टी20 वर्ल्ड कप विवाद: बांग्लादेश की अनुपस्थिति पर ICC करेगा फैसला
India Bangladesh dispute, T20 World Cup 2026: तेज गेंदबाज मुस्तफिजुर रहमान को इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) 2026 से बाहर किए जाने के बाद बांग्लादेश क्रिकेट बोर्ड (BCB) ने सुरक्षा चिंताओं का हवाला देते हुए भारत में होने वाले टी20 विश्व कप 2026 के मैचों में भाग लेने से इनकार कर दिया है। बांग्लादेश ने इंटरनेशनल क्रिकेट काउंसिल (ICC) से अपने सभी मैचों को भारत से बाहर किसी अन्य स्थान (जैसे श्रीलंका) पर आयोजित करने की मांग की है।
तय कार्यक्रम के मुताबिक बांग्लादेश को 7 फरवरी को वेस्टइंडीज से, 9 फरवरी को इटली से और 14 फरवरी को इंग्लैंड से कोलकाता के ईडन गार्डन्स में खेलना है। वहीं टीम नेपाल के खिलाफ 17 फरवरी को मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में अपना आखिरी ग्रुप मैच खेलेगी। अब आईसीसी के सामने इस विवाद को सुलझाने के तीन ही रास्ते हैं। आईसीसी कौन सा रास्ता चुनेगा यह यह तय करने में समय सबसे अहम भूमिका निभाएगा। क्योंकि टूर्नामेंट की शुरुआत में सिर्फ एक महीने बाकी हैं और समय की कमी सबसे बड़ी चुनौती है।
पहला विकल्प
आईसीसी बांग्लादेश क्रिकेट बोर्ड की बात मान ले और बांग्लादेश के सभी ग्रुप मैचों के वेन्यू को भारत से श्रीलंका शिफ्ट कर दे। इससे 20 टीमों का फॉर्मेट बरकरार रहेगा और विवाद सिर्फ़ लॉजिस्टिक्स तक सीमित रहेगा।
दूसरा विकल्प
आईसीसी वेन्यू बदलने से इनकार कर दे और बांग्लादेश भारत में अपने मैच खेलने से इंकार कर दे। ऐसी स्थिति में टूर्नामेंट तय मैचों के साथ आगे बढ़ेगा। व्यावहारिक तौर पर बांग्लादेश की विरोधी टीम वेस्टइंडीज, इंग्लैंड, नेपाल और इटली को सीधे जीत और दो - दो अंक दे दिए जाएं और बांग्लादेश का अभियान लगभग खत्म मान लिया जाएगा।
तीसरा विकल्प
बांग्लादेश टी20 वर्ल्ड कप से अपना नाम वापस ले ले और टूर्नामेंट खेलने से इंकार कर दे। ऐसी स्थिति में आईसीसी को यह तय करना होगा कि क्या वह समय रहते बांग्लादेश की जगह किसी दूसरी टीम को शामिल कर सकता है, या फिर बांग्लादेश के सभी मैचों को फ़ॉरफ़िट मान लिया जाए। प्रतिस्पर्धात्मक निष्पक्षता के लिहाज़ से रिप्लेसमेंट बेहतर विकल्प है, लेकिन समय के साथ यह और मुश्किल हो जाएगा।
कैसे चुनी जाएगी दूसरी टीम
टी20 वर्ल्ड कप के लिए कोई सार्वजनिक और स्वचालित "रिज़र्व लिस्ट: मौजूद नहीं है, जो यह तय कर दे कि किसी टीम के हटने पर उसकी जगह कौन लेगा। अगर आईसीसी को किसी टीम को शामिल करना पड़ा, तो यह फैसला संभवतः निष्पक्षता और क्वालिफिकेशन प्रक्रिया जैसे पहलुओं को ध्यान में रखकर विवेकाधीन आधार पर लिया जाएगा।
क्या स्कॉटलैंड को मिलेगा मौका
