Weather Update: छत्तीसगढ़ के 10 से ज्यादा जिलों में शीतलहर की चेतावनी, मौसम विभाग ने जारी किया 'कोल्ड वेव' अलर्ट
CG Weather Update: छत्तीसगढ़ में इन दिनों ठंड का कहर लगातार जारी है. मौसम विभाग के मुताबिक, आने वाले तीन से चार दिनों में राज्य के उत्तरी और मध्य हिस्सों में न्यूनतम तापमान में तेज गिरावट दर्ज की जाएगी, जिससे शीतलहर जैसी स्थिति बन सकती है. इस दौरान कई इलाकों में घना कोहरा और धुंध भी परेशानी का कारण बन सकती है. नमी युक्त हवाओं के कारण रात के तापमान में बढ़ोतरी देखने को मिली थी, लेकिन अब पश्चिमी विक्षोभ आगे बढ़ चुका है, जिसके चलते हवा में नमी घटेगी और रातें ज्यादा ठंडी हो जाएंगी. मौसम वैज्ञानिकों का कहना है कि इसी बदलाव के साथ प्रदेश में ठंड फिर से पूरे प्रभाव में लौटेगी.
इन जिलों में शीतलहर की चेतावनी
मौसम विभाग ने मनेन्द्रगढ़-चिरमिरी-भरतपुर, कोरिया, सूरजपुर, सरगुजा, जशपुर, बलरामपुर, रायपुर, दुर्ग, बालोद, राजनांदगांव, बेमेतरा, कबीरधाम, मोहला-मानपुर और खैरागढ़-छुईखदान जिलों के कुछ हिस्सों में अगले तीन दिनों तक शीतलहर की चेतावनी जारी की है. इन क्षेत्रों में सुबह और रात के समय ठंड का असर ज्यादा महसूस किया जाएगा. ठंडी हवाओं की वजह से रात और सुबह के समय ठिठुरन और बढ़ेगी.
आज कैसा रहेगा मौसम?
तापमान की स्थिति पर नजर डालें तो पिछले 24 घंटों में अधिकांश शहरों का न्यूनतम तापमान सामान्य के आसपास पहुंच गया है. हालांकि, पेंड्रा और अंबिकापुर में ठंड ने तेजी पकड़ ली है. अंबिकापुर में न्यूनतम तापमान 4 डिग्री सेल्सियस तक गिर गया है, जबकि रायपुर में यह 14.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया.
रायपुर में आज सुबह धुंध और हल्के कोहरे की संभावना जताई गई है. दिन में मौसम साफ रहने का अनुमान है. यहां तापमान 13 से 27 डिग्री सेल्सियस के बीच रह सकता है.
चीन पर टेक्नोलॉजी नकेल, US ने पेश किया MATCH एक्ट
मिडिल ईस्ट तनाव बढ़ा: कुवैत की तेल रिफाइनरी फिर बनी निशाना
राहुल गांधी पर भाजपा का तंज, बयान पर मचा बवाल
खौफनाक हादसा, गले के आर-पार सरिया; सर्जरी से बची जान
आईपीएल विवाद: ललित मोदी ने BCCI से की बड़ी मांग
मंटुरोव की भारत यात्रा: कई महत्वपूर्ण मुद्दों पर बातचीत
डेढ़ लाख शिक्षकों को फायदा, चौथी क्रमोन्नति का आदेश जारी
माता के दरबार में वर्दीधारी का भक्ति भाव, लोगों ने सराहा
AIMIM की पहली लिस्ट सामने: 12 उम्मीदवारों के नाम और सीटें तय
AAP नेता राघव चड्ढा बोले, खामोशी के बावजूद नहीं मानी हार
देसी और हाइब्रिड खीरे में क्या अंतर, कौन ज्यादा फायदेमंद
अफवाह के चलते महिला बंधक, पुलिस ने बचाया
नई ट्रेन सेवा शुरू, अब रोज मिलेगा सफर का विकल्प
पर्दे के पीछे की कूटनीति: भारत और पाकिस्तान की ट्रैक-2 बैठक में क्या चल रहा है?
घंटों टीवी देखना सेहत के लिए खतरनाक, जानें नुकसान
तकनीकी समिति ने ठुकराई अपील, फखर पर लगा बैन कायम
बंगाल की राजनीति में नया सियासी खेल: घुसपैठियों के मुद्दे पर BJP-ममता टकराव
विटामिन E की कमी को ऐसे करें पूरा, जानें कौन से फल खाएं