पतंजलि ने शेयर बाजार में दिग्गजों को किया धराशाई, 5 साल में कमाई का बड़ा आंकड़ा सामने
शेयर बाजार में जब से पतंजलि फूड्स ने कदम रखा है, तब से अब तक कंपनी ने निवेशकों को 55 फीसदी से ज्यादा कमाई करा डाली है. ये आंकड़ा बीते 5 बरस का है. खास बात तो ये है कि इतना रिटर्न तो देश की दिग्गज एफएमसीजी कंपनियां तक नहीं दे सकी हैं. जिसमें हिंदुस्तान यूनिलीवर, नेस्ले और डाबर का नाम भी लिया जा सकता है. यहां तक एचयूएल ओर डाबर इंडिया ने निवेशकों को नेगेटिव रिटर्न दिया है. जबकि नेस्ले इंडिया ने 5 बरस में 39 फीसदी से ज्यादा कमाई कराई है. पतंजलि ने अपने कारोबार को काफी बढ़ाया है. आने वाले दिनों में पतंजलि फूड्स के शेयरों में और तेजी देखने को मिल सकती है. आइए आपको भी बताते हैं कि आखिर बीते 5 बरस में देश की दिग्गज एफएमसीजी कंपनियों के मुकाबले में शेयर बाजार में किस तरह के आंकड़े देखने को मिले हैं |
पतंजलि का 5 साल का रिटर्न
बीते 5 साल में पंतजलि फूड्स के शेयर ने निवेशकों को दिग्गज कंपनियों के मुकाबले में काफी अच्छा रिटर्न दिया है. नेशनल स्टॉक एक्सचेंज के आंकड़ों को देखें तो पंतजलि फूड्स के शेयर ने निवेशकों को करीब 57 फीसदी का रिटर्न दे दिया है. 5 साल पहले कंपनी का शेयर करीब 347 रुपए देखने को मिला था. तब सब अब तक कंपनी के शेयर में 197 रुपए से ज्यादा की तेजी देखने को मिल चुकी है. मौजूदा समय में कंपनी का शेयर 544.10 रुपए पर कारोबार कर रहा है. जोकि अपने 52 हफ्तों के लोअर लेवल 521 रुपए से बेहतर स्थिति में है. जानकारों की मानें तो आने वाले दिनों में पतंजलि के शेयरों में और तेजी देखने को मिल सकती है |
हिंदुस्तान यूनिलीवर के शेयर में कमी
वहीं दूसरी ओर देश की सबसे बड़ी एफएमसीजी कंपनी हिंदुस्तान यूनिलीवर के शेयरों में इन 5 सालों में गिरावट देखने को मिली है. आंकड़ों को देखें तो एनएसई में कंपनी का शेयर 5 साल में 4 फीसदी से ज्यादा की गिरावट के साथ कारोबार कर रहा है. खास बात तो ये है कि कंपनी का शेयर बीते 5 साल से 2100 रुपए से लेकर 2200 रुपए तक क रेंज में कारोबार कर रहा है. सितंबर 2024 में कंपनी का शेयर जरूर 2900 रुपए के लेवल को पार किया था, लेकिन उसके बाद से कंपनी के शेयर में गिरावट देखने को मिली है |
डाबर के शेयर ने भी पहुंचाया नुकसान
वहीं दूसरी ओर डाबर के शेयर ने भी निवेशकों को नुकसान पहुंचाया है. कंपनी के शेयरों में बीते 5 साल में 8 फीसदी से ज्यादा की गिरावट देखने को मिली है. आंकड़ों को देखें तो मौजूदा समय में कंपनी का शेयर 8 फीसदी की गिरावट के साथ 490.10 रुपए पर कारोबार कर रहा है. सितंबर 2024 में कंपनी का शेयर जरूर 670 रुपए पर पहुंचा था, उसके बाद से इसमें काफी गिरावट देखने को मिल चुका है. खास बात तो ये है कि कंपनी के शेयर 5 साल पहले 534 रुपए से ज्यादा पर कारोबार कर रहे थे. तब से इसमें 44 रुपस से ज्यादा की गिरावट देखने को मिल चुकी है |
नेस्ले इंडिया भी पीछे
वैसे बीते 5 साल में भले ही नेस्ले इंडिया ने निवेशकों को पॉजिटिव रिटर्न दिया हो, लेकिन पतंजलि के मुकाबले में काफी कम है. आंकड़ों को देखें तो बीते 5 साल में पतंजलि ने निवेशकों को 39 फीसदी का रिटर्न दिया है. वैसे मौजूदा समय में कंपनी का शेयर 1,283.70 रुपए पर कारोबार कर रहा है. इस दौरान कंपनी के शेयर में करीब 359 रपए की तेजी देखने को मिल चुकी है. वैसे सितंबर 2024 के आखिरी हफ्ते में कंपनी का शेयर कीरीब 1400 रुपए पर पहुंच गया था. उसके बाद से कंपनी के शेयरों में काफी उतार चढ़ाव देखने को मिला है |
राशिफल 7 अप्रैल 2026: जानिए आज का दिन आपके लिए कैसा रहेगा
कसनिया में 33/11 केवी नवनिर्मित विद्युत उपकेंद्र प्रारंभ
ई-ऑफिस में फाईल बढ़ाते समय सभी नियमों एवं स्पष्ट अभिमत के साथ हो प्रस्तुतिकरण : प्रमुख सचिव सोनमणि बोरा
काशी की पावन धरा पर हुआ उज्जैनी के शौर्य का सूर्योदय
एनएसजी भारत का अभेद्य कवच, इनसे हैं हम हर हाल में सुरक्षित : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
जल जीवन मिशन से ढिटोरी की महिलाओं के जीवन में आई नई मुस्कान
छत्तीसगढ़ बनेगा मखाना हब : कृषि मंत्री रामविचार नेताम ने लिंगाडीह में मखाना सेंटर का किया अवलोकन
मुख्यमंत्री डॉ. यादव से नव नियुक्त सूचना आयुक्तों ने की सौजन्य भेंट
मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने किया "गीता भारती" का विमोचन
स्वस्थ बेटियां, सक्षम बेटियां: छत्तीसगढ़ में एचपीवी टीकाकरण अभियान का शुभारंभ
नक्सलवाद का अंधेरा छोड़ शर्मिला ने थामी स्वावलंबन की सुई
स्वस्थ जीवन का आधार है इन्द्रियों पर नियंत्रण: राज्यपाल पटेल
ग्रामीण क्षेत्रों में सड़क निर्माण में आधुनिक तकनीक का अधिक से अधिक करें उपयोग : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
शादी की खुशियाँ मातम में बदलीं: इंदौर में लिफ्ट हादसा, कई महिलाएं घायल
CM योगी बोले—पत्रकारिता जनविश्वास का प्रतीक, जिम्मेदारी निभाएं पत्रकार
घबराकर गैस बुकिंग या स्टॉक करने कि जरुरत नहीं, मध्यप्रदेश में ऑयल कंपनियों द्वारा ईंधन की पर्याप्त आपूर्ति जारी
केंद्रीय जांच एजेंसियों की कार्यप्रणाली पर प्रियंका गांधी ने उठाए सवाल
‘ऐसा शासन दोबारा नहीं झेलना पड़ेगा’, जयराम ठाकुर का कांग्रेस पर बड़ा बयान
NSG कमांडोज का दमदार प्रदर्शन, भोपाल में ‘पराक्रम’ शो ने बढ़ाया जोश
गांधी सागर डैम में मत्स्याखेट का ठेका निरस्त मछुआरों की मांग एग्रीमेंट पर कार्य शुरू किया जाए