मध्य प्रदेश में ठंड का थर्ड डिग्री टॉर्चर, जबलपुर में 8.3 डिग्री गिरा दिन का पारा, नौगांव सबसे ठंडा
भोपाल: मध्य प्रदेश में कड़ाके की सर्दी और कोहरे ने राजधानी भोपाल सहित कई शहरों में रफ्तार को थाम दिया है. कडाके की सर्दी अब रात के बाद दिन में भी लोगों को घरों में कैद रहने को मजबूर कर रही है. राजधानी भोपाल, इंदौर, उज्जैन, जबलपुर के अलावा ग्वालियर, भिंड, दतिया, टीकमगढ़ जिले में जबरदस्त सर्दी के अलावा सुबह से घना कोहरा छाया हुआ है. पिछले 2 दिनों से पश्चिमी जेट स्ट्रीम हवाओं की वजह से सूर्य दिखाई नहीं दिया.
इसकी वजह से रात के तापमान के साथ ही दिन के तापमान में भी गिरावट दर्ज की गई है. भोपाल के अधिकतम तापमान में 3.8 डिग्री तक की गिरावट दर्ज की गई है. प्रदेश में सबसे सर्दी रात नौगांव में 2.8 दर्ज की गई है. यहां दिन में रात के तापमान में 8.3 डिग्री की गिरावट दर्ज की गई है.
नौगांव प्रदेश में सबसे ठंड़ा, 8.3 डिग्री तापमान गिरा
मध्य प्रदेश में कड़ाके की सर्दी का सबसे ज्यादा असर बुंदेलखंड और ग्वालियर-चंबल इलाके में दिखाई दे रहा है. छतरपुर जिले के नौगांव में कड़ाके की सर्दी ने सबसे ज्यादा असर दिखाया है. नौगांव में तापमान में एक दिन में 8.3 डिग्री की गिरावट दर्ज की गई. यहां न्यूनतम तापमान 2.5 डिग्री दर्ज किया गया. इसके अलावा छिंदवाड़ा में 10.8 डिग्री, दमोह में 11.2 डिग्री, जबलपुर में 11 डिग्री, खजुराहो में 8 डिग्री, मंडला में 7.6 डिग्री, उमरिया में 9.4 डिग्री, टीकमगढ़ में 10.5 डिग्री.
सीधी में 12.6 डिग्री, शिवपुरी में 7 डिग्री, श्योपुर में 7.6 डिग्री, रतलाम में 7.4 डिग्री, राजगढ़ में 5 डिग्री, पचमढ़ी में 6.4 डिग्री, खरगौन में 10.4 डिग्री, खंडवा में 9 डिग्री, इंदौर में 11.8 डिग्री, नर्मदापुरम में 13.8 डिग्री, ग्वालियर में 6.4 डिग्री, गुना में 9.1 डिग्री, दतिया में 5.1 डिग्री, भोपाल में 10.8 डिग्री न्यूनतम तापमान रिकॉर्ड किया गया.
11 शहरों में दिन का तापमान 20डिग्री से नीचे
रात के तापमान के अलावा अब दिन के तापमान में भी गिरावट दर्ज की जा रही है. प्रदेश के 11 शहरों में दिन का तापमान 20 डिग्री से नीचे पहुंच गया है. जबलपुर में दिन का तापमान 8.3 डिग्री की गिरावट के साथ 17.2 डिग्री पर पहुंच गया. इसी तरह सीधी में 6 डिग्री की गिरावट के साथ 17.6 डिग्री तापमान रिकॉर्ड किया गया. उमरिया में 18 डिग्री, दमोह में 18 डिग्री, ग्वालियर में 18.6 डिग्री, दतिया में 16.6 डिग्री, भोपाल में 20.2 डिग्री, इंदौर में 21.9 डिग्री, टीकमगढ़ में 20 डिग्री दिन का तापमान रहा.
सोमवार से मिलेगी हल्की राहत
मौसम विभाग के मुताबिक मध्य प्रदेश के पूर्वी हिस्सों को छोड़कर बाकी क्षेत्रों में कोहरे से राहत मिलेगी. भोपाल, इंदौर, उज्जैन, रतलाम, जबलपुर क्षेत्रों में कड़ाके की सर्दी तो पड़ेगी, लेकिन कोहरे से हल्की राहत रहेगी. हालांकि मौसम विभाग ने श्योपुर, शिवपुरी, मुरैना, ग्वालियर, भिंड, दतिया, टीकमगढ़, निवाड़ी, छतरपुर, पन्ना, सतना, रीवा, सीधी, सिंगरौली, मऊगंज के लिए यलो अलर्ट जारी किया है. यहां घना कोहरा छाए रहने की संभावना है.
आज का राशिफल: 3 अप्रैल 2026 को किन राशियों की चमकेगी किस्मत
विकसित भारत की कल्पना हो रहा है साकार
औजार खरीदी अनुदान योजना- विदिशा के श्रमिक देवेंद्र शर्मा को ₹5000 की सहायता, कार्य में बढ़ी दक्षता
चारधाम यात्रा में गैस की भारी डिमांड, सरकार ने बढ़ाया अलर्ट
अमरकंटक ताप विद्युत गृह चचाई ने वर्ष 2025-26 में दिखाया मास्टर क्लास प्रदर्शन
वन विभाग की बड़ी उपलब्धि : बारनवापारा का रामपुर ग्रासलैंड फिर हुआ काले हिरणों से आबाद
सर्वाधिक परिवारो को रोजगार, सर्वाधिक मानव दिवस का रोजगार सहित सर्वाधिक दिव्यांगजनों को रोजगार देने के मामले में कबीरधाम प्रदेश में प्रथम स्थान पर
मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने स्टेट हैंगर परिसर स्थित हनुमान मंदिर में किया नमन
मंत्री रह चुके और विधायक शामिल, मध्य प्रदेश बीजेपी ने घोषित किए नए प्रदेश प्रवक्ता
धर्म नगरी वाराणसी में महान शासक विक्रमादित्य के जीवन चरित्र मंचन तैयारी पूर्ण
महिला फुटबॉल में छत्तीसगढ़ का शानदार प्रदर्शन, झारखंड को हराकर जीता स्वर्ण पदक
ककनार घाटी के नीचे थमा लाल आतंक का शोर, अब गूंजती है बस की हॉर्न
पालतू कुत्ते का खरोंच मामूली समझा, किशोरी की रेबीज से मौत
मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने छोला क्षेत्र में खेड़ापति हनुमान जन्मोत्सव पर की पूजा-अर्चना
मुख्यमंत्री डॉ. यादव उज्जैन में ‘महाकाल: द मास्टर ऑफ टाइम’ अंतर्राष्ट्रीय सम्मेलन का करेंगे शुभारंभ
डिफेंस एक्सपोर्ट में भारत की छलांग, नए आंकड़ों ने चौंकाया
पूर्व मंत्री ओमप्रकाश सखलेचा की पीएम मोदी से मुलाकात, नवाचारों पर बात
HS फूलका ने थामा BJP का दामन, 1984 दंगों के मामलों से जुड़े रहे प्रमुख वकील
साइबर फ्रॉड के लिए भारतीय SIM कार्ड का अंतरराष्ट्रीय स्मगल, कंबोडिया में पकड़ा गया रैकेट
तलाक की खबर ने परिवार में फैलाई चिंता, सोशल मीडिया पर मामला चर्चा में