जल जीवन मिशन से ग्रामवासियों को मिल रही राहत, घर-घर पहुंच रहा शुद्ध पेयजल
रायपुर : जल जीवन मिशन आज गांवों के लिए बहुत बड़ी राहत बन गया है। इस योजना से अब ग्रामीण परिवारों को अपने घर में ही साफ और सुरक्षित पीने का पानी मिलने लगा है। इससे वर्षों से चली आ रही पानी की समस्या से लोगों को स्थायी राहत मिली है। रोजाना शुद्ध पानी मिलने से ग्रामीणों का जीवन अब पहले से ज्यादा आसान और सुरक्षित हो गया है।
पहले गांवों में पानी के लिए लोगों को दूर-दूर तक जाना पड़ता था। खासकर महिलाओं को रोज कई किलोमीटर पैदल चलकर पानी लाना पड़ता था। इससे उनका समय, मेहनत और सेहत तीनों प्रभावित होते थे। पानी की कमी के कारण खाना बनाने, सफाई रखने और पशुओं की देखभाल जैसे कामों में भी काफी परेशानी होती थी। पानी हमारे जीवन की सबसे जरूरी जरूरत है। सुबह से लेकर रात तक हर काम में पानी चाहिए। पानी के बिना जीवन की कल्पना भी नहीं की जा सकती। इसी जरूरत को समझते हुए सरकार ने “हर घर जल” के लक्ष्य के साथ जल जीवन मिशन शुरू किया, ताकि गांव-गांव तक पीने का पानी पहुंचाया जा सके।
इसी योजना से लाभ पाने वाली कबीरधाम जिले के पंडरिया विकासखंड की ग्राम पंचायत खाम्ही के आश्रित ग्राम रोखनी की रहने वाली सुकली बाई बताती हैं कि उम्र बढ़ने के कारण उनके लिए दूर से पानी लाना बहुत मुश्किल हो गया था। नहाने, खाना बनाने और मवेशियों के लिए पानी जुटाना भी बड़ी समस्या थी। घर में पानी नहीं होने से रोजमर्रा के सभी काम प्रभावित होते थे। उन्होंने बताया कि जल जीवन मिशन के तहत घर में नल कनेक्शन मिलने के बाद अब उन्हें पानी के लिए कहीं जाना नहीं पड़ता। घर में ही पर्याप्त मात्रा में साफ पानी मिल रहा है, जिससे उनका जीवन अब पहले से कहीं ज्यादा आसान और सुरक्षित हो गया है।
सुकली बाई ने जल जीवन मिशन के माध्यम से घर तक शुद्ध पेयजल की सुविधा उपलब्ध कराने के लिए सरकार के प्रति आभार व्यक्त करते हुए धन्यवाद ज्ञापित किया। आज इस योजना के जरिए जिले के लाखों घरों में नल से पानी पहुंच रहा है। इससे लोगों की सेहत में सुधार हुआ है, समय की बचत हो रही है और जीवन स्तर भी बेहतर हुआ है। यह योजना गांवों के विकास की दिशा में एक बहुत ही सराहनीय कदम है।
चीन पर टेक्नोलॉजी नकेल, US ने पेश किया MATCH एक्ट
मिडिल ईस्ट तनाव बढ़ा: कुवैत की तेल रिफाइनरी फिर बनी निशाना
राहुल गांधी पर भाजपा का तंज, बयान पर मचा बवाल
खौफनाक हादसा, गले के आर-पार सरिया; सर्जरी से बची जान
आईपीएल विवाद: ललित मोदी ने BCCI से की बड़ी मांग
मंटुरोव की भारत यात्रा: कई महत्वपूर्ण मुद्दों पर बातचीत
डेढ़ लाख शिक्षकों को फायदा, चौथी क्रमोन्नति का आदेश जारी
माता के दरबार में वर्दीधारी का भक्ति भाव, लोगों ने सराहा
AIMIM की पहली लिस्ट सामने: 12 उम्मीदवारों के नाम और सीटें तय
AAP नेता राघव चड्ढा बोले, खामोशी के बावजूद नहीं मानी हार
देसी और हाइब्रिड खीरे में क्या अंतर, कौन ज्यादा फायदेमंद
अफवाह के चलते महिला बंधक, पुलिस ने बचाया
नई ट्रेन सेवा शुरू, अब रोज मिलेगा सफर का विकल्प
पर्दे के पीछे की कूटनीति: भारत और पाकिस्तान की ट्रैक-2 बैठक में क्या चल रहा है?
घंटों टीवी देखना सेहत के लिए खतरनाक, जानें नुकसान
तकनीकी समिति ने ठुकराई अपील, फखर पर लगा बैन कायम
बंगाल की राजनीति में नया सियासी खेल: घुसपैठियों के मुद्दे पर BJP-ममता टकराव
विटामिन E की कमी को ऐसे करें पूरा, जानें कौन से फल खाएं