ड्रोन खरीदी पर 80 प्रतिशत तक अनुदान भी, आत्मनिर्भर बनाने का नवाचार
89 ग्रामीण महिलाओं को दिया ड्रोन पायलट का प्रशिक्षण, बढ़ गई मासिक आमदनी
भोपाल। एक तरफ ई-रिक्शा से लेकर बस-ट्रक तक महिलाएं चला रही हैं, तो अब नमो ड्रोन दीदी योजना के तहत ग्रामीण महिलाओं को ड्रोन पायलट का प्रशिक्षण दिलवाकर आत्मनिर्भर बनाया जा रहा है, जिससे कई महिलाओं की मासिक आमदनी कई गुना बढ़ गई। अभी तक 89 महिलाएं यह प्रशिक्षण ले चुकी हैं। इस योजना के तहत ड्रोन खरीदी पर भी कुल लागत का 80 फीसदी अनुदान हितग्राहियों को उपलब्ध कराया जाता है और सिर्फ 20 फीसदी यानी लगभग 50 हजार रुपए का अंशदान ही करना पड़ता है।
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा है कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी द्वारा महिला सशक्तिकरण के लिए प्रारंभ की गई नमो ड्रोन दीदी योजना ग्रामीण महिलाओं के लिए एक मिसाल बन रही है। यह योजना महिलाओं को आधुनिक ड्रोन तकनीक से जोडक़र उन्हें आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम है। मध्यप्रदेश में अब तक 89 ग्रामीण महिलाओं को ड्रोन पायलट का सफल प्रशिक्षण प्रदान किया गया है, जिससे उनमें आत्मविश्वास और स्वावलंबन की भावना जागृत हुई है। नमो ड्रोन दीदियां कृषि कार्यों में उर्वरक एवं कीटनाशक छिडक़ाव जैसी सेवाएं प्रदान कर नियमित आय अर्जित कर रही हैं। योजना के तहत ड्रोन खरीद पर कुल लागत का 80 प्रतिशत अनुदान हितग्राहियों को उपलब्ध कराया जा रहा है हितग्राही महिला को केवल 50 हजार रूपये का अंशदान करना होता है। इससे महिलाएं न केवल अपनी आय बढ़ा रही हैं, बल्कि किसानों को भी समय एवं श्रम की बचत के साथ किफायती सेवाएं मिल रही हैं। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि योजना अंतर्गत प्रदेश में एक हजार से अधिक महिलाओं को ड्रोन प्रशिक्षण एवं ड्रोन उपलब्ध कराने का लक्ष्य रखा गया है। नमो ड्रोन दीदियां किसानों के खेतों में आधुनिक तकनीक से उर्वरक एवं कीटनाशकों का छिडक़ाव कर रही हैं, जिससे फसलों की उत्पादकता बढ़ रही है और परिचालन लागत कम हो रही है। यह पहल ग्रामीण अर्थव्यवस्था को मजबूत बनाने के साथ महिलाओं को नई आजीविका के अवसर प्रदान कर रही है। जबलपुर की सपना काछी ने ग्राम गोकलपुर में अपने गांव की महिलाओं के साथ ओम शांति ओम स्व-सहायता समूह बनाया। उन्होंने सिलाई, कृषि और ड्रोन पायलट का प्रशिक्षण लिया। मुख्यमंत्री आर्थिक कल्याण योजना से प्राप्त आर्थिक सहायता से सिलाई मशीन और सामुदायिक निवेश निधि से प्राप्त राशि से गाय खरीदी। सब्जी उत्पादन, सिलाई और दुग्ध व्यवसाय से उनकी मासिक आय 20-22 हजार रुपए हो गई। ड्रोन तकनीक अपनाने के बाद उनकी आय में और वृद्धि हुई।1200 एकड़ में स्प्रे कर केवल ड्रोन से 2.86 लाख रुपये कमाए, अब उनकी मासिक आय 30-35 हजार रुपये है।
TMC कार्यालय में जवानों के कैरम खेलने पर गिरी थी गाज
सह-मीडिया प्रभारी पद पर पवन दुबे की नियुक्ति, कार्यकर्ताओं में उत्साह
कांग्रेस के वरिष्ठ नेता ने होर्मुज पर सरकार की नीतियों का समर्थन किया
भाजपा ने जारी की 27 प्रत्याशियों की सूची, पूर्व अध्यक्ष अन्नामलाई को नहीं मिला टिकट
वकील को बनाया ऑनलाइन ठगी का शिकार, आरोपी पकड़ाया
PM मोदी बोले- जनता चाहती है बदलाव, केरल में कांग्रेस पर बड़ा वार
रायपुर, बिलासपुर और गोंदिया रूट की ट्रेन सेवा फिर शुरू
चीन पर टेक्नोलॉजी नकेल, US ने पेश किया MATCH एक्ट
मिडिल ईस्ट तनाव बढ़ा: कुवैत की तेल रिफाइनरी फिर बनी निशाना
सिलेंडर संकट में धोखा, एजेंसी कर्मचारी 30 गैस सिलेंडर लेकर भागा
राहुल गांधी पर भाजपा का तंज, बयान पर मचा बवाल
खौफनाक हादसा, गले के आर-पार सरिया; सर्जरी से बची जान
आईपीएल विवाद: ललित मोदी ने BCCI से की बड़ी मांग
मंटुरोव की भारत यात्रा: कई महत्वपूर्ण मुद्दों पर बातचीत
डेढ़ लाख शिक्षकों को फायदा, चौथी क्रमोन्नति का आदेश जारी
माता के दरबार में वर्दीधारी का भक्ति भाव, लोगों ने सराहा
AIMIM की पहली लिस्ट सामने: 12 उम्मीदवारों के नाम और सीटें तय
AAP नेता राघव चड्ढा बोले, खामोशी के बावजूद नहीं मानी हार
देसी और हाइब्रिड खीरे में क्या अंतर, कौन ज्यादा फायदेमंद