेटफॉर्म क्रमांक–1 एवं आसपास के स्थानों पर लेडीज़ क्लब द्वारा 100 जरूरतमंदों को कंबल एवं भोजन के पैकेट वितरित किए गए। इस सेवा अभियान में लेडीज़ क्लब की अध्यक्षा श्रीमती श्रद्धांजलि सुबुद्धि की गरिमामयी उपस्थिति रही। उनके नेतृत्व में क्लब की सभी मेम्बर्स ने पूरे समर्पण, स्नेह और संवेदनशीलता के साथ इस सेवा कार्य को पूरा किया। ठंड से कांपते जरूरतमंदों के चेहरों पर कंबल ओढ़ाते ही जो मुस्कान उभरी, वह इस सामाजिक पहल की सार्थकता को स्वयं बयान कर रही थी। कार्यक्रम के दौरान स्टेशन परिसर सेवा, सहयोग और सहानुभूति के भाव से सराबोर रहा। यात्रियों एवं रेलकर्मियों ने भी इस मानवीय प्रयास की भूरी-भूरी प्रशंसा की। SBI लेडीज़ क्लब भोपाल की यह पहल समाज के प्रति बैंक परिवार की संवेदनशील सोच, सामाजिक उत्तरदायित्व और मानवीय मूल्यों के प्रति गहरी प्रतिबद्धता को दर्शाती है। लेडीज़ क्लब का यह सेवा अभियान न केवल जरूरतमंदों को ठंड से राहत देने वाला साबित हुआ, बल्कि समाज के प्रत्येक वर्ग को मानवता, करुणा और सहभागिता का सशक्त संदेश भी दे गया।
TMC कार्यालय में जवानों के कैरम खेलने पर गिरी थी गाज
सह-मीडिया प्रभारी पद पर पवन दुबे की नियुक्ति, कार्यकर्ताओं में उत्साह
कांग्रेस के वरिष्ठ नेता ने होर्मुज पर सरकार की नीतियों का समर्थन किया
भाजपा ने जारी की 27 प्रत्याशियों की सूची, पूर्व अध्यक्ष अन्नामलाई को नहीं मिला टिकट
वकील को बनाया ऑनलाइन ठगी का शिकार, आरोपी पकड़ाया
PM मोदी बोले- जनता चाहती है बदलाव, केरल में कांग्रेस पर बड़ा वार
रायपुर, बिलासपुर और गोंदिया रूट की ट्रेन सेवा फिर शुरू
चीन पर टेक्नोलॉजी नकेल, US ने पेश किया MATCH एक्ट
मिडिल ईस्ट तनाव बढ़ा: कुवैत की तेल रिफाइनरी फिर बनी निशाना
सिलेंडर संकट में धोखा, एजेंसी कर्मचारी 30 गैस सिलेंडर लेकर भागा
राहुल गांधी पर भाजपा का तंज, बयान पर मचा बवाल
खौफनाक हादसा, गले के आर-पार सरिया; सर्जरी से बची जान
आईपीएल विवाद: ललित मोदी ने BCCI से की बड़ी मांग
मंटुरोव की भारत यात्रा: कई महत्वपूर्ण मुद्दों पर बातचीत
डेढ़ लाख शिक्षकों को फायदा, चौथी क्रमोन्नति का आदेश जारी
माता के दरबार में वर्दीधारी का भक्ति भाव, लोगों ने सराहा
AIMIM की पहली लिस्ट सामने: 12 उम्मीदवारों के नाम और सीटें तय
AAP नेता राघव चड्ढा बोले, खामोशी के बावजूद नहीं मानी हार
देसी और हाइब्रिड खीरे में क्या अंतर, कौन ज्यादा फायदेमंद