छत्तीसगढ़ की राजनीति में फिर गूंजा सिंहदेव का इस्तीफा... अरुण साव ने भूपेश बघेल को दी ऐसी नसीहत, मच गया सियासी बवाल
छत्तीसगढ़ के बिलासपुर में आयोजित ‘अरपा विस्तार सम्मान’ कार्यक्रम में प्रदेश के डिप्टी मुख्यमंत्री अरुण साव ने शिरकत की। इस अवसर पर उन्होंने बिलासपुर के विकास कार्यों, प्रदेश की राजनीति और हालिया राजनीतिक घटनाओं पर खुलकर अपनी बात रखी। कार्यक्रम के दौरान मीडिया से बातचीत में अरुण साव बयान खासा चर्चा में रहा, जिसमें उन्होंने पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल को विवादित बयानों को लेकर संयम बरतने की नसीहत दी।
विवादित बयान पर भूपेश बघेल को नसीहत
विस्तार न्यूज के एडिटर-इन-चीफ ज्ञानेंद्र तिवारी से बातचीत में अरुण साव ने जातिगत टिप्पणी के मुद्दे पर कहा कि राजनीति में वैचारिक मतभेद अपनी जगह हैं, लेकिन भाषा की मर्यादा बनाए रखना बेहद जरूरी है। उन्होंने कहा कि छत्तीसगढ़ शालीनता पसंद राज्य है और यहां के नेताओं को अपने शब्दों की सीमा समझनी चाहिए। अरुण साव के अनुसार, राजनीतिक आलोचना होनी चाहिए, लेकिन वह समाज में वैमनस्य फैलाने वाली नहीं होनी चाहिए।
TS सिंहदेव के इस्तीफे पर प्रतिक्रिया
प्रधानमंत्री आवास योजना से जुड़े सवाल पर डिप्टी CM अरुण साव ने TS सिंहदेव के इस्तीफे और चिट्ठी का जिक्र किया। उन्होंने कहा कि सिंहदेव को यह महसूस हुआ कि अगर वे विभाग में रहते हुए जनता को जवाब नहीं दे पा रहे हैं, तो विभाग छोड़ना ही बेहतर विकल्प था। उन्होंने इसे तत्कालीन सरकार की आंतरिक स्थिति से जोड़ा।
नितिन नबीन की नियुक्ति पर क्या बोले अरुण साव
नितिन नबीन के भाजपा के राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष बनने पर अरुण साव ने कहा कि भाजपा एक कार्यकर्ता आधारित पार्टी है, जहां मेहनत और क्षमता का सम्मान होता है। उन्होंने नितिन नबीन के लंबे संगठनात्मक अनुभव और विभिन्न जिम्मेदारियों का उल्लेख करते हुए कहा कि यह नियुक्ति कार्यकर्ताओं के सम्मान का प्रतीक है।
ड्रीम मीनिंग: सपने में पैसे दिखें तो क्या होता है इशारा—सिक्का या नोट कौन बेहतर?
ईटिंग हैबिट्स से खुलता है व्यक्तित्व: जानें आपका खाना खाने का तरीका क्या कहता है
वास्तु टिप्स: दक्षिण दिशा में दरवाजा होने पर ऐसे करें दोष का समाधान
आज का राशिफल: 3 अप्रैल 2026 को किन राशियों की चमकेगी किस्मत
विकसित भारत की कल्पना हो रहा है साकार
औजार खरीदी अनुदान योजना- विदिशा के श्रमिक देवेंद्र शर्मा को ₹5000 की सहायता, कार्य में बढ़ी दक्षता
चारधाम यात्रा में गैस की भारी डिमांड, सरकार ने बढ़ाया अलर्ट
अमरकंटक ताप विद्युत गृह चचाई ने वर्ष 2025-26 में दिखाया मास्टर क्लास प्रदर्शन
वन विभाग की बड़ी उपलब्धि : बारनवापारा का रामपुर ग्रासलैंड फिर हुआ काले हिरणों से आबाद
सर्वाधिक परिवारो को रोजगार, सर्वाधिक मानव दिवस का रोजगार सहित सर्वाधिक दिव्यांगजनों को रोजगार देने के मामले में कबीरधाम प्रदेश में प्रथम स्थान पर
मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने स्टेट हैंगर परिसर स्थित हनुमान मंदिर में किया नमन
मंत्री रह चुके और विधायक शामिल, मध्य प्रदेश बीजेपी ने घोषित किए नए प्रदेश प्रवक्ता
धर्म नगरी वाराणसी में महान शासक विक्रमादित्य के जीवन चरित्र मंचन तैयारी पूर्ण
महिला फुटबॉल में छत्तीसगढ़ का शानदार प्रदर्शन, झारखंड को हराकर जीता स्वर्ण पदक
ककनार घाटी के नीचे थमा लाल आतंक का शोर, अब गूंजती है बस की हॉर्न
पालतू कुत्ते का खरोंच मामूली समझा, किशोरी की रेबीज से मौत
मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने छोला क्षेत्र में खेड़ापति हनुमान जन्मोत्सव पर की पूजा-अर्चना
मुख्यमंत्री डॉ. यादव उज्जैन में ‘महाकाल: द मास्टर ऑफ टाइम’ अंतर्राष्ट्रीय सम्मेलन का करेंगे शुभारंभ
डिफेंस एक्सपोर्ट में भारत की छलांग, नए आंकड़ों ने चौंकाया