प्रदीप मिश्रा का बड़ा बयान: RSS की तुलना भगवान शिव से की, बताया क्यों दोनों में है एक खास समानता
Bhopal: प्रसिद्ध कथावाचक पंडित प्रदीप मिश्रा ने RSS की तुलना भगवान शिव से की है. उन्होंने कहा कि महादेव भी विष पीते हैं और राष्ट्र की रक्षा करते हैं. RSS भी विष पीकर राष्ट्र की रक्षा करने में लगा हुआ है. कथावाचक पंडित प्रदीप मिश्रा ने शनिवार को यह बात भोपाल के कुशाभाऊ ठाकरे सभागार में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ आरएसएस द्वारा आयोजित सामाजिक सद्भाव बैठक में कही. इस दौरान आरएसएस प्रमुख डॉ. मोहन भागवत और मध्यभारत प्रांत संघचालक अशोक पांडेय भी मौजूद रहे.
कार्यक्रम में संबोधन के दौरान पंडित प्रदीप मिश्रा ने RSS की तुलना भगवान भोलेनाथ से करते हुए कहा कि संघ भी शिवजी जैसे विष पीकर राष्ट्र रक्षा के काम में लगा हुआ है. समाज के अलग-अलग वर्ग अपने स्तर पर कार्य करने में जुटे हैं. हमें यह आत्मचिंतन करना भी जरूरी है कि हमने राष्ट्र के लिए क्या किया? जन्म किसी भी जाति में हो, पहचान अंततः हिंदू, सनातनी और भारतीय की ही होती है.
धर्मांतरण गंभीर षड्यंत्र: पंडित प्रदीप मिश्रा
इस दौरान उन्होंने धर्मांतरण को लेकर कहा कि यह केवल वर्तमान नहीं बल्कि आने वाली पीढ़ियों को प्रभावित करने वाला गंभीर षड्यंत्र है. इससे समाज बचना है और सजग रहना है. ‘ग्रीन महाशिवरात्रि’ जैसे अभियानों को लेकर उन्होंने कहा कि घर-घर मिट्टी के शिवलिंग की पूजा सामाजिक समरसता और पर्यावरण संरक्षण का मजबूत उदाहरण देखने को मिल रहा है. यह एक अच्छी पहल है.
एकता ही हमारी पहचान: मोहन भागवत
इस दौरान आरएसएस प्रमुख मोहन भागवत बोले कि विविधता के बावजूद एकता ही हमारी पहचान है. बाहरी रूप से हम कुछ अलग दिख सकते हैं, लेकिन राष्ट्र, धर्म और संस्कृति के स्तर पर हम सभी एक ही हैं. हिंदू कोई संज्ञा नहीं, बल्कि एक स्वभाव है, जो मत, पूजा पद्धति या जीवनशैली के आधार पर झगड़ा नहीं करता. हजारों वर्षों से अखंड भारत में रहने वाले सभी लोगों का डीएनए एक है.
आज का राशिफल: 3 अप्रैल 2026 को किन राशियों की चमकेगी किस्मत
विकसित भारत की कल्पना हो रहा है साकार
औजार खरीदी अनुदान योजना- विदिशा के श्रमिक देवेंद्र शर्मा को ₹5000 की सहायता, कार्य में बढ़ी दक्षता
चारधाम यात्रा में गैस की भारी डिमांड, सरकार ने बढ़ाया अलर्ट
अमरकंटक ताप विद्युत गृह चचाई ने वर्ष 2025-26 में दिखाया मास्टर क्लास प्रदर्शन
वन विभाग की बड़ी उपलब्धि : बारनवापारा का रामपुर ग्रासलैंड फिर हुआ काले हिरणों से आबाद
सर्वाधिक परिवारो को रोजगार, सर्वाधिक मानव दिवस का रोजगार सहित सर्वाधिक दिव्यांगजनों को रोजगार देने के मामले में कबीरधाम प्रदेश में प्रथम स्थान पर
मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने स्टेट हैंगर परिसर स्थित हनुमान मंदिर में किया नमन
मंत्री रह चुके और विधायक शामिल, मध्य प्रदेश बीजेपी ने घोषित किए नए प्रदेश प्रवक्ता
धर्म नगरी वाराणसी में महान शासक विक्रमादित्य के जीवन चरित्र मंचन तैयारी पूर्ण
महिला फुटबॉल में छत्तीसगढ़ का शानदार प्रदर्शन, झारखंड को हराकर जीता स्वर्ण पदक
ककनार घाटी के नीचे थमा लाल आतंक का शोर, अब गूंजती है बस की हॉर्न
पालतू कुत्ते का खरोंच मामूली समझा, किशोरी की रेबीज से मौत
मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने छोला क्षेत्र में खेड़ापति हनुमान जन्मोत्सव पर की पूजा-अर्चना
मुख्यमंत्री डॉ. यादव उज्जैन में ‘महाकाल: द मास्टर ऑफ टाइम’ अंतर्राष्ट्रीय सम्मेलन का करेंगे शुभारंभ
डिफेंस एक्सपोर्ट में भारत की छलांग, नए आंकड़ों ने चौंकाया
पूर्व मंत्री ओमप्रकाश सखलेचा की पीएम मोदी से मुलाकात, नवाचारों पर बात
HS फूलका ने थामा BJP का दामन, 1984 दंगों के मामलों से जुड़े रहे प्रमुख वकील
साइबर फ्रॉड के लिए भारतीय SIM कार्ड का अंतरराष्ट्रीय स्मगल, कंबोडिया में पकड़ा गया रैकेट
तलाक की खबर ने परिवार में फैलाई चिंता, सोशल मीडिया पर मामला चर्चा में