नए साल पर ड्राइविंग की जिम्मेदारी, इंदौर पुलिस का मज़ेदार लेकिन सख्त पोस्टर
नए साल के लिए अब एक दिन का ही समय बचा हुआ है. जहां लोगों में न्यू ईयर 2026 के लिए उत्साह, जोश और उमंग में हैं | इसे लोग नए जोश के साथ सेलिब्रेट करने की तैयारी कर रहे हैं, वहीं पुलिस प्रशासन ने तैयारियां पूरी कर ली हैं. इंदौर में किसी प्रकार की अस्थिरता ना हो और व्यवस्था बने रहे, इसके लिए ट्रैफिक पुलिस ने कमर कस ली है |
इंदौर ट्रैफिक पुलिस का अनोखा पोस्टर
न्यू ईयर और उसके एक दिन पहले यानी 31 दिसंबर को लोग नए उत्साह में डूबे नजर आते हैं. इनमें कुछ लोग हाई स्पीड पर कार चलाते हुए पकड़े जाते हैं. कुछ ड्रिंक एंड ड्राइव केस में धराए जाते हैं. इसके अलावा कुछ लोग स्टंटबाजी करते हुए मिल जाते हैं. इससे शहर की सुरक्षा व्यवस्था बिगड़ती है और दूसरे लोगों को कई दिक्कतों का सामना करना पड़ता है | इंदौर शहर में इस तरह की कोई हरकत ना हो, इसके लिए पुलिस ने इस बार चाक-चौबंद व्यवस्था की है. इसी क्रम में इंदौर ट्रैफिक पुलिस एक अनोखा नसीहत वाला पोस्टर जारी किया है |
आप हमारे मेहमान न बनें
इंदौर ट्रैफिक पुलिस ने दिस न्यू ईयर्स ईव के नाम से एक अनोखा पोस्टर जारी किया है. इस पोस्टर में सबसे ऊपर लिखा है यातायात प्रबंधन पुलिस, महानगर इंदौर. इसे नीचे लिखा है कि ‘कोशिश करें, आप हमारे मेहमान न बनें’. इसके साथ ही 31 दिसंबर की रात के लिए विशेष संदेश भी दिया गया है | इसमें लिखा है कि सिर्फ हमारे खास ‘मेहमानों’ के लिए, आगे लिखा है नशे में वाहन चलाने वाले, तेज या लापरवाही से वाहन चलाने वाले और स्टंटबाजी कर दूसरों की जान जोखिम में डालने वाले, आप आएं वाहन से लेकिन जाएंगे पैदल |
इस पोस्टर में समय और स्थान का भी नाम लिखा हुआ है जो अनोखा है. इसमें समय ‘पूरी रात’ और स्थान ‘नजदीकी पुलिस स्टेशन’ लिखा हुआ है. इसके साथ ही एक संदेश लिखा है, जो इस तरह है अनुशासन और जिम्मेदारी के साथ जश्न मनाएं, स्वयं भी सुरक्षित रहें और दूसरों भी सुरक्षित रखें |
राशिफल 5 अप्रैल 2026: जानिए आज का दिन आपके लिए कैसा रहेगा
Kerala में माकपा में दरार, सुधाकरण ने सीएम Pinarayi Vijayan पर साधा निशाना
Mamata Banerjee का ‘दिल्ली टारगेट’ प्लान, क्या बदलेगी सियासी तस्वीर?
Katni में सर्च ऑपरेशन, नकली सोने के सिक्के और हथियार जब्त
BJP या कांग्रेस? राघव चड्ढा के अगले कदम पर बड़ी अटकलें
पावर कट अलर्ट: जालंधर के कई क्षेत्रों में 6 घंटे नहीं आएगी बिजली
सत्ता विरोधी लहर बनाम मोदी फैक्टर, बंगाल में BJP की राह
महतारी वंदन योजना की राशि पाने का आसान तरीका, e-KYC जरूरी
Manasa में 2 लाख की अफीम बरामद, एक तस्कर पकड़ा; दो फरार
अनूपपुर में 4 मंजिला इमारत गिरने से अफरा-तफरी, कई घायल होने की खबर
घर बैठे राशन कार्ड e-KYC, फोन से ऐसे करें पूरा प्रोसेस
महिलाओं से अश्लील बातें करने का आरोप, काजी आरिफ अली की जिम्मेदारी समाप्त
ज्योतिरादित्य सिंधिया ने युवक से करवाया खास वादा, दिया आवास
Katni में अवैध तंबाकू कारोबार पर कार्रवाई, विदेशी सिगरेट बरामद
ममता बनर्जी का बड़ा दावा: शांति के लिए BJP को सत्ता से बाहर करना होगा, एकजुटता का आह्वान
सिर्फ 5000 रुपये में ट्रिप, 5 हिल स्टेशन जो हैं ऑफबीट
विश्व में हनुमान मंदिरों की यात्रा, चमत्कारिक अनुभव
MI में कप्तानी का बदलाव, हार्दिक पाटीदार के बिना मैच