सरगुजा के रहस्यमयी और प्राकृतिक पर्यटन स्थल, जो हर किसी को करते हैं हैरान
छत्तीसगढ़ : का सरगुजा जिला अपनी प्राकृतिक सुंदरता और रहस्यमयी पर्यटन स्थलों के लिए पूरे प्रदेश में खास पहचान रखता है। Surguja Tourist Places की बात करें तो यहां ऐसे-ऐसे स्थान हैं, जो पहली नजर में किसी को भी हैरान कर देते हैं और पर्यटकों को बार-बार आने पर मजबूर करते हैं।
सरगुजा का सबसे प्रसिद्ध स्थल उल्टा पानी है। यहां पानी की धारा ढलान की बजाय चढ़ान की ओर बहती नजर आती है। इतना ही नहीं, इस जगह पर यदि गाड़ियों को न्यूट्रल में बंद कर दिया जाए, तो वे भी अपने आप ऊपर की ओर लुढ़कने लगती हैं। यह दृश्य पर्यटकों के लिए कौतूहल और रोमांच का केंद्र बना रहता है।
उल्टा पानी से कुछ ही दूरी पर स्थित जलजली एक और अनोखा स्थल है। यहां की जमीन पर कूदने या दबाव डालने पर वह हिलने लगती है, मानो रबर से बनी हो। यह प्राकृतिक घटना बच्चों और युवाओं को खासा आकर्षित करती है और Surguja Tourist Places में इसे एक अनोखा अनुभव माना जाता है।
अंबिकापुर से लगभग 60 किलोमीटर दूर स्थित रामगढ़ की पहाड़ी धार्मिक और ऐतिहासिक महत्व रखती है। मान्यता है कि भगवान राम अपने 14 वर्षों के वनवास के दौरान यहां आए थे। यह स्थान श्रद्धा और शांति का अद्भुत संगम है।
वहीं, महेशपुर में पुरातत्व विभाग द्वारा संरक्षित प्राचीन मूर्तियों और अवशेषों का विशाल संग्रह देखने को मिलता है, जो इतिहास प्रेमियों के लिए खास आकर्षण है। इसके अलावा जंगल के बीच स्थित टाइगर पॉइंट का ऊंचाई से गिरता झरना और तेज बहाव हर पर्यटक का मन मोह लेता है।
आज का राशिफल: 3 अप्रैल 2026 को किन राशियों की चमकेगी किस्मत
विकसित भारत की कल्पना हो रहा है साकार
औजार खरीदी अनुदान योजना- विदिशा के श्रमिक देवेंद्र शर्मा को ₹5000 की सहायता, कार्य में बढ़ी दक्षता
चारधाम यात्रा में गैस की भारी डिमांड, सरकार ने बढ़ाया अलर्ट
अमरकंटक ताप विद्युत गृह चचाई ने वर्ष 2025-26 में दिखाया मास्टर क्लास प्रदर्शन
वन विभाग की बड़ी उपलब्धि : बारनवापारा का रामपुर ग्रासलैंड फिर हुआ काले हिरणों से आबाद
सर्वाधिक परिवारो को रोजगार, सर्वाधिक मानव दिवस का रोजगार सहित सर्वाधिक दिव्यांगजनों को रोजगार देने के मामले में कबीरधाम प्रदेश में प्रथम स्थान पर
मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने स्टेट हैंगर परिसर स्थित हनुमान मंदिर में किया नमन
मंत्री रह चुके और विधायक शामिल, मध्य प्रदेश बीजेपी ने घोषित किए नए प्रदेश प्रवक्ता
धर्म नगरी वाराणसी में महान शासक विक्रमादित्य के जीवन चरित्र मंचन तैयारी पूर्ण
महिला फुटबॉल में छत्तीसगढ़ का शानदार प्रदर्शन, झारखंड को हराकर जीता स्वर्ण पदक
ककनार घाटी के नीचे थमा लाल आतंक का शोर, अब गूंजती है बस की हॉर्न
पालतू कुत्ते का खरोंच मामूली समझा, किशोरी की रेबीज से मौत
मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने छोला क्षेत्र में खेड़ापति हनुमान जन्मोत्सव पर की पूजा-अर्चना
मुख्यमंत्री डॉ. यादव उज्जैन में ‘महाकाल: द मास्टर ऑफ टाइम’ अंतर्राष्ट्रीय सम्मेलन का करेंगे शुभारंभ
डिफेंस एक्सपोर्ट में भारत की छलांग, नए आंकड़ों ने चौंकाया
पूर्व मंत्री ओमप्रकाश सखलेचा की पीएम मोदी से मुलाकात, नवाचारों पर बात
HS फूलका ने थामा BJP का दामन, 1984 दंगों के मामलों से जुड़े रहे प्रमुख वकील
साइबर फ्रॉड के लिए भारतीय SIM कार्ड का अंतरराष्ट्रीय स्मगल, कंबोडिया में पकड़ा गया रैकेट
तलाक की खबर ने परिवार में फैलाई चिंता, सोशल मीडिया पर मामला चर्चा में