MP Weather Update: ग्वालियर-चंबल में बारिश का अलर्ट, ठंड और कोहरे से कांपा मध्य प्रदेश
मध्य प्रदेश में इन दिनों कड़ाके की ठंड का दौर लगातार जारी है। जम्मू-कश्मीर, हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड के ऊंचाई वाले इलाकों में हो रही बर्फबारी का सीधा असर प्रदेश के मौसम पर पड़ रहा है। पहाड़ों से आ रही बर्फीली हवाओं के कारण तापमान गिरा हुआ है। वहीं, सुबह और रात के समय घना कोहरा भी लोगों की परेशानी बढ़ा रहा है। इसी बीच MP Weather Update के तहत मौसम विभाग ने ग्वालियर-चंबल संभाग में बारिश की चेतावनी जारी की है।
ग्वालियर समेत 5 जिलों में बारिश का अलर्ट
मौसम विभाग के अनुसार पंजाब पर सक्रिय वेस्टर्न डिस्टर्बेंस और हरियाणा पर बने साइक्लोनिक सर्कुलेशन का असर मध्य प्रदेश में देखने को मिल रहा है। इसकी वजह से राजधानी भोपाल में बादल छाए रहने से दिन के तापमान में हल्की बढ़ोतरी दर्ज की गई है। हालांकि, ग्वालियर, दतिया, भिंड, मुरैना और श्योपुर जिलों में गरज-चमक के साथ बूंदाबांदी के आसार हैं। इससे इन इलाकों में न्यूनतम तापमान में और गिरावट आ सकती है।
पचमढ़ी सबसे ठंडा, कई जिलों में कोहरा
पिछले 24 घंटों के दौरान प्रदेश के सभी संभागों में मौसम शुष्क रहा। अधिकतम तापमान में खास बदलाव नहीं हुआ, लेकिन शहडोल और सागर संभाग के कुछ जिलों में न्यूनतम तापमान में 2 से 3 डिग्री तक की बढ़ोतरी दर्ज की गई। दतिया, खजुराहो, ग्वालियर, सतना, सीधी, रीवा, भोपाल और इंदौर में कोहरे का असर साफ नजर आया।
MP Weather Update के मुताबिक पचमढ़ी प्रदेश का सबसे ठंडा शहर रहा, जहां न्यूनतम तापमान 5.4 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। शहडोल के कल्याणपुर में 6.3 डिग्री, खजुराहो और शिवपुरी में 7 डिग्री, अमरकंटक में 7.3 डिग्री तथा राजगढ़ और रीवा में 7.6 डिग्री सेल्सियस तापमान दर्ज हुआ।
‘पाकिस्तान से कांग्रेस को डाटा मिला’ – फर्जी पासपोर्ट मामले में हिमंता ने किया कड़ा हमला
अदालत ने शादीशुदा युवती को प्रेमी के साथ रहने की दी अनुमति19 साल की पत्नी और 40 साल के पति का विवाद, कोर्ट का पति के बजाय प्रेमी के साथ रहने का फैसला
CSK की हार पर रायुडू का गुस्सा, डेथ ओवर बॉलिंग को ठहराया जिम्मेदार
MP में चुनावी गणित बदल सकता है, कांग्रेस को सता रहा क्रॉस वोटिंग का खतरा
हेमकुंड साहिब: बर्फ से ढका मार्ग, संयुक्त टीम ने पैदल पहुंचकर लिया जायजा
RCB के मैदान पर धमाल के पीछे कौन? टिम डेविड ने लिया नाम
Stock Market Update: सेंसेक्स में 400+ अंकों की तेजी, निफ्टी 22800 के ऊपर
Rajendra Bharti की सदस्यता जाने से कांग्रेस की गणित बिगड़ी
दिल्ली विश्वविद्यालय: बम धमकी से हड़कंप, दो कॉलेजों में तुरंत खाली करवाया गया परिसर
कहीं अगला शिकार आप तो नहीं? बढ़ते Pancreatic Cancer पर एक्सपर्ट का बड़ा खुलासा
CM Kisan Kalyan Yojana: जानें 14वीं किस्त की तारीख और स्टेटस चेक करने का तरीका
सेहत के लिए चेतावनी: गर्मियों में ये सीड्स बढ़ा सकते हैं शरीर की गर्मी
HC में सुनवाई का मौका नहीं मिला, SC पहुंचे कपिल सिब्बल
सुप्रीम कोर्ट से वेदांता को झटका: अदाणी की ₹14535 करोड़ बोली को मिली राहत
पूर्व विधायक जागेश्वर राम भगत नहीं रहे, प्रदेश में शोक की लहर
वर्ल्ड आर्चरी पैरा सीरीज में भारत का जलवा, तोमन कुमार बने चैंपियन
तनाव के बीच उम्मीद: ईरान और अमेरिका के बीच 45 दिन के युद्धविराम पर मंथन