28 महीने बाद सबसे बड़ी बढ़ोतरी, नए साल में महंगा हुआ गैस सिलेंडर
नए साल का आगाज सुबह सुबह एक बड़े झटके के रूप में हुआ है. ये झटका महंगाई का है. जहां सरकार ने पाइप नेचुरल कुकिंग गैस की कीमतों में कमी की है. वहीं दूसरी ओर गैस सिलेंडर के दाम में इजाफा किया है. खास बात ये है कि गैस सिलेंडर की कीमत में 28 महीनों की सबसे बड़ी बढ़ोतरी देखने को मिली है. इसका मतलब है कि आखिरी बार इतनी बड़ी तेजी अक्टूबर 2023 में देखने को मिली थी. वास्तव में ये इजाफा कमर्शियल गैस सिलेंडर की कीमतों में देखने को मिला है |
देश के चारों महानगरों में से 3 में 111 रुपए का इजाफा देखने को मिला है. जबकि एक महानगर में 110 रुपए की तेजी देखने को मिली है. जिसके बाद देश की राजधानी दिल्ली में कमर्शियल गैस सिलेंडर के दाम करीब 1700 रुपए पर पहुंच गए हैं, जो जून 2025 के बाद सबसे ज्यादा है. वहीं देश में कीमतें 1850 रुपए के करीब पहुंच गई हैं. वहीं दूसरी ओर देश में घरेलू गैस सिलेंडर की कीमतों में कोई बदलाव देखने को नहीं मिला है. आइए आपको भी बताते हैं कि आखिर देश के चारों महानगरों में कमर्शियल और घरेलू गैस सिलेंडर की कीमतें कितनी हो गई हैं |
कमर्शियल गैस सिलेंडर की कीमत में तेजी
आईओसीएल के आंकड़ों के अनुसार कमर्शियल गैस सिलेंडर के दाम में तेजी देखने को मिली हैं. आंकड़ों के अनुसार नवंबर 2023 के बाद पहली बार 100 रुपए से ज्यादा का इजाफा देखने को मिला है. जबकि अक्टूबर 2023 के बाद कमर्शियल गैस सिलेंडर की कीमत में सबसे बड़ी तेजी देखी गई है |
दिल्ली, कोलकाता और मुंबई महानगरों में कमर्शियल गैस सिलेंडर के दाम में 111 रुपए की बढ़ोतरी देखने को मिली है. जिसके बाद तीनों महनगरों में कमर्शियल गैस सिलेंडर की कीमत क्रमश: 1,691.50 रुपए, 1,795 रुपए और 1,642.50 रुपए हो गई है. वहीं चेन्नई में कमर्शियल गैस सिलेंडर की कीमत में 110 रुपए की बढ़ोतरी हुई है, जिसके बाद यहां पर कीमतें 1849.50 रुपए हो गई हैं |
घरेलू गैस सिलेंडर की कीमत में कोई बदलाव नहीं
वहीं दूसरी ओर घरेलू गैस सिलेंडर की कीमत में कोई बदलाव देखने को नहीं मिला है. आईओसीएल के आंकड़ों के अनुसार देश की राजधानी दिल्ली में घरेलू गैस सिलेंडर की कीमत 853 रुपए, कोलकाता में 879 रुपए, मुंबई में 852.50 रुपए और चेन्नई में 868.50 रुपए है. अप्रैल 2025 में आखिरी बार घरेलू गैस सिलेंडर के दाम में कोई बदलाव देखने को मिला था |
जब घरेलू कंपनियों ने गैस सिलेंडर के दाम में 50 रुपए की बढ़ोतरी की थी. वैसे आखिरी बार मार्च 2024 यानी लोकसभा चुनाव से पहले सरकार ने घरेलू गैस सिलेंडर के दाम में आखिरी बार कटौती की थी. तब सरकार ने घरेलू एलपीजी को 100 रुपए सस्ता किया था |
नामांकन के दौरान सियासी वार: शाह के सामने शुभेंदु, ममता पर निशाना; भवानीपुर में हंगामा
3 करोड़ कैश और सोना मिलने से मची हलचल, नक्सलियों की गतिविधियों पर सवाल
SDOP और थाना प्रभारी की जान बची, ग्वालियर में तनावपूर्ण हालात
मंदिर हादसा: पुलिस ने चार पुजारियों को किया गिरफ्तार, 20 लोग आरोपी
छात्रों का इंतजार खत्म होने वाला, रिजल्ट डेट को लेकर बड़ा अपडेट
महिलाओं ने धरना दिया, भजन-कीर्तन के साथ विरोध प्रदर्शन
राज्यसभा में बदलाव: राघव चड्ढा की जगह अशोक मित्तल को जिम्मेदारी
किसानों को बड़ी राहत, CM मोहन यादव ने कंबाइन हार्वेस्टर को किया टोल मुक्त
दिल्ली की जीत के हीरो समीर रिजवी की पर्सनल लाइफ चर्चा में
विनिर्माण सेक्टर सुस्त, लेकिन निर्यात और नौकरियों में तेजी
सरकारी योजनाओं से हटाए नाम, सचिव के कारनामे पर जांच
OBC आरक्षण पर HC का अहम आदेश, दूसरे राज्य के सर्टिफिकेट खारिज
‘ईरान को 2-3 हफ्तों में नष्ट कर देंगे’, ट्रंप ने होर्मुज की धमकी दी
भावुक पोस्ट के साथ वान डर डुसेन ने खत्म किया क्रिकेट करियर
पनीर खाने से हो सकती है परेशानी, इन लोगों को रहना चाहिए सावधान
ऑटिज्म के शुरुआती लक्षण, जिन्हें नजरअंदाज करना पड़ सकता है भारी
भयानक वारदात: पति के खाने में जहर, बेहोश होने पर कैंची से हमला, पत्नी हिरासत में
सावधान! ये संकेत हो सकते हैं ब्रेस्ट कैंसर के, समय पर पहचान जरूरी