भोपाल की सड़कों पर उतरे बैंक कर्मचारी, सरकार से की पाँच दिवसीय सप्ताह की अपील
भोपाल। यूएफबीयू के आह्वान पर राजधानी भोपाल में बैंक अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने पाँच दिवसीय बैंकिंग सप्ताह लागू करने की मांग को लेकर सशक्त, अनुशासित एवं एकजुट प्रदर्शन किया। कार्यक्रम स्थल पीएनबी प्रेस कॉम्पलेक्स पर आयोजित इस प्रदर्शन में सार्वजनिक क्षेत्र के विभिन्न बैंकों से जुड़े संगठनों के पदाधिकारी एवं बड़ी संख्या में अधिकारी-कर्मचारी उपस्थित रहे। इस अवसर पर भारतीय स्टेट बैंक अधिकारी संघ, भोपाल सर्कल के अध्यक्ष अनिल कुमार श्रीवास्तव, महासचिव संजीव मिश्रा तथा वृत्त उप महासचिव रजनीश पौराणिक,सर्कल मीडिया प्रभारी अरविंद पंडियार की गरिमामयी उपस्थिति रही। साथ ही ऑल इंडिया बैंक ऑफिसर कन्फेडरेशन, मध्यप्रदेश के अध्यक्ष सुबिन सिन्हा सहित यूएफबीयू एवं ऑल इंडिया बैंक ऑफिसर कन्फेडरेशन के वरिष्ठ पदाधिकारी वी. के. शर्मा, नजीर कुरैशी, निर्भय सिंह, संजय कुदेशिया, सुनील सिंह, दीपक रतन शर्मा एवं दीपक नायर मंच पर उपस्थित रहे। प्रदर्शन में ऑल इंडिया बैंक एम्प्लॉइज एसोसिएशन के पदाधिकारी प्रवीण मेघानी, पंकज ठाकुर, वासु जेठानी, सिद्धार्थ सिंह सहित विभिन्न बैंकों के वरिष्ठ अधिकारी एवं कर्मचारी बड़ी संख्या में शामिल हुए।

प्रमुख वक्ताओं के वक्तव्य
अनिल कुमार श्रीवास्तव ने कहा
“पाँच दिवसीय बैंकिंग सप्ताह आज बैंक कर्मियों की अनिवार्य आवश्यकता बन चुका है। यह केवल सुविधा का विषय नहीं, बल्कि कार्य-जीवन संतुलन, स्वास्थ्य और बैंकिंग सेवा की गुणवत्ता से जुड़ा मूलभूत प्रश्न है।”
संजीव मिश्रा ने अपने संबोधन में कहा
“देश के अधिकांश संस्थानों में पाँच दिवसीय कार्यप्रणाली लागू है, फिर भी बैंक कर्मियों से लगातार अतिरिक्त कार्य लिया जा रहा है। अब इस अन्यायपूर्ण व्यवस्था को समाप्त करना जरूरी है।”
रजनीश पौराणिक ने कहा
“लगातार बढ़ते लक्ष्य, दबाव और लंबे कार्य घंटे बैंक अधिकारियों के मानसिक एवं शारीरिक स्वास्थ्य पर गंभीर प्रभाव डाल रहे हैं। पाँच दिवसीय बैंकिंग सप्ताह समय की मांग है।”
सुबिन सिन्हा ने स्पष्ट शब्दों में कहा
“यूएफबीयू के बैनर तले देशभर में यह आंदोलन एकजुटता का प्रतीक है। यदि सरकार ने शीघ्र निर्णय नहीं लिया तो यह आंदोलन और व्यापक रूप लेगा।”
वरिष्ठ कामरेड वी. के. शर्मा ने कहा
“पाँच दिवसीय बैंकिंग सप्ताह से न केवल कर्मियों को राहत मिलेगी, बल्कि ग्राहक सेवा अधिक संगठित, प्रभावी और गुणवत्तापूर्ण बनेगी।”
अरविंद पंडियार, मीडिया प्रभारी,ने कहा
