स्टेशन पर बेहोश होकर गिरा यात्री, GRP आरक्षक ने CPR देकर बचाई जान
उज्जैन: साल 2025 के अंतिम दिनों और साल 2026 के पहले दिन महाकाल दर्शन को बड़ी संख्या में दर्शनार्थियों का तांता लगा रहा. गुरुवार शाम 1 जनवरी को एक दर्शनार्थी रेलवे स्टेशन पर अचानक बेसुध होकर गिर पड़ा. जिससे मौके पर हड़कंप मच गया. गनीमत रही मौके पर जीआरपी प्रधान आरक्षक मौजूद था. जिसने यात्री को सीपीआर देकर यात्री की जान बचाई. यात्री को सीपीआर देकर जान बचाने का वीडियो तेजी से सर्कुलेट हो रहा है.
GRP प्रधान आरक्षक ने दिया CPR
पूरा मामला 1 जनवरी की शाम उज्जैन रेलवे स्टेशन के प्लेटफॉर्म क्रमांक 5 व 06 के बीच का है. जब उज्जैनी एक्सप्रेस 14309 क्रमांक से उज्जैन पहुंचे यात्री देवी सिंह अचानक बेहोश हो गए. यात्री देवी सिंह की उम्र 30 वर्ष है और वह एमपी के ब्यावरा के रहने वाले हैं. जो बाबा महाकाल के दर्शन करने नए साल पर उज्जैन पहुंचे थे. देवी सिंह को घबराहट होने के बाद उनके परिजनों ने बताया कि वह बेसुध होकर गिरे. गनीमत रही मौके पर ड्यूटी पर तैनात जीआरपी प्रधान आरक्षक पवन धुर्वे ने सीपीआर दिया. जिसके बाद वे होश में आए, फिर उन्हें अस्पताल भेज दिया गया.
प्रधान आरक्षक को मिलेगा इनाम
जीआरपी थाना प्रभारी अमित भावसार ने बताया "प्रधान आरक्षक पवन धुर्वे की तत्परता से एक यात्री की जान बच पाई है. आरक्षक ने अपने फर्ज के साथ-साथ मानवता की मिसाल भी पेश की है. आरक्षक के सराहनीय कार्य को लेकर एसपी जीआरपी को अवगत करवाया है. पत्र के माध्यम से उचित इनाम दिलवाने की अनुशंसा भी की गई है.
कुछ दिन पहले भी आए ऐसे मामले
इससे पहले इससे पहले हाल ही में उज्जैन के नागदा थाना प्रभारी अमृतलाल गवरी ने अपने क्षेत्र में गश्त के दौरान एक युवक की सीपीआर देकर जान बचाई थी. जिनके कार्य की सराहना मध्य प्रदेश डीजीपी ने करते हुए 10'000 के इनाम देने की घोषणा की थी. वहीं 22 दिसंबर को भी इसी तरह का एक मामला सामने आया था. जहां उज्जैन पहुंचे एक यात्री को हार्ट अटैक आया था. तभी एक रेलवे कर्मी कृपाशंकर पटेल ने तुरंत सीपीआर देकर यात्री को होश में लाया था, लेकिन अस्पताल में इलाज के दौरान यात्री की मौत हो गई थी. सीपीआर देने वाला रेलवे कर्मी कृपाशंकर फिल्म दंगल में अभिनेता आमिर खान को ट्रेनिंग दे चुके हैं.
महिलाओं से अश्लील बातें करने का आरोप, काजी आरिफ अली की जिम्मेदारी समाप्त
ज्योतिरादित्य सिंधिया ने युवक से करवाया खास वादा, दिया आवास
Katni में अवैध तंबाकू कारोबार पर कार्रवाई, विदेशी सिगरेट बरामद
ममता बनर्जी का बड़ा दावा: शांति के लिए BJP को सत्ता से बाहर करना होगा, एकजुटता का आह्वान
सिर्फ 5000 रुपये में ट्रिप, 5 हिल स्टेशन जो हैं ऑफबीट
विश्व में हनुमान मंदिरों की यात्रा, चमत्कारिक अनुभव
MI में कप्तानी का बदलाव, हार्दिक पाटीदार के बिना मैच
Rahul Gandhi ने सरकार को घेरा, सरकारी इमारतों में चीनी कैमरों पर चिंता
ममता बनर्जी का बड़ा बयान: जांच एजेंसी की कार्रवाई पर उठाए सवाल
वैश्विक अलर्ट, 23 देशों में नया कोरोना स्ट्रेन फैल चुका
छत्तीसगढ़ में नक्सलवाद पर भारी सफलता, DGP बोले- अब खतरा नहीं
CMHO की बढ़ी मुश्किलें, फर्जी भुगतान का मामला उजागर
Mhow में आवारा कुत्ते का कहर, पांच लोगों को काटा; गांव में दहशत
IPL 2026: चेन्नई सुपर किंग्स की ओपनिंग स्ट्रेटेजी पर सवाल
विजय का मेगा प्लान: पुदुचेरी में फ्री बिजली और 25 लाख बीमा देने का वादा
अमेरिका के भारी हमलों के बावजूद ईरान की मजबूती बरकरार, क्या है राज?
पति-पत्नी के झगड़े में खतरनाक मोड़, बेटियों ने दिखाई बहादुरी
भारत का फार्मा निर्यात 28 अरब डॉलर पार, FY26 में मजबूत ग्रोथ
बंगाल में भाजपा का बड़ा दांव: सत्ता मिली तो ‘जिहाद’ मामलों पर कड़ा एक्शन
भोपाल में चंदन रॉय का सम्मान, एलुमनी ऑफ द ईयर अवॉर्ड से नवाजे गए