फ्लाइट में बिगड़ी बच्चे की तबीयत, इंदौर एयरपोर्ट पर आपात लैंडिंग के बाद मौत
इंदौर। जयपुर से बेंगलुरु जा रही एयर इंडिया एक्सप्रेस की फ्लाइट IX1240 को मंगलवार शाम इंदौर में आपात स्थिति में उतारना पड़ा. विमान में सवार एक साल के बच्चे की उड़ान के दौरान अचानक तबीयत बिगड़ गई थी. बच्चे को सांस लेने में गंभीर दिक्कत हो रही थी, फ्लाइट लैंडिंग के बाद बच्चे को अस्पताल लेकर जाया गया, लेकिन अस्पताल पहुंचने से पहले ही उसकी मौत हो गई।
तबीयत बिगड़ने की जानकारी परिजनों ने क्रू को दी
जानकारी के अनुसार, यह फ्लाइट शाम 5:30 बजे जयपुर से रवाना हुई थी और रात 8:10 बजे बेंगलुरु पहुंचने वाली थी. उड़ान के दौरान एक वर्षीय मोहम्मद अबरार को सांस लेने में परेशानी होने लगी, जिसकी सूचना परिजनों ने तुरंत केबिन क्रू को दी. स्थिति बिगड़ने पर पायलट ने नजदीकी इंदौर एयरपोर्ट से संपर्क किया और शाम करीब 7:20 बजे विमान को मेडिकल इमरजेंसी के तहत उतारने की अनुमति मांगी गई।
एयर ट्रैफिक कंट्रोल ने दी इमरजेंसी लैंडिंग की मंजूरी
एयर ट्रैफिक कंट्रोल ने इमरजेंसी लैंडिंग की मंजूरी दी और एयरपोर्ट पर मेडिकल अलर्ट घोषित किया गया. शाम 7:50 बजे विमान के उतरते ही बच्चे को बाहर लाया गया. विमान में मौजूद एक डॉक्टर पहले से ही सीपीआर दे रहे थे. एयरपोर्ट पर तैनात मेडिकल टीम ने भी लगातार प्रयास किए और बच्चे को एम्बुलेंस से नजदीकी अस्पताल ले जाया गया, जहां से उसे डॉल्फिन हॉस्पिटल रेफर किया गया. हालांकि, अस्पताल पहुंचने से पहले ही डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
अस्पताल प्रबंधन ने दी जानकारी
अस्पताल प्रबंधन के मुताबिक, मोहम्मद अबरार अपने पिता मोहम्मद अजलान, मां फिरोजा और बड़े भाई के साथ जयपुर से बेंगलुरु लौट रहा था. बताया जा रहा है कि उड़ान से पहले ही बच्चे की तबीयत पूरी तरह ठीक नहीं थी. आशंका जताई जा रही है कि यात्रा के दौरान पानी या दूध पिलाने के समय वह श्वासनली में चला गया, जिससे उसकी हालत अचानक गंभीर हो गई।
सुनेत्रा पवार का बयान: अजित पवार के विकास एजेंडे को आगे ले जाएंगे, बारामती में मुकाबला तेज
रहाणे के बयान पर सहवाग ने जताई नाराजगी, कहा टीम भावना को समझो
कॉपी चेक करते वक्त छात्र का फनी नोट पढ़कर टीचर्स हक्के-बक्के
युवा खिलाड़ी का IPL डेब्यू फैंस के लिए रोमांचक होगा
ASF मनुष्यों के लिए खतरनाक नहीं, लेकिन पशु उद्योग के लिए बड़ा खतरा
डिजिटल संकट का डर! क्या अब नए 100, 200 और 500 रुपये के नोट बनेंगे सहारा?
IPL में आज दिखेगा असली क्लैश, फैंस की नजरें इस मुकाबले पर
शेयर बाजार टूटा तो सोने ने पकड़ी रफ्तार, आज के ताजा रेट देखें
कोलकाता पर हमले की धमकी पर भारत का पलटवार, Rajnath Singh बोले—‘परिणाम भुगतने होंगे’
राज्यसभा सीट और पार्टी बदलाव: राघव चड्ढा को लेकर बढ़ी सियासी अटकलें
भ्रूण लिंग परीक्षण का काला खेल पकड़ा गया, राहगीर ने किया खुलासा, मुख्य आरोपी फरार
चार अंतरिक्ष यात्री आर्टेमिस-2 के साथ चांद की ओर, 10 दिन में पृथ्वी पर वापसी
नगर निगम की नई पहल, शहर में लगेंगे मिस्ट टावर से कम होगा प्रदूषण
ज्यादा वसूली करने वाले स्कूलों पर गिरेगी गाज, कलेक्टर सख्त
बाबा महाकाल का दरबार हुआ रोशन, भक्त ने चढ़ाए 29 किलो चांदी
हैरान करने वाला मामला, सर्जरी के बाद पेट में रह गया ग्लव्स
पवन खेड़ा के आवास पर असम पुलिस की छानबीन, तीन पासपोर्ट मामले ने बढ़ाई हलचल
तीखे मसाले ने बिगाड़ी क्लासन की हालत, देखने लगे पानी की तलाश