स्कॉटलैंड इस संदर्भ में सबसे बड़ा नाम माना जा रहा है, क्योंकि वह एक उच्च रैंकिंग एसोसिएट टीम है, उसके पास वर्ल्ड कप खेलने का अनुभव है और वह प्रतिस्पर्धात्मक रूप से तुरंत फिट बैठती है। इसका एक उदाहरण भी है, 2009 के टी20 वर्ल्ड कप से ज़िम्बाब्वे के हटने के बाद स्कॉटलैंड को उनकी जगह शामिल किया गया था।
यूरोपियन क्वालिफिकेशन में स्कॉटलैंड का प्रदर्शन खराब
हालांकि, 2026 के यूरोपियन क्वालिफिकेशन में स्कॉटलैंड अगली सर्वश्रेष्ठ टीम नहीं थी। यूरोप रीजनल फ़ाइनल में नीदरलैंड्स और इटली ने क्वालिफाई किया, जबकि जर्सी ने स्कॉटलैंड से बेहतर प्रदर्शन किया था। अगर आईसीसी रैंकिंग और प्रतिष्ठा के बजाय क्वालिफिकेशन प्रदर्शन को प्राथमिकता देता है, तो जर्सी बांग्लादेश की जगह लेने वाली टीम बन सकती है।
आज का राशिफल: 3 अप्रैल 2026 को किन राशियों की चमकेगी किस्मत
विकसित भारत की कल्पना हो रहा है साकार
औजार खरीदी अनुदान योजना- विदिशा के श्रमिक देवेंद्र शर्मा को ₹5000 की सहायता, कार्य में बढ़ी दक्षता
चारधाम यात्रा में गैस की भारी डिमांड, सरकार ने बढ़ाया अलर्ट
अमरकंटक ताप विद्युत गृह चचाई ने वर्ष 2025-26 में दिखाया मास्टर क्लास प्रदर्शन
वन विभाग की बड़ी उपलब्धि : बारनवापारा का रामपुर ग्रासलैंड फिर हुआ काले हिरणों से आबाद
सर्वाधिक परिवारो को रोजगार, सर्वाधिक मानव दिवस का रोजगार सहित सर्वाधिक दिव्यांगजनों को रोजगार देने के मामले में कबीरधाम प्रदेश में प्रथम स्थान पर
मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने स्टेट हैंगर परिसर स्थित हनुमान मंदिर में किया नमन
मंत्री रह चुके और विधायक शामिल, मध्य प्रदेश बीजेपी ने घोषित किए नए प्रदेश प्रवक्ता
धर्म नगरी वाराणसी में महान शासक विक्रमादित्य के जीवन चरित्र मंचन तैयारी पूर्ण
महिला फुटबॉल में छत्तीसगढ़ का शानदार प्रदर्शन, झारखंड को हराकर जीता स्वर्ण पदक
ककनार घाटी के नीचे थमा लाल आतंक का शोर, अब गूंजती है बस की हॉर्न
पालतू कुत्ते का खरोंच मामूली समझा, किशोरी की रेबीज से मौत
मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने छोला क्षेत्र में खेड़ापति हनुमान जन्मोत्सव पर की पूजा-अर्चना
मुख्यमंत्री डॉ. यादव उज्जैन में ‘महाकाल: द मास्टर ऑफ टाइम’ अंतर्राष्ट्रीय सम्मेलन का करेंगे शुभारंभ
डिफेंस एक्सपोर्ट में भारत की छलांग, नए आंकड़ों ने चौंकाया
पूर्व मंत्री ओमप्रकाश सखलेचा की पीएम मोदी से मुलाकात, नवाचारों पर बात
HS फूलका ने थामा BJP का दामन, 1984 दंगों के मामलों से जुड़े रहे प्रमुख वकील
साइबर फ्रॉड के लिए भारतीय SIM कार्ड का अंतरराष्ट्रीय स्मगल, कंबोडिया में पकड़ा गया रैकेट
तलाक की खबर ने परिवार में फैलाई चिंता, सोशल मीडिया पर मामला चर्चा में