गार्ड को गुलेल मारी, जैक से शटर तोड़ा,10 मिनट में 10 किलो चांदी और सोना चोरी
विदिशा : महज 10 मिनिट में 20 लाख से ज्यादा की चोरी की वारदात ने विदिशा को हिलाकर रख दिया है. कई नकाबपोश बदमाशों ने कैमरों के सामने ऐसे चोरी की जैसे फिल्म का कोई सीन चल रहा हो. देखते-देखते चोरों ने दुकान की शटर तोड़कर 10 मिनट में 10 किलो चांदी, सोने के जेवर और नगदी पार कर दी. यह पूरी वारदात दुकान के बाहर और अंदर लगे सीसीटीवी कैमरों में कैद हो गई है. चोरी के पहले बदमाशों ने दुकान की चौकीदारी के लिए तैनात कर्मचारी के साथ मारपीट भी की थी.
गार्ड को गुलेल मारी, जैक से शटर तोड़ा
रविवार की सुबह कोतवाली पुलिस ने मौके पर पहुंचकर फिंगर प्रिंट लिए और डॉग स्वाक्ड के साथ मुआयना किया. घटना शहर के सेंटर पांइट खरीफाटक रोड मुख्य मार्ग पर स्थ्ति अरिहंत ज्वलर्स की है. जहां शनिवार-रविवार की दरमियानी रात करीब 6 लोगों ने पहले सुरक्षागार्ड को गुलेल मारी और पीटा. इसके बाद शटर के नीचे जैक लगाकर शटर को तोड़ दिया. पलभर में चोर दुकान के अंदर थे और काउंटर के शौकेस में रखे सोने-चांदी के जेवरात निकालकर फरार हो गए. चोरों ने इस वारदात को महज 10 मिनट में अंजाम दे दिया.
दुकान की रैकी की संभवना, आधी रात की वारदात
जांच में सामने आया है कि करीब 7 दिन पहले इस दुकान के आसपास कुछ संदिग्ध लोग नजर आए थे, जो दुकान की रैकी कर रहे थे. आशंका होने पर दुकान संचालक ने संदिग्ध लोगों से दुकान के आसपास भटकने का कारण भी पूछा था लेकिन वह कोई जबाव नहीं दे सके. इस बात की शिकायत दुकान संचालक ने पुलिस से भी की थी और पूरा घटनाक्रम पुलिस को बताया था. इतनी जानकारी देने के बाद भी पुलिस ने गंभीरता नहीं दिखाई और चोरी की यह बड़ी वारदात हो गई.
दुकान संचालक के मुताबिक जिस समय चोरी हुई थी उसके करीब 15 मिनिट पहले ही पुलिस की गश्त टीम दुकान के सामने से निकली थी लेकिन पुलिस को कुछ भी संदिग्ध नजर नहीं आया. बताया गया कि दुकान के पिछले हिस्से के पीछे रेलवे ट्रैक है और बीच में एक दीवार है, जहां से चोरों ने दुकान के पास गली में जगह बनाई होगी. जेवरों के कुछ बॉक्स रेलवे ट्रैक के पास भी नजर आए हैं.
बाहर से आया गिरोह, पुलिस टीमें जुटी जांच में
पुलिस को आशंका है कि चोरी की वारदात को अंजाम देने वाला गिरोह गुना के आसपास के इलाके का हो सकता है. सीसीटीवी कैमरों के फुटेज के आधार पर पुलिस ने जांच शुरू कर दी है, जिसमें पुलिस को कई अहम सुराग भी मिले हैं. इस चोरी की वारदात को ट्रेस करने के लिए आने टीमे बनाई गई हैं, जिनको रवाना कर दिया गया. वहीं सायबर सेल की मदद भी ली जा रही है.
पुलिस का दावा है कि जल्द ही मामले का खुलासा कर दिया जाएगा. एएसपी प्रशांत चौबे ने बताया, '' मौके पर मिले सुराग के आधार पर पुलिस टीम काम कर रही हैं. कुछ टीमों को जिले के बाहर भी भेजा गया है. जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा.'' वहीं, थाना प्रभारी आनंद राज ने बताया, '' चोरी की सूचना मिलते ही पुलिस तुरंत मौके पर पहुंची थी. पुलिस आरोपियों का पता लगा रही है. चोरों ने शटर को लोहे के टूल से खोला था.
आज का राशिफल: 3 अप्रैल 2026 को किन राशियों की चमकेगी किस्मत
विकसित भारत की कल्पना हो रहा है साकार
औजार खरीदी अनुदान योजना- विदिशा के श्रमिक देवेंद्र शर्मा को ₹5000 की सहायता, कार्य में बढ़ी दक्षता
चारधाम यात्रा में गैस की भारी डिमांड, सरकार ने बढ़ाया अलर्ट
अमरकंटक ताप विद्युत गृह चचाई ने वर्ष 2025-26 में दिखाया मास्टर क्लास प्रदर्शन
वन विभाग की बड़ी उपलब्धि : बारनवापारा का रामपुर ग्रासलैंड फिर हुआ काले हिरणों से आबाद
सर्वाधिक परिवारो को रोजगार, सर्वाधिक मानव दिवस का रोजगार सहित सर्वाधिक दिव्यांगजनों को रोजगार देने के मामले में कबीरधाम प्रदेश में प्रथम स्थान पर
मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने स्टेट हैंगर परिसर स्थित हनुमान मंदिर में किया नमन
मंत्री रह चुके और विधायक शामिल, मध्य प्रदेश बीजेपी ने घोषित किए नए प्रदेश प्रवक्ता
धर्म नगरी वाराणसी में महान शासक विक्रमादित्य के जीवन चरित्र मंचन तैयारी पूर्ण
महिला फुटबॉल में छत्तीसगढ़ का शानदार प्रदर्शन, झारखंड को हराकर जीता स्वर्ण पदक
ककनार घाटी के नीचे थमा लाल आतंक का शोर, अब गूंजती है बस की हॉर्न
पालतू कुत्ते का खरोंच मामूली समझा, किशोरी की रेबीज से मौत
मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने छोला क्षेत्र में खेड़ापति हनुमान जन्मोत्सव पर की पूजा-अर्चना
मुख्यमंत्री डॉ. यादव उज्जैन में ‘महाकाल: द मास्टर ऑफ टाइम’ अंतर्राष्ट्रीय सम्मेलन का करेंगे शुभारंभ
डिफेंस एक्सपोर्ट में भारत की छलांग, नए आंकड़ों ने चौंकाया
पूर्व मंत्री ओमप्रकाश सखलेचा की पीएम मोदी से मुलाकात, नवाचारों पर बात
HS फूलका ने थामा BJP का दामन, 1984 दंगों के मामलों से जुड़े रहे प्रमुख वकील
साइबर फ्रॉड के लिए भारतीय SIM कार्ड का अंतरराष्ट्रीय स्मगल, कंबोडिया में पकड़ा गया रैकेट
तलाक की खबर ने परिवार में फैलाई चिंता, सोशल मीडिया पर मामला चर्चा में