चाइनीज मांझे से बचाव के लिए पुलिस का नया कदम, 20 आरोपी गिरफ्तार
उज्जैन। मकर संक्रांति के समय चाइनीज मांझे का चलन तेज होने लगता है. चाइनीज मांझे से दूसरे की पतंग को काटने और आसमान की ऊचांईयों पर पहुंचाने के लिए लोग इसका इस्तेमाल धड़ल्ले से करते हैं. लेकिन इस चाइनीज मांझे से लगातार घटनाएं भी देखने को मिलती हैं. मांझे से कई बड़े हादसे बीते कुछ समय में सामने आए हैं. ऐसे में उज्जैन पुलिस ने दुपहिया वाहनों पर चलने वाले लाेगों को सुरक्षित यात्रा देने के लिए बाइक पर एंटी डोर प्रोटेक्टर (तार का घेरा) लगाने का अभियान शुरू किया है।
बाइक पर पुलिस लगा रही एंटी डोर प्रोटेक्टर
पुलिस विभाग इस अभियान को मकर संक्रांति तक जारी रखने वाला है. उज्जैन यातायात पुलिस बुधवार को हरिफाटक चौराहे पर दुपहिया वाहनों में एंटी डोर प्रोटेक्टर लगाएगी. जानकारी के अनुसार पिछले करीब 3 महीनों में चाइनीज मांझे से गला कटने की कई घटनाएं सामने आ चुकी है. इन घटनाओं में 8 लोग गंभीर रूप से घायल भी हो चुके हैं. पुलिस लगातार चाइनीज मांझे के इस्तेमाल और इसको बेचने के साथ ही खरीदने वालों पर कार्रवाई कर रही है, लेकिन इसके बावजूद हो रही घटनाओं को रोकने के लिए एसपी प्रदीप शर्मा के निर्देश पर दुपहिया वाहनों पर एंटी डोर प्रोटेक्टर लगाने की मुहिम चलाई जा रही है।
50 बाइक पर पुलिस ने लगाए एंटी डोर प्रोटेक्टर
मंगलवार को पुलिस कंट्रोल रूम के एसपी की मौजूदगी में ट्रैफिक पुलिस डीएसपी दिलीप सिंह परिहार ने अपनी टीम के साथ 50 दुपहिया वाहनों पर निशुल्क एंटी डोर प्रोटेक्टर लगाए और वाहन चालकों को इससे होने वाली सुरक्षा के महत्व की जानकारी दी गई. चाइनीज मांझे से हुई घटनाओं के बारे में एसपी प्रदीप शर्मा ने बताया कि करीब 20 लोगों के खिलाफ अब तक कार्रवाई की जा चुकी है. उन्होंने आगे कहा कि दुपहिया वाहनों में एंटी डोर प्रोटेक्टर लगाने से गले, चेहरे और हाथों में लगने वाली गंभीर चोट को काफी हद तक काम किया जा सकता है।
प्रशासन ने उठाए यह कदम
उज्जैन पुलिस और नगर निगम ने साथ मिलकर सभी ब्रिजों पर लोहे के तार लगाए हैं. इसके अलावा कलेक्टर रोशन कुमार सिंह ने चाइनीज मांझे पर प्रतिबंध भी लगा दिया है. इस मामले में कार्रवाई करते हुए पुलिस ने करीब 20 लोगों को पकड़कर एक लाख रुपए का मांझा जब्त किया है. वहीं मामले से जुड़े आरोपियों का पुलिस ने जुलूस भी निकाला है।
सुनेत्रा पवार का बयान: अजित पवार के विकास एजेंडे को आगे ले जाएंगे, बारामती में मुकाबला तेज
रहाणे के बयान पर सहवाग ने जताई नाराजगी, कहा टीम भावना को समझो
कॉपी चेक करते वक्त छात्र का फनी नोट पढ़कर टीचर्स हक्के-बक्के
युवा खिलाड़ी का IPL डेब्यू फैंस के लिए रोमांचक होगा
ASF मनुष्यों के लिए खतरनाक नहीं, लेकिन पशु उद्योग के लिए बड़ा खतरा
डिजिटल संकट का डर! क्या अब नए 100, 200 और 500 रुपये के नोट बनेंगे सहारा?
IPL में आज दिखेगा असली क्लैश, फैंस की नजरें इस मुकाबले पर
शेयर बाजार टूटा तो सोने ने पकड़ी रफ्तार, आज के ताजा रेट देखें
कोलकाता पर हमले की धमकी पर भारत का पलटवार, Rajnath Singh बोले—‘परिणाम भुगतने होंगे’
राज्यसभा सीट और पार्टी बदलाव: राघव चड्ढा को लेकर बढ़ी सियासी अटकलें
भ्रूण लिंग परीक्षण का काला खेल पकड़ा गया, राहगीर ने किया खुलासा, मुख्य आरोपी फरार
चार अंतरिक्ष यात्री आर्टेमिस-2 के साथ चांद की ओर, 10 दिन में पृथ्वी पर वापसी
नगर निगम की नई पहल, शहर में लगेंगे मिस्ट टावर से कम होगा प्रदूषण
ज्यादा वसूली करने वाले स्कूलों पर गिरेगी गाज, कलेक्टर सख्त
बाबा महाकाल का दरबार हुआ रोशन, भक्त ने चढ़ाए 29 किलो चांदी
हैरान करने वाला मामला, सर्जरी के बाद पेट में रह गया ग्लव्स
पवन खेड़ा के आवास पर असम पुलिस की छानबीन, तीन पासपोर्ट मामले ने बढ़ाई हलचल
तीखे मसाले ने बिगाड़ी क्लासन की हालत, देखने लगे पानी की तलाश