‘धुरंधर’ ने ‘आरआरआर’ को भी चटाई धूल, वर्ल्डवाइड कलेक्शन में मारी बाजी; जानें कितना रहा कमाई का अंतर?
‘धुरंधर’ को बॉक्स ऑफिस पर 32 दिन हो चुके हैं। फिल्म ने भारतीय बॉक्स ऑफिस पर 800 करोड़ रुपये से अधिक की कमाई कर ली है। वहीं वर्ल्डवाइड कलेक्शन में इस फिल्म ने हाल ही में ‘आरआरआर’ जैसी सुपरहिट फिल्म को पीछे छोड़ दिया है। जानिए, ‘धुरंधर’ ने अब तक वर्ल्डवाइड कितनी कमाई कर ली है, ‘आरआरआर’ से कितना अधिक कलेक्शन यह कर चुकी है।
‘धुरंधर’ ने वर्ल्डवाइड पार किया 1200 करोड़ का आंकड़ा
फिल्म ‘धुरंधर’ के मेकर्स ने मंगलवार को सोशल मीडिया पर एक पोस्ट शेयर किए, जिसमें बताया कि फिल्म ने वर्ल्डवाइड 1,240 करोड़ रुपये कलेक्शन कर लिया है। साथ ही मेकर्स ने यह जानकारी भी साझा की कि भारतीय बॉक्स ऑफिस पर यह फिल्म 820.30 करोड़ रुपये कमा चुकी है।
‘आरआरआर’ की कमाई से आगे निकली ‘धुरंधर’
फिल्म ‘धुरंधर’ ने वर्ल्डवाइड कलेक्शन के मामले में ‘आरआरआर’ को भी पीछे छोड़ दिया है। सैकनिल्क के अनुसार एसएस राजामौली निर्देशित की फिल्म ‘आरआरआर’ ने वर्ल्डवाइड 1230 करोड़ रुपये की कमाई थी। यह फिल्म साल 2022 की सबसे बड़ी हिट फिल्म थी। इस फिल्म ने आस्कर अवॉर्ड में भी अपना जलवा चलाया था, इस फिल्म के गाने ‘नाटू नाटू’ को बेस्ट ओरिजनल सॉन्ग का अवॉर्ड मिला।
इस साल रिलीज फिल्मों से वर्ल्डवाइड कमाई में भी आगे निकली ‘धुरंधर’
फिल्म ‘धुरंधर’ इस साल रिलीज हुई फिल्मों से भी वर्ल्डवाइड कलेक्शन के मामले में आगे निकल चुकी है। फिल्म ‘कांतारा चैप्टर 1’ और ‘छावा’ को भी इसने पछाड़ दिया है। ‘कांतारा चैप्टर 1’ ने वर्ल्डवाइड सिर्फ 900 करोड़ रुपये कमाए, वहीं ‘छावा’ने वर्ल्डवाइड 809 करोड़ रुपये की कमाई थी।
अब ‘पुष्पा 2’ के कलेक्शन को पार करने पर निगाहें
फिल्म ‘धुरंधर’ अब वर्ल्डवाइड ‘पुष्पा 2’ के कलेक्शन को पार करने पर अपनी नजर टिकाए है। अल्लू अर्जुन की फिल्म ‘पुष्पा 2’ साल 2024 में रिलीज हुई थी। इसने वर्ल्डवाइड 1742 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया था। अगर फिल्म ‘धुरंधर’ 500 करोड़ रुपये की कमाए और करती है तो शायद फिल्म ‘पुष्पा 2’ के वर्ल्डवाइड कलेक्शन को पार सके।
AIMIM की पहली लिस्ट सामने: 12 उम्मीदवारों के नाम और सीटें तय
AAP नेता राघव चड्ढा बोले, खामोशी के बावजूद नहीं मानी हार
देसी और हाइब्रिड खीरे में क्या अंतर, कौन ज्यादा फायदेमंद
नई ट्रेन सेवा शुरू, अब रोज मिलेगा सफर का विकल्प
पर्दे के पीछे की कूटनीति: भारत और पाकिस्तान की ट्रैक-2 बैठक में क्या चल रहा है?
घंटों टीवी देखना सेहत के लिए खतरनाक, जानें नुकसान
तकनीकी समिति ने ठुकराई अपील, फखर पर लगा बैन कायम
बंगाल की राजनीति में नया सियासी खेल: घुसपैठियों के मुद्दे पर BJP-ममता टकराव
विटामिन E की कमी को ऐसे करें पूरा, जानें कौन से फल खाएं
हर महिला को क्यों जानना चाहिए मेनोपॉज के बारे में
बच्चे की नजर का ऐसे लगाएं पता, डॉक्टर के पास जाने से पहले
मम्प्स-मीजल्स के बाद नई बीमारी का खतरा, बच्चों पर मंडरा रहा संकट
वैश्विक तनाव का असर, ब्रेंट क्रूड की कीमत 109 डॉलर के ऊपर
राजेन्द्र भारती की सदस्यता रद्द, उमंग सिंघार का BJP पर तीखा हमला
सरकार का बड़ा कदम या विवाद? महिला आरक्षण बिल पर विपक्ष का विरोध जारी
अफीम खेती मामले में कार्रवाई के बाद अब बहाल हुईं अधिकारी
प्रेम विवाह के 3 साल बाद कपल की संदिग्ध मौत, जांच में जुटी पुलिस
कोल लेवी केस में अदालत सख्त, जमानत अर्जी नामंजूर
“शुरुआती पलों का आनंद…” — हैली स्टैनफेल्ड का इमोशनल पोस्ट