‘टुकड़े-टुकड़े गैंग’ का मुद्दा फिर गरमाया, भाजपा बोली-कांग्रेस को माफी मांगनी चाहिए
नई दिल्ली। भारतीय जनता पार्टी (BJP) ने सोमवार को कहा कि 2020 के दिल्ली दंगों के मामले में आरोपियों उमर खालिद और शरजील इमाम (Khalid and Sharjeel Imam) को जमानत देने से इनकार करने का उच्चतम न्यायालय का आदेश कांग्रेस के मुंह पर एक ‘‘करारा तमाचा’’ है। साथ ही पार्टी ने विपक्षी दल से ‘‘टुकड़े-टुकड़े गैंग’’ का समर्थन करने के लिए माफी मांगने को कहा।
भाजपा ने खालिद और इमाम को भारत में विभाजनकारी ताकतों के ‘पोस्टर ब्वॉय’ बताते हुए दावा किया कि उन्हें बचाने के लिए कांग्रेस का पूरा तंत्र उन्हें ‘‘निर्दोष पीड़ित’’ के रूप में पेश कर रहा है।
उच्चतम न्यायालय ने 2020 के दिल्ली दंगों की साजिश से जुड़े मामले में खालिद और इमाम को जमानत देने से सोमवार को इनकार कर दिया और कहा कि उनके खिलाफ गैरकानूनी गतिविधियां (रोकथाम) अधिनियम (यूएपीए) के तहत प्रथम दृष्टया मामला बनता है।
न्यायमूर्ति अरविंद कुमार और न्यायमूर्ति एन वी अंजारिया की पीठ ने इस मामले में हालांकि अन्य आरोपियों गुलफिशा फातिमा, मीरान हैदर, शिफा उर रहमान, मोहम्मद सलीम खान और शादाब अहमद को जमानत दे दी।
इसने कहा कि अभियोजन पक्ष के साक्ष्यों से पता चलता है कि खालिद और इमाम 2020 के दिल्ली दंगों की ‘‘साजिश रचने, लामबंदी करने और रणनीतिक दिशा-निर्देश देने’’ में शामिल थे।
भाजपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता शहजाद पूनावाला ने उच्चतम न्यायालय के फैसले पर प्रतिक्रिया देते हुए सोशल मीडिया मंच ‘एक्स’ पर लिखा, ‘‘सत्यमेव जयते।’’
पूनावाला ने पूछा, ‘‘जब उच्चतम न्यायालय से इतना बड़ा और स्पष्ट फैसला आ चुका है, तो क्या कांग्रेस दिल्ली में मारे गए अंकित शर्मा, रतन लाल और दिलबर नेगी के परिवारों से माफी मांगेगी?’’ उन्होंने समाजवादी पार्टी, तृणमूल कांग्रेस और आम आदमी पार्टी से भी यह पूछा कि क्या वे दंगों में मारे गए हिंदुओं के परिवारों से माफी मांगेंगी।
पूनावाला ने आरोप लगाया कि दिल्ली दंगे ‘‘हिंदू विरोधी भावना के सबसे बड़े उद्योग, ‘एम’ फैक्टर और वोट बैंक फैक्टर’’ का एक उदाहरण थे। उन्होंने कहा, ‘‘उच्चतम न्यायालय ने कार्यकर्ताओं उमर खालिद और शरजील इमाम को जमानत देने से इनकार कर दिया। आरोप प्रथम दृष्टया सही हैं।’’
पूनावाला ने कहा कि कांग्रेस को ‘‘अफजल से लेकर उमर और शरजील तक टुकड़े-टुकड़े गैंग’’ का समर्थन करने के लिए माफी मांगनी चाहिए।
भाजपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता प्रदीप भंडारी ने शीर्ष अदालत के फैसले को राहुल गांधी और कांग्रेस के परिवेशी तंत्र के चेहरे पर ‘‘करारा तमाचा’’ बताते हुए आरोप लगाया कि उन्होंने ‘‘टुकड़े-टुकड़े गैंग के ‘पोस्टर ब्वॉय’ उमर खालिद और शरजील इमाम को निर्दोष पीड़ित’’ के रूप में पेश किया।
AIMIM की पहली लिस्ट सामने: 12 उम्मीदवारों के नाम और सीटें तय
AAP नेता राघव चड्ढा बोले, खामोशी के बावजूद नहीं मानी हार
देसी और हाइब्रिड खीरे में क्या अंतर, कौन ज्यादा फायदेमंद
नई ट्रेन सेवा शुरू, अब रोज मिलेगा सफर का विकल्प
पर्दे के पीछे की कूटनीति: भारत और पाकिस्तान की ट्रैक-2 बैठक में क्या चल रहा है?
घंटों टीवी देखना सेहत के लिए खतरनाक, जानें नुकसान
तकनीकी समिति ने ठुकराई अपील, फखर पर लगा बैन कायम
बंगाल की राजनीति में नया सियासी खेल: घुसपैठियों के मुद्दे पर BJP-ममता टकराव
विटामिन E की कमी को ऐसे करें पूरा, जानें कौन से फल खाएं
हर महिला को क्यों जानना चाहिए मेनोपॉज के बारे में
बच्चे की नजर का ऐसे लगाएं पता, डॉक्टर के पास जाने से पहले
मम्प्स-मीजल्स के बाद नई बीमारी का खतरा, बच्चों पर मंडरा रहा संकट
वैश्विक तनाव का असर, ब्रेंट क्रूड की कीमत 109 डॉलर के ऊपर
राजेन्द्र भारती की सदस्यता रद्द, उमंग सिंघार का BJP पर तीखा हमला
सरकार का बड़ा कदम या विवाद? महिला आरक्षण बिल पर विपक्ष का विरोध जारी
अफीम खेती मामले में कार्रवाई के बाद अब बहाल हुईं अधिकारी
प्रेम विवाह के 3 साल बाद कपल की संदिग्ध मौत, जांच में जुटी पुलिस
कोल लेवी केस में अदालत सख्त, जमानत अर्जी नामंजूर
“शुरुआती पलों का आनंद…” — हैली स्टैनफेल्ड का इमोशनल पोस्ट