अक्षय जैसी भूमिका पाकर अरशद वारसी हुए उलझन में, फिल्म ‘हलचल’ की कहानी सामने आई
बॉलीवुड के फेमस एक्टर अरशद वारसी ने कई कमाल की फिल्मों में काम किया है. उनकी कॉमिक टाइमिंग को लोग काफी पसंद करते हैं, इसी वजह से फिल्मों में उनके किरदारों को लोग काफी पसंद करते हैं. हालांकि, दर्शकों को फिल्म के किरदार जितने मजेदार दिखते हैं, असल में शूटिंग के दौरान कैसा होता है इस पर अरशद ने बात की है. एक्टर ने हाल ही में अपने करियर के एक ऐसे एक्सपीरियंस के बारे में खुलकर बात की, जिन्हें वे अब तक बुरा अनुभव मानते हैं
साल 2004 में आई फिल्म ‘हलचल’ दर्शकों के लिए काफी कमाल की थी, फिल्म की कहानी और कास्ट जबरदस्त थे. इस फिल्म में अरशद वारसी भी शामिल थे. एक्टर को आम तौर पर अपने कमाल के कॉमिक टाइमिंग और यादगार किरदारों के लिए जाना जाता है, लेकिन ‘हलचल’ उनके लिए कुछ खास खुशी लेकर नहीं आया. अरशद ने एक इंटरव्यू में बताया कि जब उन्हें इस फिल्म में काम करने का ऑफर मिला था, तो उन्हें बताया गया था कि उनका किरदार हेरा फेरी में अक्षय कुमार जैसा होगा |
कैसे मिला ‘हलचल’ का ऑफर
अरशद ने बताया कि कास्टिंग डायरेक्टर नीरज वोहरा साहब ने उन्हें एक ऑफर देते हुए कहा था कि प्रियदर्शन की फिल्म है. डायरेक्टर का नाम सुनते ही अरशद ने अपने रोल के बारे में पूछा. अरशद ने कहा कि वाह, हो गया, मैं इसमें क्या कर रहा हूं? नीरज ने कहा कि तूने हेरा फेरी देखी है? उसमें अक्षय कुमार का जो रोल है, वही रोल है. एक्टर ने कहा, ” मुझे लगा, बस हो गया, ये तो बहुत बढ़िया रोल है, इस वजह से उन्होंने बिना सोचे-समझे इस प्रोजेक्ट के लिए हामी भर दी |
शूटिंग में सामने आया सच
लेकिन जैसे ही अरशद सेट पर पहुंचे, उन्हें चीजों का असली रूप पता चला. उन्होंने बताया कि उन्हें जो भूमिका समझाई गई थी, वो असल में वैसी नहीं थी. उन्होंने बताया कि फिल्म में ये फर्क था कि आप दोनों इस फिल्म में दोस्त हैं और आप इस फिल्म में दोस्त हैं दोनों ही चीजें अलग थीं और उनका किरदार उतना अहम नहीं था जितना पहले बताया गया था. इसके अलावा, उन्हें दिए गए कॉस्ट्यूम को लेकर भी एक्टर को काफी शिकायत थी. उन्होंने बताया कि एक लंबी शर्ट दी गई, जिसकी बांहें लंबी थी.
पूरी की अपनी कमिटमेंट
इसके बावजूद, उन्होंने अपनी कमिटमेंट निभाई और फिल्म पूरी की, हालांकि वह अपने अनुभव से खुश नहीं थे और इसे एक बुरा अनुभव बताया. अरशद ने ये भी साफ कहा कि ये फिल्म के डायरेक्टर प्रियदर्शन की गलती नहीं थी, क्योंकि उनको इसके बारे में पता नहीं था. ‘हलचल’ एक रोमांटिक कॉमेडी थी, जिसे प्रियदर्शन ने डायरेक्ट किया था और इसमें अक्षय खन्ना, करीना कपूर, सुनील शेट्टी, जैकी श्रॉफ, अरबाज खान सहित कई जाने-माने कलाकार थे. यह फिल्म 1991 की मलयालम फिल्म ‘गॉडफादर’ का हिंदी रीमेक थी |
राशिफल 7 अप्रैल 2026: जानिए आज का दिन आपके लिए कैसा रहेगा
कसनिया में 33/11 केवी नवनिर्मित विद्युत उपकेंद्र प्रारंभ
ई-ऑफिस में फाईल बढ़ाते समय सभी नियमों एवं स्पष्ट अभिमत के साथ हो प्रस्तुतिकरण : प्रमुख सचिव सोनमणि बोरा
काशी की पावन धरा पर हुआ उज्जैनी के शौर्य का सूर्योदय
एनएसजी भारत का अभेद्य कवच, इनसे हैं हम हर हाल में सुरक्षित : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
जल जीवन मिशन से ढिटोरी की महिलाओं के जीवन में आई नई मुस्कान
छत्तीसगढ़ बनेगा मखाना हब : कृषि मंत्री रामविचार नेताम ने लिंगाडीह में मखाना सेंटर का किया अवलोकन
मुख्यमंत्री डॉ. यादव से नव नियुक्त सूचना आयुक्तों ने की सौजन्य भेंट
मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने किया "गीता भारती" का विमोचन
स्वस्थ बेटियां, सक्षम बेटियां: छत्तीसगढ़ में एचपीवी टीकाकरण अभियान का शुभारंभ
नक्सलवाद का अंधेरा छोड़ शर्मिला ने थामी स्वावलंबन की सुई
स्वस्थ जीवन का आधार है इन्द्रियों पर नियंत्रण: राज्यपाल पटेल
ग्रामीण क्षेत्रों में सड़क निर्माण में आधुनिक तकनीक का अधिक से अधिक करें उपयोग : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
शादी की खुशियाँ मातम में बदलीं: इंदौर में लिफ्ट हादसा, कई महिलाएं घायल
CM योगी बोले—पत्रकारिता जनविश्वास का प्रतीक, जिम्मेदारी निभाएं पत्रकार
घबराकर गैस बुकिंग या स्टॉक करने कि जरुरत नहीं, मध्यप्रदेश में ऑयल कंपनियों द्वारा ईंधन की पर्याप्त आपूर्ति जारी
केंद्रीय जांच एजेंसियों की कार्यप्रणाली पर प्रियंका गांधी ने उठाए सवाल
‘ऐसा शासन दोबारा नहीं झेलना पड़ेगा’, जयराम ठाकुर का कांग्रेस पर बड़ा बयान
NSG कमांडोज का दमदार प्रदर्शन, भोपाल में ‘पराक्रम’ शो ने बढ़ाया जोश
गांधी सागर डैम में मत्स्याखेट का ठेका निरस्त मछुआरों की मांग एग्रीमेंट पर कार्य शुरू किया जाए