बांग्लादेशी क्रिकेटर रहमान का IPL ड्रॉप के बाद पहला बयान
Mustafizur Rahman first reaction: भारत और बांग्लादेश के बीच चल रहे राजनीतिक तनाव को देखते हुए कोलकाता नाइट राइडर्स (KKR) ने मिनी ऑक्शन में 9.20 करोड़ रुपये में खरीदे मुस्तफिजुर रहमान भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) के आदेश पर टीम से रिलीज कर दिया। रहमान को बाहर किए जाने को लेकर भारत में जहां लोग दो पक्षों में बंट गए हैं तो बांग्लादेश क्रिकेट बोर्ड ने भी इस पर कड़ी आपत्ति जताई है। इसके साथ ही कहा है कि जब एक खिलाड़ी वहां सुरक्षित नहीं तो टी20 वर्ल्ड कप में पूरी बांग्लादेश की टीम की सुरक्षा कैसे होगी? इसी बीच खुद मुस्तफिजुर ने भी इस मामले में अपनी चुप्पी तोड़ते हुए इस पर निराशा जताई है।
'अगर आपको रिलीज कर दिया जाता है तो...'
मुस्तफिजुर रहमान ने बीडीक्रिकटाइम से बातचीत में अपनी पहली प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि अगर आपको रिलीज कर दिया जाता है तो आप और क्या कर सकते हैं? इससे साफ समझा जा सकता है कि रहमान कितने निराश हैं। दरअसल, पिछले कुछ दिनों से भारत और बांग्लादेश के बीच चल रहे सियासी तनाव के बीच रहमान को टीम में शामिल करने के लिए केकेआर और उसके सह-मालिक शाहरुख खान पर कई राजनेताओं ने निशाना साधा। हाल के बीजेपी नेता संगीत सोम ने तो शाहरुख खान को गद्दार तक कह डाला।
फ्रैंचाइजी ने तुरंत किया निर्देश का पालन
बता दें कि हाल के महीनों में बांग्लादेश में कई हिंदुओं की हत्या हुई है, जिससे दोनों देशों के बीच संबंध खराब हो गए हैं। मुस्तफिजुर रहमान पर भी इसी वजह से निशाना साधा जा रहा है। मुस्तफिजुर का मुद्दा गर्माता देख बीसीसीआई सचिव देवजीत सैकिया ने आनन-फानन में शनिवार को केकेआर को उन्हें रिलीज करने के निर्देश जारी किए। इसके बाद फ्रेंचाइजी ने तुरंत निर्देश का पालन करते हुए उन्हें रिलीज कर दिया।
टी20 वर्ल्ड कप के मैच श्रीलंका शिफ्ट करने की मांग
ईएसपीएनक्रिकइंफो की एक रिपोर्ट में बांग्लादेश क्रिकेट बोर्ड भी अब एक्शन लेने की तैयारी में है। बीसीबी आईसीसी को पत्र लिखकर मांग करने जा रहा है कि उनके आगामी टी20 वर्ल्ड कप मैच भारत से श्रीलंका में शिफ्ट कर दिए जाएं। बांग्लादेश को असल में अपने मैच कोलकाता में खेलने थे। बीसीबी अपनी टीम की सुरक्षा को लेकर चिंतित है और इसलिए वह चाहता है कि मैच भारत से बाहर शिफ्ट किए जाएं।
आज का राशिफल: 3 अप्रैल 2026 को किन राशियों की चमकेगी किस्मत
विकसित भारत की कल्पना हो रहा है साकार
औजार खरीदी अनुदान योजना- विदिशा के श्रमिक देवेंद्र शर्मा को ₹5000 की सहायता, कार्य में बढ़ी दक्षता
चारधाम यात्रा में गैस की भारी डिमांड, सरकार ने बढ़ाया अलर्ट
अमरकंटक ताप विद्युत गृह चचाई ने वर्ष 2025-26 में दिखाया मास्टर क्लास प्रदर्शन
वन विभाग की बड़ी उपलब्धि : बारनवापारा का रामपुर ग्रासलैंड फिर हुआ काले हिरणों से आबाद
सर्वाधिक परिवारो को रोजगार, सर्वाधिक मानव दिवस का रोजगार सहित सर्वाधिक दिव्यांगजनों को रोजगार देने के मामले में कबीरधाम प्रदेश में प्रथम स्थान पर
मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने स्टेट हैंगर परिसर स्थित हनुमान मंदिर में किया नमन
मंत्री रह चुके और विधायक शामिल, मध्य प्रदेश बीजेपी ने घोषित किए नए प्रदेश प्रवक्ता
धर्म नगरी वाराणसी में महान शासक विक्रमादित्य के जीवन चरित्र मंचन तैयारी पूर्ण
महिला फुटबॉल में छत्तीसगढ़ का शानदार प्रदर्शन, झारखंड को हराकर जीता स्वर्ण पदक
ककनार घाटी के नीचे थमा लाल आतंक का शोर, अब गूंजती है बस की हॉर्न
पालतू कुत्ते का खरोंच मामूली समझा, किशोरी की रेबीज से मौत
मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने छोला क्षेत्र में खेड़ापति हनुमान जन्मोत्सव पर की पूजा-अर्चना
मुख्यमंत्री डॉ. यादव उज्जैन में ‘महाकाल: द मास्टर ऑफ टाइम’ अंतर्राष्ट्रीय सम्मेलन का करेंगे शुभारंभ
डिफेंस एक्सपोर्ट में भारत की छलांग, नए आंकड़ों ने चौंकाया
पूर्व मंत्री ओमप्रकाश सखलेचा की पीएम मोदी से मुलाकात, नवाचारों पर बात
HS फूलका ने थामा BJP का दामन, 1984 दंगों के मामलों से जुड़े रहे प्रमुख वकील
साइबर फ्रॉड के लिए भारतीय SIM कार्ड का अंतरराष्ट्रीय स्मगल, कंबोडिया में पकड़ा गया रैकेट
तलाक की खबर ने परिवार में फैलाई चिंता, सोशल मीडिया पर मामला चर्चा में