श्मशान के पास डॉगी के मुंह में मिला नवजात, इलाके में फैली सनसनी, पुलिस ने मामला दर्ज किया
विदिशा | मध्य प्रदेश के विदिशा जिले से एक बेहद संवेदनशील और दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है. जिसे जानकर आप भी सन्न रह जाएंगे. 28 दिसंबर को पराशरी श्मशान घाट के पास उस वक्त अफरा-तफरी मच गई, जब अंतिम संस्कार के लिए पहुंचे लोगों ने एक आवारा कुत्ते को अपने जबड़े में नवजात शिशु का शव लिए घूमते देखा. यह दृश्य देखकर वहां मौजूद लोग स्तब्ध रह गए और तुरंत पुलिस को सूचना दी |
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, 28 दिसंबर की सुबह कुछ लोग पराशरी श्मशान घाट में अंतिम संस्कार के लिए पहुंचे थे. इसी दौरान उनकी नजर श्मशान घाट के पास घूम रहे एक कुत्ते पर पड़ी. जब लोगों ने ध्यान से देखा तो पाया कि कुत्ते के मुंह में नवजात बच्चे का शव था. यह भयावह नजारा देखकर लोगों में दहशत फैल गई. कुछ ही पलों में मौके पर भीड़ जमा हो गई और स्थानीय पुलिस को इसकी जानकारी दी गई |
सूचना मिलते ही गंज बासौदा देहात थाना पुलिस मौके पर पहुंची और स्थिति को नियंत्रण में लिया. पुलिस ने कुत्ते से शव को अलग कर उसे अपने कब्जे में लिया. इसके बाद पूरे इलाके में सनसनी फैल गई. स्थानीय लोगों का कहना है कि श्मशान घाट और उसके आसपास इस तरह की घटनाएं पहले भी चिंता का कारण बन चुकी हैं. कई बार यहां अस्थायी रूप से दफन किए गए शवों के बाहर आने की आशंकाएं जताई जाती रही हैं |
चार से पांच महीने का था नवजात
मामले को लेकर गंज बासौदा देहात थाना प्रभारी मनोज दुबे ने बताया कि प्रारंभिक जांच में नवजात शिशु की उम्र करीब चार से पांच महीने प्रतीत हो रही है. उन्होंने कहा कि कई बार सामाजिक या अन्य कारणों से नवजात शिशुओं को श्मशान घाट के आसपास जमीन में दफना दिया जाता है. ऐसे मामलों में जानवर जमीन खोदते हैं और शव बाहर निकल आता है. आशंका है कि इसी वजह से शव बाहर आया और कुत्ते ने उसे उठा लिया |
लापरवाही या फिर कुछ और
थाना प्रभारी ने बताया कि पुलिस इस पूरे मामले को गंभीरता से लेते हुए हर पहलू की जांच कर रही है. यह भी पता लगाने की कोशिश की जा रही है कि शव वहां कैसे पहुंचा और क्या इसमें किसी तरह की लापरवाही या आपराधिक कृत्य शामिल है. पुलिस आसपास के इलाकों में पूछताछ कर रही है और संभावित लोगों से जानकारी जुटाई जा रही है |
पुलिस ने नवजात के शव को विधिवत प्रक्रिया के तहत दफना दिया है. प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि जांच पूरी होने के बाद ही स्थिति साफ हो पाएगी. इस दर्दनाक घटना ने एक बार फिर समाज और प्रशासन के सामने कई गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं, जिनका जवाब तलाशना बेहद जरूरी हो गया है |
मुख्यमंत्री डॉ. यादव से नव नियुक्त सूचना आयुक्तों ने की सौजन्य भेंट
मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने किया "गीता भारती" का विमोचन
स्वस्थ बेटियां, सक्षम बेटियां: छत्तीसगढ़ में एचपीवी टीकाकरण अभियान का शुभारंभ
नक्सलवाद का अंधेरा छोड़ शर्मिला ने थामी स्वावलंबन की सुई
स्वस्थ जीवन का आधार है इन्द्रियों पर नियंत्रण: राज्यपाल पटेल
ग्रामीण क्षेत्रों में सड़क निर्माण में आधुनिक तकनीक का अधिक से अधिक करें उपयोग : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
शादी की खुशियाँ मातम में बदलीं: इंदौर में लिफ्ट हादसा, कई महिलाएं घायल
CM योगी बोले—पत्रकारिता जनविश्वास का प्रतीक, जिम्मेदारी निभाएं पत्रकार
घबराकर गैस बुकिंग या स्टॉक करने कि जरुरत नहीं, मध्यप्रदेश में ऑयल कंपनियों द्वारा ईंधन की पर्याप्त आपूर्ति जारी
केंद्रीय जांच एजेंसियों की कार्यप्रणाली पर प्रियंका गांधी ने उठाए सवाल
‘ऐसा शासन दोबारा नहीं झेलना पड़ेगा’, जयराम ठाकुर का कांग्रेस पर बड़ा बयान
NSG कमांडोज का दमदार प्रदर्शन, भोपाल में ‘पराक्रम’ शो ने बढ़ाया जोश
गांधी सागर डैम में मत्स्याखेट का ठेका निरस्त मछुआरों की मांग एग्रीमेंट पर कार्य शुरू किया जाए
राहुल गांधी बोले, LPG संकट में PM मोदी नाकाम, कोविड काल जैसी परेशानी दोहराई जा रही
व्यवस्था पर सवाल: सूखी लकड़ी न मिलने पर बेटी का दाह संस्कार डीजल और टायर से
ट्रॉफी और मेडल पर चोरों की नजर, कैबिनेट मंत्री विश्वास सारंग का बंगला बना निशाना
चेन्नई में विजय का चुनावी दौरा रद्द, TVK प्रमुख ने समय और सुरक्षा पाबंदियों का हवाला दिया
अमित शाह का बड़ा बयान—एनडीए सत्ता में आई तो गोल्ड स्मगलिंग आरोपियों को 2 महीने में जेल
बंगाल में चुनावी जंग तेज, BJP-टीएमसी का हेट स्पीच विवाद अब EC तक
संसद का दृश्य भावुक: 19 सांसदों की शपथ, व्हीलचेयर पर नजर आए शरद पवार