“यह आंदोलन बैंक कर्मियों की आवाज़ को नीति निर्धारकों तक पहुँचाने का सशक्त माध्यम है। मीडिया के माध्यम से यह संदेश स्पष्ट है कि अब निर्णय में और विलंब स्वीकार नहीं किया जाएगा।” प्रदर्शन के दौरान “पाँच दिवसीय बैंकिंग सप्ताह लागू करो” के नारों से पूरा परिसर गूंज उठा। अंत में संयुक्त मंच ने चेतावनी दी कि यदि शीघ्र सकारात्मक निर्णय नहीं लिया गया तो आंदोलन को राज्यव्यापी एवं देशव्यापी स्तर पर और अधिक तीव्र किया जाएगा।
“यह आंदोलन बैंक कर्मियों की आवाज़ को नीति निर्धारकों तक पहुँचाने का सशक्त माध्यम है। मीडिया के माध्यम से यह संदेश स्पष्ट है कि अब निर्णय में और विलंब स्वीकार नहीं किया जाएगा।” प्रदर्शन के दौरान “पाँच दिवसीय बैंकिंग सप्ताह लागू करो” के नारों से पूरा परिसर गूंज उठा। अंत में संयुक्त मंच ने चेतावनी दी कि यदि शीघ्र सकारात्मक निर्णय नहीं लिया गया तो आंदोलन को राज्यव्यापी एवं देशव्यापी स्तर पर और अधिक तीव्र किया जाएगा।
ड्रीम मीनिंग: सपने में पैसे दिखें तो क्या होता है इशारा—सिक्का या नोट कौन बेहतर?
ईटिंग हैबिट्स से खुलता है व्यक्तित्व: जानें आपका खाना खाने का तरीका क्या कहता है
वास्तु टिप्स: दक्षिण दिशा में दरवाजा होने पर ऐसे करें दोष का समाधान
आज का राशिफल: 3 अप्रैल 2026 को किन राशियों की चमकेगी किस्मत
विकसित भारत की कल्पना हो रहा है साकार
औजार खरीदी अनुदान योजना- विदिशा के श्रमिक देवेंद्र शर्मा को ₹5000 की सहायता, कार्य में बढ़ी दक्षता
चारधाम यात्रा में गैस की भारी डिमांड, सरकार ने बढ़ाया अलर्ट
अमरकंटक ताप विद्युत गृह चचाई ने वर्ष 2025-26 में दिखाया मास्टर क्लास प्रदर्शन
वन विभाग की बड़ी उपलब्धि : बारनवापारा का रामपुर ग्रासलैंड फिर हुआ काले हिरणों से आबाद
सर्वाधिक परिवारो को रोजगार, सर्वाधिक मानव दिवस का रोजगार सहित सर्वाधिक दिव्यांगजनों को रोजगार देने के मामले में कबीरधाम प्रदेश में प्रथम स्थान पर
मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने स्टेट हैंगर परिसर स्थित हनुमान मंदिर में किया नमन
मंत्री रह चुके और विधायक शामिल, मध्य प्रदेश बीजेपी ने घोषित किए नए प्रदेश प्रवक्ता
धर्म नगरी वाराणसी में महान शासक विक्रमादित्य के जीवन चरित्र मंचन तैयारी पूर्ण
महिला फुटबॉल में छत्तीसगढ़ का शानदार प्रदर्शन, झारखंड को हराकर जीता स्वर्ण पदक
ककनार घाटी के नीचे थमा लाल आतंक का शोर, अब गूंजती है बस की हॉर्न
पालतू कुत्ते का खरोंच मामूली समझा, किशोरी की रेबीज से मौत
मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने छोला क्षेत्र में खेड़ापति हनुमान जन्मोत्सव पर की पूजा-अर्चना
मुख्यमंत्री डॉ. यादव उज्जैन में ‘महाकाल: द मास्टर ऑफ टाइम’ अंतर्राष्ट्रीय सम्मेलन का करेंगे शुभारंभ
डिफेंस एक्सपोर्ट में भारत की छलांग, नए आंकड़ों ने चौंकाया