मंत्री से पंगा लेना पड़ा भारी...कैलाश विजयवर्गीय के बयान पर टिप्पणी करने वाले SDM सस्पेंड, जानें क्या है पूरा विवाद
MP News: इंदौर में दूषित पानी से हुईं 16 मौतों और कैबिनेट मंत्री कैलाश विजयवर्गीय के विवादित बयान को अमानवीय बताने वाले अफसर पर कार्रवाई की गई है. देवास एसडीएम आनंद मालवीय को बयान सामने आने के 24 घंटे के भीतर सस्पेंड कर दिया गया है. अधिकारी पर गंभीर कदाचरण और अनुशासनहीनता के मामले में कार्रवाई की गई है. इसके साथ ही उनके ऑफिस में तैनात सहायक ग्रेड-3 क्लर्क को भी निलंबित कर दिया गया है.
कांग्रेस के ज्ञापन के शब्दों को आदेश में लिखा
दरअसल, 3 जनवरी को देवास एसडीएम आनंद मालवीय ने कांग्रेस के प्रदर्शन की अनुमति से जुड़ा आदेश जारी किया था. इस आदेश के मामले में कार्रवाई की गई है. इसमें इंदौर के भागीरथपुरा इलाके में मल-मूत्र वाला पानी पीने से 14 लोगों की मौत और 2800 लोगों के बीमार होने का जिक्र किया गया था. इसके साथ ही आदेश में कैबिनेट मंत्री कैलाश विजयवर्गीय के बयान को अमानवीय और निर्लज्जता की निशानी बताया गया था. आदेश में कांग्रेस के ज्ञापन की भाषा को ज्यों का त्यों लिख दिया गया था, जिसके बाद ये वायरल हुआ था. अब उज्जैन संभागायुक्त आशीष सिंह ने उन पर एक्शन लिया है.
कैबिनेट मंत्री ने क्या बयान दिया था?
कैबिनेट मंत्री कैलाश विजयवर्गीय का इंदौर दूषित पानी वाले मामले में दिया बयान चर्चा का विषय बना था. एक रिपोर्टर ने जब उनसे इस घटना के बारे में सवाल पूछा था तो उन्होंने कहा था कि फोकट का सवाल मत पूछो. जब रिपोर्टर ने कहा कि मैं घटनास्थल पर होकर आया हूं तो मंत्री ने कहा कि क्या घंटा होकर आए हो? हालांकि इस बयान के बाद में कैबिनेट मंत्री ने सफाई दी थी. अब कांग्रेस 11 जनवरी को इंदौर में प्रदर्शन करने वाली है. इस विरोध प्रदर्शन में कांग्रेस के बड़े नेता से लेकर कार्यकर्ता शामिल होंगे.
युद्धविराम के बावजूद खाड़ी में तनाव जारी, UAE-कुवैत पर हमले और ईरान में विस्फोट
सीजफायर पर भारत की प्रतिक्रिया, अमेरिका-ईरान समझौते का किया स्वागत
कान में सरसों का तेल डालना: सुरक्षित या खतरनाक?
क्यों मनाया जाता है विश्व होम्योपैथी दिवस? जानें इसका इतिहास
मौसम बदलते ही डायबिटीज मरीजों पर बढ़ता खतरा, ऐसे रखें अपना ध्यान
पूछताछ में वॉर्नर ने स्वीकार की अपनी गलती
डॉ. सुरेंद्र सिंह को सौंपी गई नई जिम्मेदारी
भारत और बांग्लादेश की कूटनीतिक वार्ता सक्रिय, डोभाल और खलीलुर रहमान की डिनर मीट में चर्चा की उम्मीद
ऑर्गेनिक बाजार में ताजी और बिना केमिकल वाली सब्जियां उपलब्ध
CM ममता बनर्जी का बयान: SIR पर केस जारी रहेगा, 91 लाख वोटरों के नाम हटना चिंता का विषय
पिच रिपोर्ट: बल्लेबाजों के लिए मददगार, हाई स्कोरिंग मैच की उम्मीद
मामले को गंभीरता से लेते हुए कोर्ट ने की कार्रवाई
बिना वैधानिक सत्यापन के हजारों करोड़ के भुगतान को मंजूरी
मानवाधिकार आयोग ने खरगोन एसपी को नोटिस भेजकर जांच के निर्देश दिए
भवानीपुर में ममता का नामांकन, असम, केरल और पुदुचेरी में कल वोटिंग
आरोपियों पर दबाव बनाकर जमीन हड़पने का आरोप
किडनैपिंग और रेप की साजिश की चैट लीक होने से मचा हड़कंप
IPL 2026 में शानदार प्रदर्शन से मिली देशभर में पहचान
फर्जी गहनों पर लोन पास कर लाखों की रकम हड़पने का मामला उजागर
गर्मी के मौसम में बढ़ी डिमांड के बीच महंगाई का असर