मां का बिलखता दर्द: 10 साल बाद जन्मे बच्चे की दूषित पानी से मौत
इंदौर। इंदौर के भागीरथपुरा के मराठी मोहल्ले में इन दिनों खामोशी फैली हुई है. गलियों में मातम पसरा हुआ है. दूषित पानी की वजह से अब तक 10 की मौत हो चुकी हैं. यहां के एक परिवार के दर्द की गूंज सुनाई दे रही है. छह महीने के मासूम की मौत के बाद लोगों में आक्रोश है. बच्चों के परिजनों ने नगर निगम और प्रशासन पर लापरवाही के करने के आरोप लगाए हैं।
इलाज के दौरान हुई मौत
मराठी मोहल्ले में रहने वाले साहू परिवार ने आरोप लगाया है कि लंबे समय से गंदा और बदबूदार पानी सप्लाई किया जा रहा था. इसी गंदे पानी की वजह से उनके परिवार का 6 महीने का मासूम काल के गाल में समा गया. आज तक की रिपोर्ट के मुताबिक बच्चे को उल्टी और दस्त की शिकायत के बाद अस्पताल ले जाया गया. जहां बच्चे की तबीयत बिगड़ती गई और इलाज दौरान मौत हो गई।
10 साल की मन्नतों के बाद हुआ था बच्चा
बच्चे की मौत के बाद मां साधना साहू का रो-रोकर बुरा हाल है. मां ने मीडिया से बात करते हुए बताया कि 10 साल की मन्नतों के बाद बेटा हुआ था. प्रेग्नेंसी के समय गंभीर समस्याओं का सामना करना पड़ा था. यहां तक की 9 महीने बेड रेस्ट पर रहना पड़ा. उन्होंने आगे बताया कि मां का दूध कम आने के कारण बाहर से दूध खरीदकर पिलाना पड़ता था. दूध गाढ़ा होने की वजह से पानी मिलाकर उसे पिलाया जाता था. वही पानी उसके लिए जानलेवा बना।
दस की बेटी भी बीमार
परिजनों ने दर्द बयां करते हुए कहा कि दस साल की बेटी को पेट में दर्द और कई समस्याएं हो रही हैं. इसकी वजह दूषित पानी हो सकता है. बेटा तो चला गया पता नहीं कितने मासूमों की जान खतरे में पड़ेगी. स्वास्थ्य विभाग के अनुसार 149 बीमारों का इलाज चल रहा है।
हॉलीवुड डायरेक्टर जैक स्नाइडर ने की हुमा कुरैशी की तारीफ, एक्ट्रेस ने दिया दिल छू लेने वाला जवाब
‘फर्जी 2’ में निभाएंगी दमदार रोल, कुब्रा सैत ने शेयर किए एक्सपीरियंस
चैती मंगलवार के अवसर पर भीड़ में भगदड़, मघड़ा मंदिर में भारी जनहानि
RSS की बड़ी बैठक भोपाल में, शीर्ष नेता 4-5 अप्रैल को होंगे उपस्थित
बिजली कंपनी का निर्णय रद्द, हाईकोर्ट ने कहा ‘स्पीकिंग ऑर्डर’ होना जरूरी
टैक्स सिस्टम को सरल और पारदर्शी बनाने पर जोर
फर्जी वेतन और भ्रष्टाचार केस में सबूतों के अभाव में राहत
गुजरात को मिला नया सांस्कृतिक तोहफा: पीएम मोदी ने खोला सम्राट संप्रति म्यूजियम
TMC छोड़ BJP में जाएंगे लिएंडर पेस? चुनाव से पहले बड़ा सियासी दांव
तेल खरीद पर सियासत: राहुल बोले—ट्रंप की अनुमति के बिना फैसला नहीं, पीएम पर निशाना
आंध्र में दिल दहला देने वाला मामला: शादीशुदा सैनिक ने महिला की हत्या की, पुलिस जांच जारी
बिहार राजनीति में हलचल: नीतीश का इस्तीफा, अशोक चौधरी रोए, तेजस्वी का बड़ा आरोप
अक्षय कुमार की ‘भूत बंगला’ की रिलीज डेट पर सस्पेंस, नई तारीख आई सामने
AK-47 के साथ पुलिस के सामने आत्मसमर्पण, सुरक्षा बलों को बड़ी सफलता
बिना क्रैश डाइट के फिट हुईं भूमि पेडनेकर, बताई अपनी फिटनेस स्ट्रेटेजी
बच्चों को स्कूल से जोड़ने की पहल: 1 अप्रैल से “स्कूल चलें हम” अभियान, अधिकारियों को निर्देश