सिंधिया के बेटे महाआर्यमन का एक्सीडेंट, अचानक ब्रेक लगने से दिल में लगी चोट
शिवपुरी: एमपीसीए अध्यक्ष महाआर्यमन सिंधिया शिवपुरी दौरे के दौरान एक हादसे के शिकार हो गए. लोगों का अभिवादन करते समय गाड़ी में अचानक ब्रेक लगने से उनके सीने में चोट लग गई. जिसके बाद वह जिला अस्पताल पहुंचे जहां उनका इलाज हुआ.
जानकारी के मुताबिक केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया के पुत्र और एमपीसीए के अध्यक्ष महानार्यमन सिंधिया दो दिवसीय शिवपुरी दौरे पर आए हुए हैंं. इसी क्रम में सोमवार को वह अपने निर्धारित दौरे के अनुसार कोलारस के कॉलेज ग्राउंड में आयोजित क्रिकेट टूर्नामेंट में शिरकत करने के लिए पहुंचे थे. कार्यक्रम समाप्त होने के बाद भाजपा नेता उन्हें जनता का अभिवादन करने के लिए ग्राउंड का राउंड लगवाने के लिए ले गए.
कोलारस के कॉलेज ग्राउंड में आयोजित क्रिकेट टूर्नामेंट में शिरकत करने के लिए पहुंचे थे महानार्यमन
महाआर्यमन सिंधिया सनरूफ पर खड़े होकर जनता का अभिवादन स्वीकार कर रहे थे. इसी दौरान लवलेश जैन चीनू ने अचानक कार का ब्रेक लगा दिया. जिससे महाआर्यमन की छाती कार के सनरूफ से टकरा गई, जिसकी वजह से उन्हें चोट लगी और वह कार के अंदर चले गए. थोड़ी देर बाद वह दोबारा जनता का अभिवादन करने पहुंचे और उसके बाद पिछोर दौरे के लिए रवाना हो गए.
शिवपुरी जिला अस्पताल में डाक्टरों की टीम ने किया परीक्षण, 40 मिनट के ऑब्जर्वेशन में रखा
बताया जा रहा है कि पिछोर में महाआर्यमन को सीने में हल्का दर्द बढ़ा तो उन्होंने दर्द निवारक दवा ली. पिछोर में कार्यक्रम के बाद जब वह चंदेरी के लिए रवाना हुए तो रास्ते में उन्हें तेज दर्द होने लगा. इसके बाद सिंधिया का चंदेरी दौरा कैंसिल कर दिया गया. बामौर से उनका काफिला वापस शिवपुरी आया और सीधा जिला अस्पताल पहुंचा, जहां डाक्टरों की टीम ने उनका परीक्षण किया. करीब 40 मिनट के ऑब्जरवेशन में रखा गया.
सिविल सर्जन डॉ. बीएल यादव के अनुसार "इस दौरान उनके एक्स-रे, ईसीजी, शुगर की जांच की गई. प्रारंभिक तौर पर उन्हें मसल्स इंजरी प्रतीत हो रही है." डाक्टरों ने उन्हें दवाएं उपलब्ध करा ही दी हैं, इसके अलावा उन्हें छाती पर लगाने के लिए बेल्ट दिया गया है. डॉ. यादव के अनुसार अगर आवश्यकता महसूस हुई तो सुबह उनका सीटी स्कैन करवाएंगे.
ड्रीम मीनिंग: सपने में पैसे दिखें तो क्या होता है इशारा—सिक्का या नोट कौन बेहतर?
ईटिंग हैबिट्स से खुलता है व्यक्तित्व: जानें आपका खाना खाने का तरीका क्या कहता है
वास्तु टिप्स: दक्षिण दिशा में दरवाजा होने पर ऐसे करें दोष का समाधान
आज का राशिफल: 3 अप्रैल 2026 को किन राशियों की चमकेगी किस्मत
विकसित भारत की कल्पना हो रहा है साकार
औजार खरीदी अनुदान योजना- विदिशा के श्रमिक देवेंद्र शर्मा को ₹5000 की सहायता, कार्य में बढ़ी दक्षता
चारधाम यात्रा में गैस की भारी डिमांड, सरकार ने बढ़ाया अलर्ट
अमरकंटक ताप विद्युत गृह चचाई ने वर्ष 2025-26 में दिखाया मास्टर क्लास प्रदर्शन
वन विभाग की बड़ी उपलब्धि : बारनवापारा का रामपुर ग्रासलैंड फिर हुआ काले हिरणों से आबाद
सर्वाधिक परिवारो को रोजगार, सर्वाधिक मानव दिवस का रोजगार सहित सर्वाधिक दिव्यांगजनों को रोजगार देने के मामले में कबीरधाम प्रदेश में प्रथम स्थान पर
मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने स्टेट हैंगर परिसर स्थित हनुमान मंदिर में किया नमन
मंत्री रह चुके और विधायक शामिल, मध्य प्रदेश बीजेपी ने घोषित किए नए प्रदेश प्रवक्ता
धर्म नगरी वाराणसी में महान शासक विक्रमादित्य के जीवन चरित्र मंचन तैयारी पूर्ण
महिला फुटबॉल में छत्तीसगढ़ का शानदार प्रदर्शन, झारखंड को हराकर जीता स्वर्ण पदक
ककनार घाटी के नीचे थमा लाल आतंक का शोर, अब गूंजती है बस की हॉर्न
पालतू कुत्ते का खरोंच मामूली समझा, किशोरी की रेबीज से मौत
मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने छोला क्षेत्र में खेड़ापति हनुमान जन्मोत्सव पर की पूजा-अर्चना
मुख्यमंत्री डॉ. यादव उज्जैन में ‘महाकाल: द मास्टर ऑफ टाइम’ अंतर्राष्ट्रीय सम्मेलन का करेंगे शुभारंभ