वेंकटेश अय्यर ने मचाया तहलका, यशस्वी जायसवाल के भाई को 19 गेंदों में आउट किया
विजय हजारे ट्रॉफी 2025-26 में सभी टीमें अपना-अपना चौथा मैच खेल रही हैं. 31 दिसंबर को इसी कड़ी में मध्य प्रदेश और त्रिपुरा का मुकाबला हुआ. इस मुकाबले में त्रिपुरा की पहले बल्लेबाजी करने उतरी, जिसके लिए ओपनिंग की कमान यशस्वी जायसवाल के बड़े भाई तेजस्वी जायसवाल ने संभाली. तेजस्वी ने पिछले मैच में शानदार अर्धशतक ठोका था | वो अच्छे फॉर्म में भी थे. मध्य प्रदेश के खिलाफ भी उन्होंने ठीक शुरुआत की. लेकिन मामला तब फंस गया, जब उनका सामना मध्य प्रदेश के कप्तान वेंकटेश अय्यर से हुआ |
3 गेंदबाज, 30 गेंद , 25 रन
मध्य प्रदेश के खिलाफ ओपन करने उतरे तेजस्वी जायसवाल की इनिंग 30 गेंदों की रही. इस दौरान उन्होंने 3 गेंदबाजों का सामना किया. मगर सबसे ज्यादा गेंदें उन्होंने वेंकटेश अय्यर की ही खेली. तेजस्वी जायसवाल ने मध्यप्रदेश के खिलाफ 30 गेंदों पर 25 रन बनाए, जिसमें 3 चौके के साथ 1 छक्का शामिल रहा |
यशस्वी के भाई के खिलाफ अय्यर ने मारी बाजी
इस पारी के दौरान तेजस्वी जायसवाल ने तिरुपेश सिंह के खिलाफ 1 गेंद पर 1 रन बनाए. आर्यन पांडे के खिलाफ 10 गेंदों में 12 रन जड़े. लेकिन, वेंकटेश अय्यर से सामना हुआ तो उनके खिलाफ 19 गेंदों का सामना कर बस 13 रन ही बना सके और आउट भी हो गए. वेंकटेश अय्यर ने तेजस्वी जायसवाल को 19वीं गेंद पर LBW कर दिया |
वेंकटेश अय्यर ने त्रिपुरा के दोनों ओपनर को किया आउट
तेजस्वी जायसवाल के तौर पर त्रिपुरा को मध्य प्रदेश ने पहला झटका दिया. 39 रन के स्कोर पर उनका विकेट गिरने के बाद टीम के दूसरे ओपनर यूयू बोस भी चलते बने. उन्होंने भी वेंकटेश अय्यर ने ही आउट किया. मध्य प्रदेश के कप्तान ने त्रिपुरा को ये दोनों झटके 50 रन के अंदर दिए. त्रिपुरा के दोनों ओपनर स्कोर बोर्ड में 46 रन जोड़कर आउट हो गए |
विजय हजारे ट्रॉफी में यशस्वी जायसवाल का प्रदर्शन
विजय हजारे ट्रॉफी में यशस्वी जायसवाल के प्रदर्शन की बात करें तो उन्होंने अभी तक खेले 4 मैचों में एक अर्धशतक के साथ 174 रन जड़े हैं. उन्होंने अर्धशतक राजस्थान के खिलाफ खेले पिछले ही मैच में जड़ा था |
भर्ती प्रक्रिया निरस्त: हाई कोर्ट बोला- फिर से जारी करें प्लाटून कमांडर का विज्ञापन
डॉ. मोहन यादव का बड़ा हमला: ममता बनर्जी अब ‘दीदी’ नहीं, ‘अप्पी
कोर्ट ने शराब घोटाला मामले में फैसला सुरक्षित रखते हुए सुनवाई पूरी की
कर्मचारियों की सुनने की क्षमता प्रभावित, उज्जैन कंपनी में चिंता का माहौल
नामांकन के दौरान सियासी वार: शाह के सामने शुभेंदु, ममता पर निशाना; भवानीपुर में हंगामा
3225 करोड़ के फोरलेन बायपास को मिली हरी झंडी, भोपाल की जरूरत नहीं
3 करोड़ कैश और सोना मिलने से मची हलचल, नक्सलियों की गतिविधियों पर सवाल
SDOP और थाना प्रभारी की जान बची, ग्वालियर में तनावपूर्ण हालात
97 दिन से लापता युवती के परिजन बोले- ये हो सकता है हमारी बेटी
मंदिर हादसा: पुलिस ने चार पुजारियों को किया गिरफ्तार, 20 लोग आरोपी
छात्रों का इंतजार खत्म होने वाला, रिजल्ट डेट को लेकर बड़ा अपडेट
महिलाओं ने धरना दिया, भजन-कीर्तन के साथ विरोध प्रदर्शन
राज्यसभा में बदलाव: राघव चड्ढा की जगह अशोक मित्तल को जिम्मेदारी
किसानों को बड़ी राहत, CM मोहन यादव ने कंबाइन हार्वेस्टर को किया टोल मुक्त
दिल्ली की जीत के हीरो समीर रिजवी की पर्सनल लाइफ चर्चा में
विनिर्माण सेक्टर सुस्त, लेकिन निर्यात और नौकरियों में तेजी
सरकारी योजनाओं से हटाए नाम, सचिव के कारनामे पर जांच