9 साल की देरी के बाद प्रमोशन, वायंगणकर की कहानी चर्चा में
भोपाल। प्रदेश में पदस्थ आईपीएस अधिकारियों को 31 दिसंबर की शाम प्रमोशन का न्यू ईयर गिफ्ट मिला है. बुधवार को जारी हुई सूची में निरंजन वायंगणकर भी डीआईजी से प्रमोट होकर आईजी बन गए हैं. महाराष्ट्र डेप्युटेशन के बाद उनका सीआर खराब हुआ, जिसके चलते वे अपने साथी आईपीएस अधिकारियों से 9 साल पीछे हो गए. उनके बैचमेट एडीजी बन चुके हैं. निरंजन बी वायंगणकर आखिर डीआईजी से पदोन्नत होकर आईजी बन गए।
वायंगणकर 1999 बैच के अधिकारी हैं
आईजी के पद पर 9 साल बाद पदोन्नति मिली है. वे वर्ष 1999 बैच के आईपीएस अफसर हैं, जबकि उनके बैच की दीपिका सूरी और राकेश गुप्ता अब अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक के पद तक पहुंच गए है. वायंगणकर पिछले कई सालों से अपने खराब सीआर के कारण पदोन्नति नहीं पा सके थे. इधर पांच जिलों के पुलिस अधीक्षक सहित 6 आईपीएस अफसरों को कनिष्ठ प्रशासनिक ग्रेड सशर्त दी गई है. एसपी गुना अंकित सोनी, नीमच एसपी अंकित जायसवाल, विदिशा एसपी रोहित काशवानी, देवास एसपी पुनीत गेहलोद, खरगौन एसपी रविंद्र वर्मा और 15वीं वाहिनी की कमांडेंट हितिका वासल को कनिष्ठ प्रशासनिक ग्रेड वेतन इस शर्त के साथ के स्वीकृत किया गया है कि वे अगले सत्र में बिना किसी छूट के मिड कैरियर ट्रैनिंग फेस तीन में अनिवार्य रूप से शामिल हों।
पंकज श्रीवास्तव को सीआईडी की जिम्मेदारी
पंकज श्रीवास्वत को सीआईडी की भी जिम्मेदारी स्पेशल डीजी पंकज श्रीवास्तव को सीआईडी के स्पेशल डीजी का अतिरिक्त प्रभार दिया गया है. सीआईडी में पदस्थ स्पेशल डीजी पवन कुमार श्रीवास्तव 31 दिसंबर को रिटायर हो गए। उनकी जगह पर पंकज श्रीवास्तव को पदस्थ किया गया है. पंकज श्रीवास्तव एंटी नक्सल अभियान के विशेष पुलिस महानिदेशक है. उनके पास एसटीएफ का भी अतिरिक्त प्रभार है।
भगीरथ पर गंभीर आरोपों के बाद बड़ा कदम, विदेश यात्रा पर प्रतिबंध लगाया गया
ईंधन की बढ़ती कीमतें सीधे उपभोक्ताओं पर: आटा-दाल और जरूरी चीजों की बढ़ी हुई दर
पाकिस्तान को राहत, गंभीर चोट से बच गए हसन अली
मीडिया कवरेज पर CJI सूर्यकांत सख्त, बोले- मेरे बयान का गलत अर्थ निकाला गया
केरल में सियासी कलह सुलझने के बाद अब कर्नाटक पर हाईकमान की नजर
विकेट लेने के बाद ‘नोट सेलिब्रेशन’ से छा गए LSG के गेंदबाज
अदालतों में लंबित मामलों के समाधान की दिशा में बड़ा कदम, जबलपुर में डिजिटल सिस्टम लागू
IPL इतिहास के सबसे खराब गेंदबाजी आंकड़ों में शामिल हुआ स्पेल
MP में सफर होगा और आसान, इंदौर-बुधनी नई रेल लाइन परियोजना पर अहम प्रगति
तनाव और खराब लाइफस्टाइल बढ़ा रहे हाइपरटेंशन का खतरा
भारत में कैप्टागन तस्करी का मामला सामने आया, NCB ने 182 करोड़ की खेप पकड़ी
चंद्रशेखरन बोले, एआई से कारोबार को नया आयाम मिलेगा
सरकार और आंदोलनकारियों के बीच तनातनी बढ़ी, मराठा आरक्षण पर नई चेतावनी जारी
बंगाल नगर निकाय भर्ती विवाद में ईडी सक्रिय, रथिन घोष पर शिकंजा कसने से बढ़ी हलचल
राजीव गांधी के नाम पर बनी यूनिवर्सिटी में बदलाव की चर्चा तेज, कैबिनेट में जाएगा प्रस्ताव
मध्य प्रदेश की राजनीति में दिलचस्प संवाद, उषा ठाकुर बोलीं- आप हमारे बड़े भाई हैं
नर्मदा घाटों की सुरक्षा: हाई कोर्ट ने अवैध रेत खनन पर कड़ा एक्शन
वाराणसी में बुलडोजर कार्रवाई का अगला चरण शुरू, प्रशासन ने 6 मस्जिदों को लेकर बढ़ाई तैयारी
निर्वाचन आयोग हुआ सख्त, फर्जी मतदान मामले में विदेशी नागरिकों की भूमिका की होगी जांच