बेटी अनजान के बहकावे में क्यों आई? मोहन भागवत ने बताया 'लव जिहाद' से बचने का अचूक पारिवारिक मंत्र
Bhopal News: राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के सरसंघचालक डॉ. मोहन भागवत ने कहा है कि लव-जिहाद जैसी घटनाओं को रोकने के लिए सबसे पहले प्रयास अपने घर और परिवार से शुरू करने होंगे. यह समझना जरूरी है कि हमारे परिवार की बेटियां किसी अनजान के प्रभाव में कैसे आ जाती हैं, और इसका एक बड़ा कारण परिवार के भीतर संवाद की कमी है. उन्होंने कहा कि इस समस्या के समाधान के लिए तीन स्तरों पर काम करना होगा. भागवत ने कहा कि परिवार में लगातार संवाद बनाए रखना, बेटियों को सतर्कता और आत्मरक्षा के संस्कार देना, और ऐसे अपराध करने वालों के खिलाफ प्रभावी कार्रवाई सुनिश्चित करना.
समाज और संस्कृति की रक्षा में महिलाओं की भूमिका अहम – संघ प्रमुख
भागवत ने यह बातें शनिवार शाम भोपाल में आयोजित सामाजिक सद्भाव और स्त्री शक्ति संवाद कार्यक्रम के दौरान कहीं. उन्होंने कहा कि समाज और संस्कृति की रक्षा में महिलाओं की भूमिका केंद्रीय रही है. उन्होंने यह भी कहा कि समाज में भ्रम फैलाकर जनजातीय और अन्य वर्गों को अलग बताने की कोशिश की जाती रही है, जबकि सच्चाई यह है कि हजारों वर्षों से अखंड भारत में रहने वाले सभी लोगों का डीएनए एक ही है.
उन्होंने कहा कि सद्भाव केवल संकट के समय नहीं, बल्कि हर समय बनाए रखना चाहिए. एक-दूसरे से मिलना, बातचीत करना और परस्पर कार्यों को समझना सद्भावना की पहली शर्त है. समाज के अच्छे कार्यों से प्रेरणा लेनी चाहिए और ऐसी सद्भाव बैठकों को जिला, तहसील, ब्लॉक और गांव स्तर तक हर वर्ष आयोजित किया जाना चाहिए. यह किसी एक संगठन का नहीं, बल्कि पूरे समाज का दायित्व है.
हिंदू कोई नाम नहीं, बल्कि एक जीवन स्वभाव है – मोहन भागवत
संघ प्रमुख मोहन भागवत ने कहा कि हिंदू कोई नाम नहीं, बल्कि एक जीवन स्वभाव है. जब तक हिंदू पहचान है, तब तक जातियों का अस्तित्व है. जैसे ही यह स्वभाव छूटता है, जातिगत पहचान भी समाप्त हो जाती है. उन्होंने समाज की तुलना शरीर से करते हुए कहा कि जैसे शरीर के सभी अंग मिलकर काम करते हैं, वैसे ही समाज को भी संगठित और मजबूत रहना होगा, ताकि कमजोर वर्गों को सहयोग के जरिए सशक्त बनाया जा सके.
उन्होंने यह भी कहा कि देश और समाज के अस्तित्व से ही सामाजिक संरचनाएं टिकती हैं. सामाजिक सद्भाव कोई नया विचार नहीं, बल्कि समाज की स्वाभाविक प्रवृत्ति है. कानून केवल नियंत्रण कर सकता है, लेकिन समाज को जोड़कर रखने का काम सद्भावना ही करती है. विविधता के बावजूद एकता ही हमारी पहचान है. बाहरी रूप से भिन्न दिखने के बावजूद राष्ट्र, धर्म और संस्कृति के स्तर पर हम सभी एक हैं, और इसी विविधता में एकता को स्वीकार करना हिंदू समाज की विशेषता है.
आज का राशिफल: 3 अप्रैल 2026 को किन राशियों की चमकेगी किस्मत
विकसित भारत की कल्पना हो रहा है साकार
औजार खरीदी अनुदान योजना- विदिशा के श्रमिक देवेंद्र शर्मा को ₹5000 की सहायता, कार्य में बढ़ी दक्षता
चारधाम यात्रा में गैस की भारी डिमांड, सरकार ने बढ़ाया अलर्ट
अमरकंटक ताप विद्युत गृह चचाई ने वर्ष 2025-26 में दिखाया मास्टर क्लास प्रदर्शन
वन विभाग की बड़ी उपलब्धि : बारनवापारा का रामपुर ग्रासलैंड फिर हुआ काले हिरणों से आबाद
सर्वाधिक परिवारो को रोजगार, सर्वाधिक मानव दिवस का रोजगार सहित सर्वाधिक दिव्यांगजनों को रोजगार देने के मामले में कबीरधाम प्रदेश में प्रथम स्थान पर
मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने स्टेट हैंगर परिसर स्थित हनुमान मंदिर में किया नमन
मंत्री रह चुके और विधायक शामिल, मध्य प्रदेश बीजेपी ने घोषित किए नए प्रदेश प्रवक्ता
धर्म नगरी वाराणसी में महान शासक विक्रमादित्य के जीवन चरित्र मंचन तैयारी पूर्ण
महिला फुटबॉल में छत्तीसगढ़ का शानदार प्रदर्शन, झारखंड को हराकर जीता स्वर्ण पदक
ककनार घाटी के नीचे थमा लाल आतंक का शोर, अब गूंजती है बस की हॉर्न
पालतू कुत्ते का खरोंच मामूली समझा, किशोरी की रेबीज से मौत
मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने छोला क्षेत्र में खेड़ापति हनुमान जन्मोत्सव पर की पूजा-अर्चना
मुख्यमंत्री डॉ. यादव उज्जैन में ‘महाकाल: द मास्टर ऑफ टाइम’ अंतर्राष्ट्रीय सम्मेलन का करेंगे शुभारंभ
डिफेंस एक्सपोर्ट में भारत की छलांग, नए आंकड़ों ने चौंकाया
पूर्व मंत्री ओमप्रकाश सखलेचा की पीएम मोदी से मुलाकात, नवाचारों पर बात
HS फूलका ने थामा BJP का दामन, 1984 दंगों के मामलों से जुड़े रहे प्रमुख वकील
साइबर फ्रॉड के लिए भारतीय SIM कार्ड का अंतरराष्ट्रीय स्मगल, कंबोडिया में पकड़ा गया रैकेट
तलाक की खबर ने परिवार में फैलाई चिंता, सोशल मीडिया पर मामला चर्चा में