आईपीएल से पहले गुजरात टाइटंस को लग सकता है बड़ा झटका, स्टार ओपनर साई सुदर्शन चोटिल हुए
गुजरात टाइटंस के सलामी बल्लेबाज साई सुदर्शन विजय हजारे ट्रॉफी मैच के दौरान चोटिल हो गए। उनकी पसली में चोट लगी जिसके बाद उन्हें भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) के सेंटर ऑफ एक्सिलेंस (सीओई) में भर्ती कराया गया। बता दें कि, सुदर्शन विजय हजारे ट्रॉफी में तमिलनाडु के लिए खेल रहे हैं। 26 दिसंबर को मध्य प्रदेश के खिलाफ मुकाबले के दौरान वह चोटिल हो गए थे।
6-8 हफ्तों के लिए बाहर हो सकते हैं सुदर्शन
साई सुदर्शन को विजय हजारे ट्रॉफी के दौरान पसली में फ्रैक्चर हो गया है, जिसके चलते वह छह से आठ हफ्तों तक क्रिकेट से दूर रह सकते हैं। तमिलनाडु और मध्य प्रदेश के बीच अहमदाबाद में खेले गए विजय हजारे ट्रॉफी मुकाबले के दौरान साई सुदर्शन को यह चोट लगी। रन पूरा करने के लिए डाइव लगाते समय उनकी दाईं ओर की सातवीं पसली (राइट सेवेंथ रिब) के अगले हिस्से में फ्रैक्चर हो गया। स्कैन रिपोर्ट के अनुसार यह एक हल्का और बिना खिसका हुआ (अनडिस्प्लेस्ड) फ्रैक्चर है।
चिकित्सकों की निगरानी में हैं सुदर्शन
सूत्रों के मुताबिक, साई सुदर्शन 29 दिसंबर को बंगलूरू स्थित बीसीसीआई के सेंटर ऑफ एक्सीलेंस पहुंचे थे, जहां जांच में इस चोट की पुष्टि हुई। दिलचस्प बात यह है कि जिस जगह फ्रैक्चर हुआ, उसी स्थान पर उन्हें टूर्नामेंट के दौरान पहले नेट सेशन में भी चोट लगी थी। सीओई की रिपोर्ट में कहा गया है कि साई फिलहाल निचले शरीर की स्ट्रेंथ और कंडीशनिंग ट्रेनिंग कर रहे हैं, ताकि पसली को सुरक्षित रखते हुए उसे ठीक होने में मदद मिल सके। रिपोर्ट के अनुसार अगले 7-10 दिनों में, जब दर्द और सूजन कम हो जाएगी, तब उन्हें धीरे-धीरे ऊपरी शरीर की ट्रेनिंग में शामिल किया जाएगा। इस चोट के कारण साई सुदर्शन के तमिलनाडु के लिए बाकी मैचों में खेलने की संभावना बेहद कम है।
भर्ती प्रक्रिया निरस्त: हाई कोर्ट बोला- फिर से जारी करें प्लाटून कमांडर का विज्ञापन
डॉ. मोहन यादव का बड़ा हमला: ममता बनर्जी अब ‘दीदी’ नहीं, ‘अप्पी
कोर्ट ने शराब घोटाला मामले में फैसला सुरक्षित रखते हुए सुनवाई पूरी की
कर्मचारियों की सुनने की क्षमता प्रभावित, उज्जैन कंपनी में चिंता का माहौल
नामांकन के दौरान सियासी वार: शाह के सामने शुभेंदु, ममता पर निशाना; भवानीपुर में हंगामा
3225 करोड़ के फोरलेन बायपास को मिली हरी झंडी, भोपाल की जरूरत नहीं
3 करोड़ कैश और सोना मिलने से मची हलचल, नक्सलियों की गतिविधियों पर सवाल
SDOP और थाना प्रभारी की जान बची, ग्वालियर में तनावपूर्ण हालात
97 दिन से लापता युवती के परिजन बोले- ये हो सकता है हमारी बेटी
मंदिर हादसा: पुलिस ने चार पुजारियों को किया गिरफ्तार, 20 लोग आरोपी
छात्रों का इंतजार खत्म होने वाला, रिजल्ट डेट को लेकर बड़ा अपडेट
महिलाओं ने धरना दिया, भजन-कीर्तन के साथ विरोध प्रदर्शन
राज्यसभा में बदलाव: राघव चड्ढा की जगह अशोक मित्तल को जिम्मेदारी
किसानों को बड़ी राहत, CM मोहन यादव ने कंबाइन हार्वेस्टर को किया टोल मुक्त
दिल्ली की जीत के हीरो समीर रिजवी की पर्सनल लाइफ चर्चा में
विनिर्माण सेक्टर सुस्त, लेकिन निर्यात और नौकरियों में तेजी
सरकारी योजनाओं से हटाए नाम, सचिव के कारनामे पर जांच