इंदौर में शीतलहर का कहर : नर्सरी से आठवीं तक के स्कूलों में तीन दिन की छुट्टी
इंदौर। मालवांचल में लगातार बढ़ रही ठिठुरन और गिरते तापमान को देखते हुए जिला प्रशासन ने स्कूली बच्चों की सुरक्षा के लिए बड़ा कदम उठाया है। कलेक्टर शिवम वर्मा ने रविवार को एक आदेश जारी कर जिले के सभी स्कूलों में कक्षा नर्सरी से लेकर कक्षा आठवीं तक के विद्यार्थियों के लिए तीन दिवसीय अवकाश घोषित कर दिया है। पिछले कुछ दिनों से इंदौर में शीतलहर का प्रभाव बढ़ा है, जिससे सुबह और रात के तापमान में भारी गिरावट दर्ज की गई है। बच्चों के स्वास्थ्य पर पड़ने वाले इसके प्रतिकूल प्रभाव को देखते हुए कलेक्टर ने यह निर्णय लिया है। आदेश के अनुसार, यह अवकाश 5 जनवरी (सोमवार) से 7 जनवरी (बुधवार) तक प्रभावी रहेगा।
:: सभी बोर्डों पर लागू होगा आदेश ::
यह आदेश इंदौर जिले की सीमा में संचालित होने वाले समस्त शासकीय, अशासकीय (निजी), सी.बी.एस.ई., आई.सी.एस.ई. और माध्यमिक शिक्षा मण्डल से संबद्ध विद्यालयों पर समान रूप से लागू होगा। इसके साथ ही, जिले के समस्त आंगनबाड़ी केंद्रों पर भी बच्चों के लिए तीन दिनों का अवकाश रहेगा। प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि नौवीं से बारहवीं तक की कक्षाओं के संबंध में पूर्व निर्धारित समय सारिणी या शासन के निर्देशों का पालन किया जाएगा।
:: अभिभावकों को मिली राहत ::
कड़ाके की ठंड के बीच बच्चों को सुबह जल्दी स्कूल भेजने को लेकर अभिभावक काफी चिंतित थे। सोशल मीडिया और विभिन्न माध्यमों से अवकाश की मांग की जा रही थी। प्रशासन के इस त्वरित निर्णय से हजारों परिवारों को बड़ी राहत मिली है।
आज का राशिफल: 3 अप्रैल 2026 को किन राशियों की चमकेगी किस्मत
विकसित भारत की कल्पना हो रहा है साकार
औजार खरीदी अनुदान योजना- विदिशा के श्रमिक देवेंद्र शर्मा को ₹5000 की सहायता, कार्य में बढ़ी दक्षता
चारधाम यात्रा में गैस की भारी डिमांड, सरकार ने बढ़ाया अलर्ट
अमरकंटक ताप विद्युत गृह चचाई ने वर्ष 2025-26 में दिखाया मास्टर क्लास प्रदर्शन
वन विभाग की बड़ी उपलब्धि : बारनवापारा का रामपुर ग्रासलैंड फिर हुआ काले हिरणों से आबाद
सर्वाधिक परिवारो को रोजगार, सर्वाधिक मानव दिवस का रोजगार सहित सर्वाधिक दिव्यांगजनों को रोजगार देने के मामले में कबीरधाम प्रदेश में प्रथम स्थान पर
मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने स्टेट हैंगर परिसर स्थित हनुमान मंदिर में किया नमन
मंत्री रह चुके और विधायक शामिल, मध्य प्रदेश बीजेपी ने घोषित किए नए प्रदेश प्रवक्ता
धर्म नगरी वाराणसी में महान शासक विक्रमादित्य के जीवन चरित्र मंचन तैयारी पूर्ण
महिला फुटबॉल में छत्तीसगढ़ का शानदार प्रदर्शन, झारखंड को हराकर जीता स्वर्ण पदक
ककनार घाटी के नीचे थमा लाल आतंक का शोर, अब गूंजती है बस की हॉर्न
पालतू कुत्ते का खरोंच मामूली समझा, किशोरी की रेबीज से मौत
मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने छोला क्षेत्र में खेड़ापति हनुमान जन्मोत्सव पर की पूजा-अर्चना
मुख्यमंत्री डॉ. यादव उज्जैन में ‘महाकाल: द मास्टर ऑफ टाइम’ अंतर्राष्ट्रीय सम्मेलन का करेंगे शुभारंभ
डिफेंस एक्सपोर्ट में भारत की छलांग, नए आंकड़ों ने चौंकाया
पूर्व मंत्री ओमप्रकाश सखलेचा की पीएम मोदी से मुलाकात, नवाचारों पर बात
HS फूलका ने थामा BJP का दामन, 1984 दंगों के मामलों से जुड़े रहे प्रमुख वकील
साइबर फ्रॉड के लिए भारतीय SIM कार्ड का अंतरराष्ट्रीय स्मगल, कंबोडिया में पकड़ा गया रैकेट
तलाक की खबर ने परिवार में फैलाई चिंता, सोशल मीडिया पर मामला चर्चा में