जन्मदिन पर नशे में धुत पवन सिंह? केक काटते वक्त हुई ऐसी हालत; पत्नी ने साझा कि तस्वीर
भोजपुरी के पावर स्टार कहे जाने वाले सिंगर-एक्टर पवन सिंह आज अपना 40वां जन्मदिन मना रहे हैं। इस मौके पर फैंस से लेकर सेलेब्स तक पवन सिंह को जन्मदिन की शुभकामनाएं दे रहे हैं। इस बीच अब पवन सिंह की पत्नी ज्योति सिंह ने भी एक वीडियो साझा कर पवन सिंह को जन्मदिन की शुभकामनाएं दी हैं। साथ ही उनके लिए भगवान से प्रार्थना भी की है।
ज्योति सिंह ने इस अंदाज में दी बधाई
पवन सिंह की पत्नी ज्योति ने अपने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो साझा किया है। इस वीडियो में पवन सिंह केक काटते नजर आ रहे हैं। इसे साझा करते हुए ज्योति सिंह ने कैप्शन में लिखा, ‘जन्मदिन मुबारक हो। भगवान आपकी सारी कामनाएं पूरी करें।’ ज्योति सिंह की इतनी सी विश अब सभी लोगों का ध्यान खींच रही है।
यूजर्स बोले- खड़े भी नहीं हो पा रहे पवन
वहीं इस वीडियो के वायरल होने पर कई यूजर्स ने कमेंट सेक्शन में कहा कि पवन यहां काफी नशे में दिख रहे हैं। वो सही से खड़े भी नहीं हो पा रहे। वो लड़खड़ाते हुए केक काटते दिखे। इस दौरान पीछे उनके फैंस और दोस्तों का शोर सुनाई दे रहा है।
कोर्ट में है पवन और ज्योति के तलाक का मामला
ज्योति का पवन सिंह को विश करना इसलिए भी लोगों का ध्यान खींच रहा है, क्योंकि दोनों का रिश्ता पिछले कुछ वक्त से सही नहीं चल रहा है। यही नहीं दोनों के बीच बात तलाक तक पहुंच चुकी है और मामला कोर्ट में है। दोनों के बीच तलाक का मामला फिलहाल कोर्ट में लंबित है। साल 2025 में ज्योति सिंह ने आरोप लगाया था कि पवन सिंह अब इस रिश्ते को मौका नहीं देना चाहते। यही नहीं ज्योति सिंह का एक वीडियो भी सामने आया था, जिसमें वो पवन सिंह के घर पर पहुंच गई थीं। जहां उनके पीछे पुलिस भी पहुंची थी। इस दौरान ज्योति और पुलिस के बीच झड़प भी हुई थी। यह वीडियो सोशल मीडिया पर काफी वायरल हुआ था। इसके बाद पवन सिंह ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर अपना पक्ष भी रखा था और ज्योति सिंह पर भी आरोप लगाए थे। इतना ही नहीं ज्योति सिंह ने बिहार विधानसभा चुनाव में काराकाट सीट से निर्दलीय चुनाव भी लड़ा था। हालांकि उन्हें वहां हार का सामना करना पड़ा।
आज का राशिफल: 3 अप्रैल 2026 को किन राशियों की चमकेगी किस्मत
विकसित भारत की कल्पना हो रहा है साकार
औजार खरीदी अनुदान योजना- विदिशा के श्रमिक देवेंद्र शर्मा को ₹5000 की सहायता, कार्य में बढ़ी दक्षता
चारधाम यात्रा में गैस की भारी डिमांड, सरकार ने बढ़ाया अलर्ट
अमरकंटक ताप विद्युत गृह चचाई ने वर्ष 2025-26 में दिखाया मास्टर क्लास प्रदर्शन
वन विभाग की बड़ी उपलब्धि : बारनवापारा का रामपुर ग्रासलैंड फिर हुआ काले हिरणों से आबाद
सर्वाधिक परिवारो को रोजगार, सर्वाधिक मानव दिवस का रोजगार सहित सर्वाधिक दिव्यांगजनों को रोजगार देने के मामले में कबीरधाम प्रदेश में प्रथम स्थान पर
मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने स्टेट हैंगर परिसर स्थित हनुमान मंदिर में किया नमन
मंत्री रह चुके और विधायक शामिल, मध्य प्रदेश बीजेपी ने घोषित किए नए प्रदेश प्रवक्ता
धर्म नगरी वाराणसी में महान शासक विक्रमादित्य के जीवन चरित्र मंचन तैयारी पूर्ण
महिला फुटबॉल में छत्तीसगढ़ का शानदार प्रदर्शन, झारखंड को हराकर जीता स्वर्ण पदक
ककनार घाटी के नीचे थमा लाल आतंक का शोर, अब गूंजती है बस की हॉर्न
पालतू कुत्ते का खरोंच मामूली समझा, किशोरी की रेबीज से मौत
मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने छोला क्षेत्र में खेड़ापति हनुमान जन्मोत्सव पर की पूजा-अर्चना
मुख्यमंत्री डॉ. यादव उज्जैन में ‘महाकाल: द मास्टर ऑफ टाइम’ अंतर्राष्ट्रीय सम्मेलन का करेंगे शुभारंभ
डिफेंस एक्सपोर्ट में भारत की छलांग, नए आंकड़ों ने चौंकाया
पूर्व मंत्री ओमप्रकाश सखलेचा की पीएम मोदी से मुलाकात, नवाचारों पर बात
HS फूलका ने थामा BJP का दामन, 1984 दंगों के मामलों से जुड़े रहे प्रमुख वकील
साइबर फ्रॉड के लिए भारतीय SIM कार्ड का अंतरराष्ट्रीय स्मगल, कंबोडिया में पकड़ा गया रैकेट
तलाक की खबर ने परिवार में फैलाई चिंता, सोशल मीडिया पर मामला चर्चा में