सिमर भाटिया पर ट्विंकल खन्ना ने लुटाया प्यार, ‘इक्कीस’ के कारण चर्चा में अक्षय कुमार की भतीजी
मुंबई । अक्षय कुमार की बहन की बेटी सिमर भाटिया भी अब फिल्मों में कदम रख चुकी हैं। उनका फिल्म ‘इक्कीस’ से उन्होंने डेब्यू किया है। फिल्म में उन्होंने अगस्त्य नंदा के किरदार अरुण खेत्रपाल की प्रेमिका का रोल किया है। इस किरदार में सिमर को पसंद किया जा रहा है। सिमर ने भी फिल्म से जुड़ी कुछ बीटीएस फोटो शेयर की हैं। इन तस्वीरों पर अक्षय कुमार की पत्नी और एक्ट्रेस ट्विंकल ने भी प्यार लुटाया है। जानिए, उन्होंने सिमर के बारे में क्या लिखा।
सिमर ने पोस्ट में फिल्म से जुड़ी यादें साझा कीं
सिमर भाटिया ने गुरुवार को एक पोस्ट की, जिसमें साल 2025 की यादों का जिक्र किया। फिल्म ‘इक्कीस’ से जुड़ी तस्वीरें और यादों का जिक्र किया। इन तस्वीरों पर ही ट्विंकल खन्ना ने रिएक्शन दिया है। ट्विंकल खन्ना अक्षय की भतीजी सिमर के बहुत करीब है।
ट्विंकल खन्ना ने सिमर को किया चियर
ट्विंकल खन्ना ने अपनी पोस्ट में लिखा, ‘मेरी सिमू बेस्ट है।’ आगे उन्होंने हार्ट इमोजी बनाया है। ट्विंकल खन्ना के फैमिली फंक्शन में अक्सर सिमर को देखा जाता है। इन मौकों पर उनकी और ट्विंकल की बॉन्डिंग साफ नजर आती है। अक्षय कुमार भी अपनी भतीजी को सपोर्ट करने फिल्म ‘इक्कीस’ की स्क्रीनिंग पर कुछ दिन पहले पहुंचे थे।
क्या है फिल्म ‘इक्कीस’ की कहानी
फिल्म ‘इक्कीस’ की कहानी एक यंग आर्मी ऑफिसर अरुण खेतरपाल की है। महज 21 साल की उम्र में देश के लिए इस सैन्य अधिकारी ने बलिदान दिया था। फिल्म में अभिनेता धर्मेंद्र ने आर्मी ऑफिसर के पिता का किरदार निभाया। यह दिवंगत अभिनेता धर्मेंद्र की आखिरी फिल्म है।
हॉलीवुड डायरेक्टर जैक स्नाइडर ने की हुमा कुरैशी की तारीफ, एक्ट्रेस ने दिया दिल छू लेने वाला जवाब
‘फर्जी 2’ में निभाएंगी दमदार रोल, कुब्रा सैत ने शेयर किए एक्सपीरियंस
चैती मंगलवार के अवसर पर भीड़ में भगदड़, मघड़ा मंदिर में भारी जनहानि
RSS की बड़ी बैठक भोपाल में, शीर्ष नेता 4-5 अप्रैल को होंगे उपस्थित
बिजली कंपनी का निर्णय रद्द, हाईकोर्ट ने कहा ‘स्पीकिंग ऑर्डर’ होना जरूरी
टैक्स सिस्टम को सरल और पारदर्शी बनाने पर जोर
फर्जी वेतन और भ्रष्टाचार केस में सबूतों के अभाव में राहत
गुजरात को मिला नया सांस्कृतिक तोहफा: पीएम मोदी ने खोला सम्राट संप्रति म्यूजियम
TMC छोड़ BJP में जाएंगे लिएंडर पेस? चुनाव से पहले बड़ा सियासी दांव
तेल खरीद पर सियासत: राहुल बोले—ट्रंप की अनुमति के बिना फैसला नहीं, पीएम पर निशाना
आंध्र में दिल दहला देने वाला मामला: शादीशुदा सैनिक ने महिला की हत्या की, पुलिस जांच जारी
बिहार राजनीति में हलचल: नीतीश का इस्तीफा, अशोक चौधरी रोए, तेजस्वी का बड़ा आरोप
अक्षय कुमार की ‘भूत बंगला’ की रिलीज डेट पर सस्पेंस, नई तारीख आई सामने
AK-47 के साथ पुलिस के सामने आत्मसमर्पण, सुरक्षा बलों को बड़ी सफलता
बिना क्रैश डाइट के फिट हुईं भूमि पेडनेकर, बताई अपनी फिटनेस स्ट्रेटेजी
बच्चों को स्कूल से जोड़ने की पहल: 1 अप्रैल से “स्कूल चलें हम” अभियान, अधिकारियों को निर्देश