उज्जैन: निगम के पानी से अफसरों का भरोसा टूटा, बाहर से आ रहा RO वाटर
उज्जैन। मध्य प्रदेश की धार्मिक नगरी उज्जैन में नगर निगम की पेयजल व्यवस्था एक बार फिर सवालों के घेरे में आ गई है. नगर निगम कार्यालय में आयुक्त, महापौर, निगम सभापति समेत अन्य वरिष्ठ अधिकारियों और जनप्रतिनिधियों के कक्षों में पीने के पानी के लिए बाहर से आरओ पानी की कैन मंगाई जा रही हैं, जबकि निगम परिसर में आने वाली आम जनता के लिए वाटर कूलर के माध्यम से पीने के पानी की व्यवस्था की गई है. इस स्थिति को देखकर यह साफ प्रतीत होता है कि नगर निगम को अपने ही द्वारा सप्लाई किए जा रहे पानी की स्वच्छता और गुणवत्ता पर भरोसा नहीं है. यही कारण है कि अधिकारी और नेता स्वयं के लिए बाहर से आरओ का पानी मंगवाने को मजबूर हैं।
वाटर कूलर से आती है बदबू
नगर निगम में नेता प्रतिपक्ष रवि राय ने आरोप लगाया कि निगम परिसर में लगे वॉटर कूलरों से आने वाले पानी में बदबू आती है और पानी गंदा रहता है. उन्होंने कहा कि यह पानी पीने योग्य नहीं है, इसलिए अधिकारियों और जनप्रतिनिधियों को मजबूरी में बाहर से आरओ पानी मंगवाना पड़ रहा है. नेता प्रतिपक्ष ने कहा कि नगर निगम द्वारा जनता को शुद्ध पेयजल उपलब्ध कराने के नाम पर करोड़ों रुपये खर्च किए गए हैं, लेकिन हकीकत यह है कि न आम जनता को साफ पानी मिल पा रहा है और न ही स्वयं निगम के अधिकारी और नेता उस पानी पर भरोसा कर पा रहे हैं. यह सीधे तौर पर जनता के पैसों की बर्बादी है।
‘समय-समय पर पानी की जांच करवाई जाती है’
इस पूरे मामले पर महापौर मुकेश टटवाल ने कहा कि नगर निगम का निरंतर प्रयास रहता है कि आम नागरिकों को स्वच्छ और गुणवत्तापूर्ण पेयजल उपलब्ध कराया जाए. वहीं नगर निगम अपर आयुक्त पवन सिंह ने कहा कि नगर निगम में समय-समय पर पेयजल व्यवस्था, पानी की टंकियों और वॉटर कूलरों की जांच कराई जाती है. इस विषय को संज्ञान में लेने के बाद संबंधित अधिकारियों को आवश्यक कार्रवाई के निर्देश दिए जाएंगे. नगर निगम की इस दोहरी व्यवस्था ने पेयजल की गुणवत्ता और पारदर्शिता पर बड़ा सवाल खड़ा कर दिया है. जब निगम के अधिकारी और जनप्रतिनिधि ही निगम के पानी को पीने से बच रहे हैं, तो आम जनता की सेहत को लेकर चिंता स्वाभाविक है।
पूर्व मंत्री ओमप्रकाश सखलेचा की पीएम मोदी से मुलाकात, नवाचारों पर बात
HS फूलका ने थामा BJP का दामन, 1984 दंगों के मामलों से जुड़े रहे प्रमुख वकील
साइबर फ्रॉड के लिए भारतीय SIM कार्ड का अंतरराष्ट्रीय स्मगल, कंबोडिया में पकड़ा गया रैकेट
तलाक की खबर ने परिवार में फैलाई चिंता, सोशल मीडिया पर मामला चर्चा में
मध्यप्रदेश में महिला सुरक्षा मुद्दे पर उमंग सिंघार का हमला, कानून व्यवस्था पर सवाल
मंदाकिनी चौराहा पर बवाल, प्रस्तावित शराब दुकान के खिलाफ प्रदर्शन तेज
प्रफुल्ल पटेल और तटकरे पर लगे आरोपों को पार्थ पवार ने बताया बेबुनियाद
वोटर लिस्ट विवाद: मालदा में न्यायिक अधिकारियों पर बंधक बनाकर विरोध प्रदर्शन
बंगाल में शाह का दावा: ममता सरकार की विदाई तय
सत्र 2026-27 से लागू होगा नया CBSE सिलेबस, छात्रों को करना होगा ध्यान
जमीन विवाद के बीच बना सरकारी भवन, अब उपयोग पर उठे सवाल
भर्ती प्रक्रिया निरस्त: हाई कोर्ट बोला- फिर से जारी करें प्लाटून कमांडर का विज्ञापन
सीधे संपर्क का मामला, HC ने पूछा- क्यों न हो कार्रवाई?
डॉ. मोहन यादव का बड़ा हमला: ममता बनर्जी अब ‘दीदी’ नहीं, ‘अप्पी
कोर्ट ने शराब घोटाला मामले में फैसला सुरक्षित रखते हुए सुनवाई पूरी की
कर्मचारियों की सुनने की क्षमता प्रभावित, उज्जैन कंपनी में चिंता का माहौल
नामांकन के दौरान सियासी वार: शाह के सामने शुभेंदु, ममता पर निशाना; भवानीपुर में हंगामा
3225 करोड़ के फोरलेन बायपास को मिली हरी झंडी, भोपाल की जरूरत नहीं