राशन कार्ड में एक भी गलती पड़ी भारी, पूरे परिवार का राशन हो जाएगा बंद...12 लाख लोग संकट में
CG Ration News: छत्तीसगढ़ के राशन कार्ड धारकों के सामने एक नई परेशानी खड़ी हो गई है. अभी सत्यापन के दौरान किसी भी राशन कार्ड में एक सदस्य का नाम भी कटा है, तो उस पूरे राशन कार्ड में राशन नहीं मिल रहा है. इसके चलते अभी तक 12 लाख से ज्यादा लोगों का राशन रोक दिया गया है.
कार्ड में एक सदस्य का नाम कटा तो पूरे परिवार का राशन बंद
राशनकार्ड धारियों ने इसकी शिकायत खाद्य संचालनालय तक की. खाद्य विभाग के अफसर बार-बार दावा करते हैं कि किसी भी राशन कार्ड वालों का राशन नहीं रोकना है. इसके बावजूद ऑनलाइन उन्हें राशन का आवंटन नहीं हो रहा है. अब अफसरों का कहना है कि बार-बार केवाईसी कराने की अपील के बावजूद लोग सत्यापन नहीं करवा रहे थे. इस वजह से अब यह सख्ती की जा रही है.
रायपुर में 15 हजार लोगों का राशन रोका
वहीं रायपुर में अभी तक 15 हजार से ज्यादा लोगों का राशन रोक दिया गया है. राशन नहीं मिलने की शिकायत लेकर लोग रोज खाद्य विभाग के दफ्तर भी आ रहे हैं. अफसर उन्हें E-KCY कराने की समझाइश देकर वापस लौटा रहे हैं. सभी लोगों से कहा जा रहा है कि उन्हें जिस राशन दुकान से राशन मिलता है उन्हीं दुकानों में जाकर वे अपना सत्यापन करवा सकते हैं। इसके अलावा लोग घर बैठे भी ई-केवाईसी करवा सकते हैं. इसके लिए मोबाइल पर ‘मेरा ई-केवाईसी’ एप डाउनलोड कर सकते हैं. एप में बताए निर्देशों के अनुसार केवाईसी हो जाएगी.
क्यों हो रही परेशानी?
दरअसल, छत्तीसगढ़ में सभी सदस्यों का E-KYC अनिवार्य है, और न होने पर राशन रुक जाता है. यदि कोई सदस्य किसी और कारण से अपात्र हो गया, तो सिस्टम पूरे परिवार को रोक सकता है. आधार या अन्य जानकारी में अंतर होने पर भी यह समस्या आती है. दूसरी ओर, राशन दुकानदारों का कहना है कि दुकानों में जो नई ई-पॉस मशीन दी गई है वो ठीक तरीके से काम नहीं कर रही है. बार-बार मशीन खराब हो रही है. एनआईसी वालों से शिकायत करने पर वे एक-दो दिन बाद ही मशीन बनाने वालों को भेजते हैं. इस वजह से राशन बांटने में भी परेशानी हो रही है.
AIMIM की पहली लिस्ट सामने: 12 उम्मीदवारों के नाम और सीटें तय
AAP नेता राघव चड्ढा बोले, खामोशी के बावजूद नहीं मानी हार
देसी और हाइब्रिड खीरे में क्या अंतर, कौन ज्यादा फायदेमंद
नई ट्रेन सेवा शुरू, अब रोज मिलेगा सफर का विकल्प
पर्दे के पीछे की कूटनीति: भारत और पाकिस्तान की ट्रैक-2 बैठक में क्या चल रहा है?
घंटों टीवी देखना सेहत के लिए खतरनाक, जानें नुकसान
तकनीकी समिति ने ठुकराई अपील, फखर पर लगा बैन कायम
बंगाल की राजनीति में नया सियासी खेल: घुसपैठियों के मुद्दे पर BJP-ममता टकराव
विटामिन E की कमी को ऐसे करें पूरा, जानें कौन से फल खाएं
हर महिला को क्यों जानना चाहिए मेनोपॉज के बारे में
बच्चे की नजर का ऐसे लगाएं पता, डॉक्टर के पास जाने से पहले
मम्प्स-मीजल्स के बाद नई बीमारी का खतरा, बच्चों पर मंडरा रहा संकट
वैश्विक तनाव का असर, ब्रेंट क्रूड की कीमत 109 डॉलर के ऊपर
राजेन्द्र भारती की सदस्यता रद्द, उमंग सिंघार का BJP पर तीखा हमला
सरकार का बड़ा कदम या विवाद? महिला आरक्षण बिल पर विपक्ष का विरोध जारी
अफीम खेती मामले में कार्रवाई के बाद अब बहाल हुईं अधिकारी
प्रेम विवाह के 3 साल बाद कपल की संदिग्ध मौत, जांच में जुटी पुलिस
कोल लेवी केस में अदालत सख्त, जमानत अर्जी नामंजूर
“शुरुआती पलों का आनंद…” — हैली स्टैनफेल्ड का इमोशनल पोस्ट