साल 2026 में सरकारी छुट्टियों की पूरी लिस्ट, सरकारी ऑफिस 127 दिन होंगे बंद, एमपी सरकार ने खाका तैयार किया
मध्य प्रदेश सरकार ने साल 2026 के कैलेंडर का खाका तैयार कर लिया है. इसके साथ ही शासकीय कर्मचारियों के लिए छुट्टियों का प्लान भी तैयार कर लिया गया. नए साल में सरकारी कार्यालय 238 दिन खुलेंगे. दफ्तर 127 दिन बंद रहेंगे यानी कर्मचारियों को छुट्टियां मिलेगी |
23 सार्वजनिक अवकाश
राज्य सरकार के कर्मचारियों के लिए 5 डेज वर्किंग व्यवस्था पहले की तरह लागू रहेगी. इस बार कर्मचारियों को 23 सार्वजनिक मिलेंगे. इन अवकाशों में गणतंत्र दिवस (26 जनवरी), होली (4 मार्च), गुड़ी पड़वा (19 मार्च), चेट्रीचंड (20 मार्च), रामनवमी (26 मार्च), महावीर जयंती (31 मार्च), गुड फ्राइडे (3 अप्रैल), डॉ अंबेडकर जयंती और बैशाखी (14 अप्रैल), परशुराम जयंती (20 अप्रैल), बुद्ध पूर्णिमा (1 मई), ईद-उल-जुहा (27 मई), महाराणा प्रताप जयंती/छत्रसाल जयंती (17 जून), मुहर्रम (26 जून), मिलाद-उन-नबी (26 अगस्त), कृष्ण जन्माष्टमी (4 सितंबर), गणेश चतुर्थी (14 सितंबर), गांधी जयंती (2 अक्तूबर), विजयदशमी (20 अक्तूबर), दीवाली (8 नवंबर), गोवर्धन पूजा (9 नवंबर), गुरु नानक जयंती (24 नवंबर) और क्रिसमस (25 दिसंबर) शामिल हैं |
कर्मचारियों को 62 ऐच्छिक अवकाश
इस बार 6 महत्वपूर्ण त्योहार और अवकाश शनिवार और रविवार को पड़ रहे हैं. इससे कर्मचारियों को अवकाश का लाभ नहीं मिलेगा. इस बार 62 ऐच्छिक अवकाशों को तय किया गया है, इनमें से सरकारी कर्मचारी तीन अवकाश ले सकेंगे. सबसे कम ऐच्छिक अवकाश मई और जुलाई एवं सबसे ज्यादा जनवरी और अप्रैल में है |
तीन बार चाइल्ड केयर लीव मिलेगी
मध्य प्रदेश सिविल सेवा (अवकाश) नियम 1977 में संशोधन किया गया है. संशोधित नियमों को 1 जनवरी 2026 से लागू किया जाएगा. चाइल्ड केयर लीव के लिए महिलाओं को 730 दिनों की छुट्टी मिलेगी. इसमें खास बात ये है कि पहले 365 दिन पूरा वेतन मिलेगा, इसके बाद 80 फीसदी दिया जाएगा. तीन बार से अधिक चाइल्ड केयर लीव नहीं ली जा सकती है. इसके साथ ही शिक्षकों को दस दिनों के अर्जित अवकाश की पात्रता होगी |
राशिफल 7 अप्रैल 2026: जानिए आज का दिन आपके लिए कैसा रहेगा
कसनिया में 33/11 केवी नवनिर्मित विद्युत उपकेंद्र प्रारंभ
ई-ऑफिस में फाईल बढ़ाते समय सभी नियमों एवं स्पष्ट अभिमत के साथ हो प्रस्तुतिकरण : प्रमुख सचिव सोनमणि बोरा
काशी की पावन धरा पर हुआ उज्जैनी के शौर्य का सूर्योदय
एनएसजी भारत का अभेद्य कवच, इनसे हैं हम हर हाल में सुरक्षित : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
जल जीवन मिशन से ढिटोरी की महिलाओं के जीवन में आई नई मुस्कान
छत्तीसगढ़ बनेगा मखाना हब : कृषि मंत्री रामविचार नेताम ने लिंगाडीह में मखाना सेंटर का किया अवलोकन
मुख्यमंत्री डॉ. यादव से नव नियुक्त सूचना आयुक्तों ने की सौजन्य भेंट
मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने किया "गीता भारती" का विमोचन
स्वस्थ बेटियां, सक्षम बेटियां: छत्तीसगढ़ में एचपीवी टीकाकरण अभियान का शुभारंभ
नक्सलवाद का अंधेरा छोड़ शर्मिला ने थामी स्वावलंबन की सुई
स्वस्थ जीवन का आधार है इन्द्रियों पर नियंत्रण: राज्यपाल पटेल
ग्रामीण क्षेत्रों में सड़क निर्माण में आधुनिक तकनीक का अधिक से अधिक करें उपयोग : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
शादी की खुशियाँ मातम में बदलीं: इंदौर में लिफ्ट हादसा, कई महिलाएं घायल
CM योगी बोले—पत्रकारिता जनविश्वास का प्रतीक, जिम्मेदारी निभाएं पत्रकार
घबराकर गैस बुकिंग या स्टॉक करने कि जरुरत नहीं, मध्यप्रदेश में ऑयल कंपनियों द्वारा ईंधन की पर्याप्त आपूर्ति जारी
केंद्रीय जांच एजेंसियों की कार्यप्रणाली पर प्रियंका गांधी ने उठाए सवाल
‘ऐसा शासन दोबारा नहीं झेलना पड़ेगा’, जयराम ठाकुर का कांग्रेस पर बड़ा बयान
NSG कमांडोज का दमदार प्रदर्शन, भोपाल में ‘पराक्रम’ शो ने बढ़ाया जोश
गांधी सागर डैम में मत्स्याखेट का ठेका निरस्त मछुआरों की मांग एग्रीमेंट पर कार्य शुरू किया जाए