छिंदवाड़ा में भयंकर जल संकट, गंदा पानी पीने को मजबूर ग्रामीण, साफ पानी को तरसती जिंदगी
छिंदवाड़ा: इंदौर में दूषित पानी पीने की वजह से कई लोगों की मौत हो रही है और सैकड़ों की संख्या में लोग बीमार हैं. इसके बाद भी छिंदवाड़ा का सरकारी तंत्र सबक लेने को तैयार नहीं है, छिंदवाड़ा जिला मुख्यालय से करीब 10 किलोमीटर दूर बांडाबोह गांव में करीब एक महीने से नल जल योजना बंद है. जिसकी वजह से ग्रामीण नहर और खुले कुएं का दूषित पानी पीने को मजबूर हैं.
नहर का पानी पीने को मजबूर ग्रामीण
बांडाबोह गांव निवासी बिंदु बाई कराड़े ने बताया कि "गांव में नल लगकर तैयार हो चुके हैं और पानी की टंकी भी बन गई है, लेकिन नलों से पानी नहीं आता है. एक साल से अधिकतर समय ट्यूबवेल की मोटर खराब रहती है. बीते एक महीने से हम लोग नहर का गंदा पानी पीने और अन्य कामों में प्रयोग कर रहे हैं. जिसके कारण लोग बीमार हो रहे हैं. इसकी शिकायत सरपंच से लेकर संबंधित अधिकारियों से की गई, लेकिन कोई पानी की समस्या पर ध्यान नहीं दे रहा है."
ग्रामीणों ने सरपंच पर लगाए गंभीर आरोप
स्थानीय किसान रमन कुमार परतेती ने आरोप लगाते हुए बताया कि "गांव में करीब एक साल से पानी की समस्या है. इसको लेकर कई बार सरपंच को शिकायत की गई, लेकिन उनका कहना है कि आपके गांव से मुझे वोट नहीं मिले थे, तो मैं यहां की समस्याओं पर क्यों ध्यान दूं." वहीं सरपंच सरला सोमकेकंवर ने बताया कि "सचिव के डिजिटल सिग्नेचर में समस्या थी, इसलिए बिल पास नहीं हो पा रहा था. अब डिजिटल सिग्नेचर बनाकर तैयार हो गए हैं और ट्यूबवेल की मोटर भी ठीक कर ली गई है. जल्द ही गांव में पानी की सप्लाई सही ढंग से होने लगेगी."
वहीं एक अन्य रोहन भलावी नामक व्यक्ति बताते हैं कि "गांव के पास एक तालाब है, जहां से नहर खेतों में सिंचाई के लिए चलती है. उसी नहर से घरेलू उपयोग और पशुओं को पिलाने के लिए पानी का उपयोग करना पड़ता है. खुद के पीने के लिए मुश्किल से किसी के खेत में मौजूद कुएं या ट्यूबेल से पानी लाना पड़ता है. कई बार तो खेत मालिक भी पानी पीने के लिए नहीं भरने देते हैं. कई बार अधिकारियों से हमने शिकायत भी की है, लेकिन अधिकारी आते हैं और पंचनामा बनाकर चले जाते हैं."
‘ईसाई समुदाय के खिलाफ कानून’: FCRA संशोधन पर सतीशन का हमला
अंतरिक्ष से अद्भुत नज़ारा: Artemis II ने रचा नया इतिहास
वोटिंग से पहले नियम कड़े: सियासी दलों को विज्ञापन के लिए लेनी होगी अनुमति
पंजाब किंग्स ने हराया, चेन्नई ने बनाया खराब रिकॉर्ड
दीक्षांत समारोह में विदेश मंत्री का बड़ा बयान, युवाओं को दी सफलता की कुंजी
मालदा घेराव मामले में सियासत तेज: माकपा ने अपने रुख का किया बचाव
‘मुस्लिम विरोधी’ बयान पर सियासत गरमाई: पलानीस्वामी ने स्टालिन को दिया जवाब
होर्मुज बंद होने का असर कम करने की तैयारी: खाड़ी देशों की नई ऊर्जा योजना
लंदन में रहने की खबरों पर कोहली का बड़ा बयान
चुनाव आयोग का अनोखा कदम: वोटिंग के लिए Uber, हलवा और चावल के आटे की सुविधा
BJP टिकट पर अटकलों पर विराम: अन्नामलाई ने खुद लिया चुनाव न लड़ने का निर्णय
रावघाट-जगदलपुर परियोजना को मिली हरी झंडी
भारत के लिए खुशखबरी, सातवां LPG टैंकर Green Shanvi सुरक्षित निकला
DC vs MI मुकाबला, टॉप ऑर्डर पर टिकी नजरें
केरल की सियासत गरमाई: राहुल गांधी का लेफ्ट गठबंधन पर तीखा हमला
ईरान ने दिखाया कड़ा रुख: पाकिस्तान की भूमिका खारिज, सैन्य अभियान तेज
गुजरात की नजर पहली जीत पर, राजस्थान देगा कड़ी टक्कर
रोहित शेट्टी के पोस्ट ने बढ़ाई हलचल, क्या बदलने वाले हैं फिल्मी रास्ता?
स्थानीय स्वाद का लिया आनंद, CM ने बढ़ाया लोकल फूड का मान
लव जिहाद आरोपों पर हंगामा: हुबली में लड़की के परिवार पर केस दर्ज