रायपुर के कचना BSUP फेस-1 में बदबूदार पेयजल की सप्लाई, एक साल से फटी है पाइपलाइन
राजधानी रायपुर : के कचना बीएसयूपी फेस-1 कॉलोनी में पेयजल व्यवस्था पूरी तरह चरमरा गई है। यहां सीवर लाइन के साथ गुजर रही पेयजल पाइपलाइन पिछले एक साल से फटी हुई है, जिसके चलते घरों में नलों से गंदा और बदबूदार पानी सप्लाई हो रहा है। हालात इतने खराब हैं कि पानी की सप्लाई शुरू होने के बाद पहले 10 से 15 मिनट तक लोग नल से पानी भरने से बचते हैं।
स्थानीय रहवासियों के मुताबिक, शुरुआत में आने वाला पानी इतना बदबूदार और गंदा होता है कि उसका उपयोग करना मुश्किल हो जाता है। मजबूरी में लोग 10 मिनट तक पानी बहने देते हैं, जब पानी थोड़ा साफ होता है, तब जाकर उसे उपयोग में लाया जाता है। पीने के लिए इस पानी को उबालना पड़ता है, फिर भी स्वास्थ्य को लेकर डर बना रहता है।
सड़ चुकी पाइपलाइन, कपड़े से किया जा रहा अस्थायी इंतजाम
कॉलोनी की कई पाइपलाइनें पूरी तरह सड़ चुकी हैं। कई जगह लीकेज को रोकने के लिए पाइप को कपड़े से बांधकर अस्थायी रूप से रोका गया है, जिससे समस्या और गंभीर हो गई है। स्थानीय निवासी नरंकार सिंह ने बताया कि इस गंदे पानी के कारण बच्चे अक्सर बीमार पड़ रहे हैं और जलजनित बीमारियों का खतरा लगातार बढ़ रहा है।
व्यावसायिक इलाकों में भी हालात खराब
सिर्फ रिहायशी इलाकों में ही नहीं, बल्कि रहमानिया चौक जैसे व्यावसायिक क्षेत्रों में भी नालियां जाम हैं। सड़कों पर गंदा पानी बह रहा है, जिससे आम लोगों और दुकानदारों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।
प्रशासन से जल्द समाधान की मांग
कचना बीएसयूपी फेस-1 के रहवासियों ने प्रशासन से जल्द से जल्द पाइपलाइन बदलने और स्थायी समाधान की मांग की है। लोगों का कहना है कि अगर समय रहते समस्या का समाधान नहीं हुआ, तो स्वास्थ्य संकट और गहराता जाएगा।
ड्रीम मीनिंग: सपने में पैसे दिखें तो क्या होता है इशारा—सिक्का या नोट कौन बेहतर?
ईटिंग हैबिट्स से खुलता है व्यक्तित्व: जानें आपका खाना खाने का तरीका क्या कहता है
वास्तु टिप्स: दक्षिण दिशा में दरवाजा होने पर ऐसे करें दोष का समाधान
आज का राशिफल: 3 अप्रैल 2026 को किन राशियों की चमकेगी किस्मत
विकसित भारत की कल्पना हो रहा है साकार
औजार खरीदी अनुदान योजना- विदिशा के श्रमिक देवेंद्र शर्मा को ₹5000 की सहायता, कार्य में बढ़ी दक्षता
चारधाम यात्रा में गैस की भारी डिमांड, सरकार ने बढ़ाया अलर्ट
अमरकंटक ताप विद्युत गृह चचाई ने वर्ष 2025-26 में दिखाया मास्टर क्लास प्रदर्शन
वन विभाग की बड़ी उपलब्धि : बारनवापारा का रामपुर ग्रासलैंड फिर हुआ काले हिरणों से आबाद
सर्वाधिक परिवारो को रोजगार, सर्वाधिक मानव दिवस का रोजगार सहित सर्वाधिक दिव्यांगजनों को रोजगार देने के मामले में कबीरधाम प्रदेश में प्रथम स्थान पर
मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने स्टेट हैंगर परिसर स्थित हनुमान मंदिर में किया नमन
मंत्री रह चुके और विधायक शामिल, मध्य प्रदेश बीजेपी ने घोषित किए नए प्रदेश प्रवक्ता
धर्म नगरी वाराणसी में महान शासक विक्रमादित्य के जीवन चरित्र मंचन तैयारी पूर्ण
महिला फुटबॉल में छत्तीसगढ़ का शानदार प्रदर्शन, झारखंड को हराकर जीता स्वर्ण पदक
ककनार घाटी के नीचे थमा लाल आतंक का शोर, अब गूंजती है बस की हॉर्न
पालतू कुत्ते का खरोंच मामूली समझा, किशोरी की रेबीज से मौत
मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने छोला क्षेत्र में खेड़ापति हनुमान जन्मोत्सव पर की पूजा-अर्चना
मुख्यमंत्री डॉ. यादव उज्जैन में ‘महाकाल: द मास्टर ऑफ टाइम’ अंतर्राष्ट्रीय सम्मेलन का करेंगे शुभारंभ