छत्तीसगढ़ के लिए बजट में क्या है खास? केंद्रीय मंत्री तोखन साहू ने निर्मला सीतारमण के सामने रखीं ये 3 बड़ी मांगें
CG News: आज वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण से केंद्रीय मंत्री तोखन साहू ने दिल्ली में मुलाकात की. मंत्री तोखन साहू ने 3 प्रमुख मांगों को बजट में शामिल करने का आग्रह किया.
इस उच्च-स्तरीय मुलाकात के दौरान तोखन साहू ने छत्तीसगढ़ की आर्थिक और बुनियादी प्रगति के लिए तीन अत्यंत महत्वपूर्ण परियोजनाओं का प्रस्ताव सौंपा और उन्हें बजट में शामिल करने का आग्रह किया.
इन तीन ‘गेम-चेंजर’ परियोजनाओं पर हुई चर्चा:
कटघोरा-डोंगरगढ़ रेल लाइन (100% केंद्र पोषित)
साहू ने वित्त मंत्री से आग्रह किया कि ऊर्जा सुरक्षा की दृष्टि से महत्वपूर्ण इस रेल लिंक को 100% सकल बजटीय सहायता (GBS) के साथ पूर्ण किया जाए. यह लाइन कोरबा कोयला क्षेत्र से पश्चिमी भारत तक खनिजों की निर्बाध निकासी के लिए ‘लाइफलाइन’ साबित होगी.
बिलासपुर में वैगन निर्माण कारखाना:
बिलासपुर (SECR मुख्यालय) में रेल वैगन फैक्ट्री की स्थापना की मांग प्रमुखता से रखी गई. तोखन साहू ने बताया कि भिलाई इस्पात संयंत्र की निकटता के कारण यह परियोजना न केवल रेलवे के लिए किफायती होगी, बल्कि छत्तीसगढ़ के हजारों युवाओं के लिए रोजगार का महाकुंभ साबित होगी.
बिलासपुर हवाई अड्डे का कायाकल्प:
बिलासपुर के औद्योगिक और प्रशासनिक महत्व को देखते हुए यहां एयरबस A320 और बोइंग 737 जैसे बड़े विमानों के संचालन हेतु रनवे विस्तार और आधुनिकीकरण के लिए विशेष बजटीय प्रावधान की मांग की गई.
प्रधानमंत्री के ‘गति शक्ति’ विजन पर जोर
मुलाकात के दौरान तोखन साहू ने कहा, “ये परियोजनाएं प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के ‘गति शक्ति’ और ‘आत्मनिर्भर भारत’ के संकल्प को पूरा करने के लिए आवश्यक हैं. इनसे न केवल छत्तीसगढ़ की अर्थव्यवस्था को नई उड़ान मिलेगी, बल्कि देश की जीडीपी में भी ऐतिहासिक योगदान होगा.”
वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने इन प्रस्तावों पर सकारात्मक रुख दिखाते हुए छत्तीसगढ़ के विकास में हर संभव सहयोग का आश्वासन दिया.
ड्रीम मीनिंग: सपने में पैसे दिखें तो क्या होता है इशारा—सिक्का या नोट कौन बेहतर?
ईटिंग हैबिट्स से खुलता है व्यक्तित्व: जानें आपका खाना खाने का तरीका क्या कहता है
वास्तु टिप्स: दक्षिण दिशा में दरवाजा होने पर ऐसे करें दोष का समाधान
आज का राशिफल: 3 अप्रैल 2026 को किन राशियों की चमकेगी किस्मत
विकसित भारत की कल्पना हो रहा है साकार
औजार खरीदी अनुदान योजना- विदिशा के श्रमिक देवेंद्र शर्मा को ₹5000 की सहायता, कार्य में बढ़ी दक्षता
चारधाम यात्रा में गैस की भारी डिमांड, सरकार ने बढ़ाया अलर्ट
अमरकंटक ताप विद्युत गृह चचाई ने वर्ष 2025-26 में दिखाया मास्टर क्लास प्रदर्शन
वन विभाग की बड़ी उपलब्धि : बारनवापारा का रामपुर ग्रासलैंड फिर हुआ काले हिरणों से आबाद
सर्वाधिक परिवारो को रोजगार, सर्वाधिक मानव दिवस का रोजगार सहित सर्वाधिक दिव्यांगजनों को रोजगार देने के मामले में कबीरधाम प्रदेश में प्रथम स्थान पर
मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने स्टेट हैंगर परिसर स्थित हनुमान मंदिर में किया नमन
मंत्री रह चुके और विधायक शामिल, मध्य प्रदेश बीजेपी ने घोषित किए नए प्रदेश प्रवक्ता
धर्म नगरी वाराणसी में महान शासक विक्रमादित्य के जीवन चरित्र मंचन तैयारी पूर्ण
महिला फुटबॉल में छत्तीसगढ़ का शानदार प्रदर्शन, झारखंड को हराकर जीता स्वर्ण पदक
ककनार घाटी के नीचे थमा लाल आतंक का शोर, अब गूंजती है बस की हॉर्न
पालतू कुत्ते का खरोंच मामूली समझा, किशोरी की रेबीज से मौत
मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने छोला क्षेत्र में खेड़ापति हनुमान जन्मोत्सव पर की पूजा-अर्चना
मुख्यमंत्री डॉ. यादव उज्जैन में ‘महाकाल: द मास्टर ऑफ टाइम’ अंतर्राष्ट्रीय सम्मेलन का करेंगे शुभारंभ
डिफेंस एक्सपोर्ट में भारत की छलांग, नए आंकड़ों ने चौंकाया