शुरू होते ही भोपाल मेट्रो को झटका, नहीं मिल रहे पैसेंजर, सुबह की जगह दोपहर में चलाने का फैसला
भोपाल. मध्य प्रदेश (MP) की राजधानी भोपाल (Bhopal) में बड़ी उम्मीदों के साथ शुरू हुई भोपाल मेट्रो ट्रेन (Metro train) को शुरुआती दिनों में ही यात्रियों की भारी कमी का सामना करना पड़ रहा है. हालात ऐसे बन गए हैं कि मेट्रो प्रबंधन को दूसरे ही सप्ताह में समय-सारणी बदलने का फैसला लेना पड़ा है. अब भोपाल मेट्रो सुबह की बजाय दोपहर 12 बजे से चलेगी. नई समय-सारणी 5 जनवरी से लागू होगी.
भोपाल वासियों को कई सालों के इंतजार के बाद मेट्रो ट्रेन की सौगात मिली थी. 20 दिसंबर को मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव और केंद्रीय मंत्री मनोहर लाल खट्टर ने हरी झंडी दिखाकर भोपाल मेट्रो की शुरुआत की थी. इसके अगले दिन, 21 दिसंबर से आम नागरिकों के लिए पहला कमर्शियल रन शुरू हुआ.
यात्रियों की कमी से सुबह खाली चल रही थी मेट्रो
शुरुआती उत्साह जरूर देखने को मिला. 21 दिसंबर को मेट्रो के टिकटों की बिक्री करीब 2.5 लाख रुपये तक पहुंची थी. दूसरे दिन यह आंकड़ा घटकर 89 हजार रुपये रह गया. इसके बाद लगातार यात्रियों की संख्या दिन-ब-दिन कम होती चली गई. हालात यह हो गए कि सुबह के समय मेट्रो ट्रेनें लगभग खाली चलने लगीं.
यात्रियों की इस कमी को देखते हुए मेट्रो प्रबंधन ने समय में बड़ा बदलाव किया है. अब भोपाल मेट्रो 5 जनवरी से दोपहर 12:00 बजे AIIMS मेट्रो स्टेशन से रवाना होगी. यह ट्रेन अलकापुरी स्टेशन, डीआरएम ऑफिस, रानी कमलापति स्टेशन, एमपी नगर, बोर्ड ऑफिस चौराहा और केंद्रीय विद्यालय होते हुए अंतिम स्टेशन सुभाष नगर पर 12:25 बजे पहुंचेगी.
5 जनवरी से बदली समय-सारणी
भोपाल मेट्रो के PRO अरविंद सोनी ने बताया कि लगातार यात्रियों की संख्या घट रही है और खासतौर पर सुबह के समय ट्रेन में पैसेंजर नहीं मिल रहे हैं. इसी वजह से प्रबंधन ने ट्रिप की संख्या भी घटाने का निर्णय लिया है. जहां शुरुआत में मेट्रो के लिए 17 ट्रिप की समय-सारणी बनाई गई थी, वहीं अब इसे घटाकर 13 ट्रिप कर दिया गया है.
मेट्रो प्रबंधन का मानना है कि फिलहाल दोपहर के समय यात्रियों की संभावित संख्या को देखते हुए यह फैसला जरूरी था. हालांकि, भोपाल मेट्रो को लेकर किए गए दावों और जमीनी हकीकत के बीच यह अंतर अब सवाल खड़े कर रहा है कि क्या भोपाल वासी मेट्रो को अपनी रोजमर्रा की जरूरत का हिस्सा बना पाएंगे या नहीं.
आज का राशिफल: 3 अप्रैल 2026 को किन राशियों की चमकेगी किस्मत
विकसित भारत की कल्पना हो रहा है साकार
औजार खरीदी अनुदान योजना- विदिशा के श्रमिक देवेंद्र शर्मा को ₹5000 की सहायता, कार्य में बढ़ी दक्षता
चारधाम यात्रा में गैस की भारी डिमांड, सरकार ने बढ़ाया अलर्ट
अमरकंटक ताप विद्युत गृह चचाई ने वर्ष 2025-26 में दिखाया मास्टर क्लास प्रदर्शन
वन विभाग की बड़ी उपलब्धि : बारनवापारा का रामपुर ग्रासलैंड फिर हुआ काले हिरणों से आबाद
सर्वाधिक परिवारो को रोजगार, सर्वाधिक मानव दिवस का रोजगार सहित सर्वाधिक दिव्यांगजनों को रोजगार देने के मामले में कबीरधाम प्रदेश में प्रथम स्थान पर
मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने स्टेट हैंगर परिसर स्थित हनुमान मंदिर में किया नमन
मंत्री रह चुके और विधायक शामिल, मध्य प्रदेश बीजेपी ने घोषित किए नए प्रदेश प्रवक्ता
धर्म नगरी वाराणसी में महान शासक विक्रमादित्य के जीवन चरित्र मंचन तैयारी पूर्ण
महिला फुटबॉल में छत्तीसगढ़ का शानदार प्रदर्शन, झारखंड को हराकर जीता स्वर्ण पदक
ककनार घाटी के नीचे थमा लाल आतंक का शोर, अब गूंजती है बस की हॉर्न
पालतू कुत्ते का खरोंच मामूली समझा, किशोरी की रेबीज से मौत
मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने छोला क्षेत्र में खेड़ापति हनुमान जन्मोत्सव पर की पूजा-अर्चना
मुख्यमंत्री डॉ. यादव उज्जैन में ‘महाकाल: द मास्टर ऑफ टाइम’ अंतर्राष्ट्रीय सम्मेलन का करेंगे शुभारंभ
डिफेंस एक्सपोर्ट में भारत की छलांग, नए आंकड़ों ने चौंकाया
पूर्व मंत्री ओमप्रकाश सखलेचा की पीएम मोदी से मुलाकात, नवाचारों पर बात
HS फूलका ने थामा BJP का दामन, 1984 दंगों के मामलों से जुड़े रहे प्रमुख वकील
साइबर फ्रॉड के लिए भारतीय SIM कार्ड का अंतरराष्ट्रीय स्मगल, कंबोडिया में पकड़ा गया रैकेट
तलाक की खबर ने परिवार में फैलाई चिंता, सोशल मीडिया पर मामला चर्चा में