'बांग्लादेश में जो हो रहा वो गलत', विवाद पर हरभजन का आया बयान; टीम नहीं भेजने पर दी प्रतिक्रिया
भारत और बांग्लादेश के बीच मुस्तफिजुर रहमान को लेकर विवाद बढ़ गया है। बांग्लादेश क्रिकेट बोर्ड (बीसीबी) मुस्तफिजुर को आईपीएल से बाहर करने पर इस कदर बौखला गया है कि उसने टी20 विश्व कप के लिए भारत की यात्रा करने से भी इनकार कर दिया है। बांग्लादेश अपने मैच भारत में खेलेगा या नहीं इसका फैसला आईसीसी को करना है, लेकिन पूर्व भारतीय स्पिनर हरभजन सिंह ने इस पूरे मामले पर प्रतिक्रिया दी है।
भारत-बांग्लादेश के बीच विवाद बढ़ा
बीसीबी ने आईसीसी से कहा है कि वह टी20 विश्व कप में अपने मैच श्रीलंका में खेलना चाहता है। बीसीबी ने ये फैसला तब लिया है जब भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) ने कोलकाता नाइट राइडर्स (केकेआर) से बांग्लादेश के तेज गेंदबाज मुस्तफिजुर रहमान को रिलीज करने कहा था। केकेआर ने मुस्तफिजुर को आईपीएल नीलामी में 9.20 करोड़ रुपये में खरीदा था, लेकिन बांग्लादेशी खिलाड़ी को लेने पर केकेआर और उसके मालिक शाहरुख खान पर निशाना साधा जा रहा था। इसके बाद बीसीसीआई ने मामले में हस्तक्षेप किया था। इस मामले पर हरभजन ने कहा, पिछले कुछ दिनों में घटी विभिन्न घटनाओं के कारण बांग्लादेश भारत नहीं आना चाहता। बांग्लादेश में जो कुछ भी हुआ वह गलत है। आईसीसी को उनके अनुरोध पर निर्णय लेना होगा। हम भारत में सभी का स्वागत करते हैं, लेकिन बांग्लादेश यहां आना चाहता है या नहीं, यह उनका अपना फैसला है।
बांग्लादेश ने आईपीएल प्रसारण पर रोक लगाई
भारत और बांग्लादेश के बीच तनाव लगातार बढ़ता ही जा रहा है। टी20 विश्व कप के लिए अपनी टीम भारत नहीं भेजने का फैसला करने के बाद अब बांग्लादेश ने आईपीएल के प्रसारण पर भी रोक लगा दी है। बांग्लादेश के अंतरिम सरकार के खेल मंत्री आसिफ नजरुल ने कहा था कि उन्होंने बांग्लादेश के सूचना एवं प्रसारण मंत्री से अनुरोध किया है कि बांग्लादेश में आईपीएल का प्रसारण निलंबित किया जाए। इसके एक दिन बाद ही बांग्लादेश की अंतरिम सरकार ने आईपीएल का प्रसराण निलंबित करने का फैसला लिया। बांग्लादेश के सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय ने कहा, मार्च से शुरू होने वाले आगामी आईपीएल के लिए बांग्लादेशी क्रिकेटर मुस्तफिजुर रहमान को कोलकाता नाइट राइडर्स की टीम से बाहर करने के बीसीसीआई के फैसले से बांग्लादेश के लोग बेहद आहत, दुखी और आक्रोशित हैं। इन परिस्थितियों में बांग्लादेश के सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय ने सूचित किया है कि अगले आदेश तक बांग्लादेश में आईपीएल के सभी मैच और संबंधित कार्यक्रमों का प्रसारण निलंबित रहेगा।
ड्रीम मीनिंग: सपने में पैसे दिखें तो क्या होता है इशारा—सिक्का या नोट कौन बेहतर?
ईटिंग हैबिट्स से खुलता है व्यक्तित्व: जानें आपका खाना खाने का तरीका क्या कहता है
वास्तु टिप्स: दक्षिण दिशा में दरवाजा होने पर ऐसे करें दोष का समाधान
आज का राशिफल: 3 अप्रैल 2026 को किन राशियों की चमकेगी किस्मत
विकसित भारत की कल्पना हो रहा है साकार
औजार खरीदी अनुदान योजना- विदिशा के श्रमिक देवेंद्र शर्मा को ₹5000 की सहायता, कार्य में बढ़ी दक्षता
चारधाम यात्रा में गैस की भारी डिमांड, सरकार ने बढ़ाया अलर्ट
अमरकंटक ताप विद्युत गृह चचाई ने वर्ष 2025-26 में दिखाया मास्टर क्लास प्रदर्शन
वन विभाग की बड़ी उपलब्धि : बारनवापारा का रामपुर ग्रासलैंड फिर हुआ काले हिरणों से आबाद
सर्वाधिक परिवारो को रोजगार, सर्वाधिक मानव दिवस का रोजगार सहित सर्वाधिक दिव्यांगजनों को रोजगार देने के मामले में कबीरधाम प्रदेश में प्रथम स्थान पर
मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने स्टेट हैंगर परिसर स्थित हनुमान मंदिर में किया नमन
मंत्री रह चुके और विधायक शामिल, मध्य प्रदेश बीजेपी ने घोषित किए नए प्रदेश प्रवक्ता
धर्म नगरी वाराणसी में महान शासक विक्रमादित्य के जीवन चरित्र मंचन तैयारी पूर्ण
महिला फुटबॉल में छत्तीसगढ़ का शानदार प्रदर्शन, झारखंड को हराकर जीता स्वर्ण पदक
ककनार घाटी के नीचे थमा लाल आतंक का शोर, अब गूंजती है बस की हॉर्न
पालतू कुत्ते का खरोंच मामूली समझा, किशोरी की रेबीज से मौत
मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने छोला क्षेत्र में खेड़ापति हनुमान जन्मोत्सव पर की पूजा-अर्चना
मुख्यमंत्री डॉ. यादव उज्जैन में ‘महाकाल: द मास्टर ऑफ टाइम’ अंतर्राष्ट्रीय सम्मेलन का करेंगे शुभारंभ
डिफेंस एक्सपोर्ट में भारत की छलांग, नए आंकड़ों ने चौंकाया