भोपाल मेट्रो यात्रियों के लिए गाइडलाइन जारी, नियम तोड़े तो होगी कार्रवाई
भोपाल | भोपाल मेट्रो में रोजाना हजारों यात्री सफर कर रहे हैं. अब मेट्रो ट्रेन शहर के यातायात का अहम हिस्सा हो गई है. यात्रियों के लिए मेट्रो रेल प्रबंधन ने क्या करें या क्या न करें की लिस्ट जारी की है. मेट्रो में नियमों का उल्लंघन करने पर कार्रवाई की जाएगी और जुर्माना भी लगाया जाएगा "
भीड़ जुटाने पर रहेगा प्रतिबंध
मेट्रो रेलवे (परिचालन और अनुरक्षण) अधिनियम 2002 के तहत भोपाल मेट्रो में भीड़ जुटाने, प्रदर्शन करने, नारेबाजी करने, भीख मांगने समेत अनैतिक और गैर-कानूनी गतिविधियों पर प्रतिबंध रहेगा. स्टेशन परिसर और ट्रेन में इन बातों का ध्यान ना रखने पर और नियमों का उल्लंघन करने पर 500 रुपये का जुर्माना लगाया जा सकता है और यात्री को ट्रेन से बाहर किया जा सकता है. यात्रियों को पालतू जानवर ट्रेन में ले जाने की मनाही रहेगी |
बेवजह इमरजेंसी अलार्म दबाने पर 10 हजार का जुर्माना
मेट्रो ट्रैक पर चलने या नुकसान पर 500 रुपये का जुर्माना और 6 महीने की जेल हो सकती है. पुरुष यात्री द्वारा महिलाओं के लिए आरक्षित कोच में सफर करने पर 250 रुपये तक का जुर्माना और तीन महीने की जेल हो सकती है. वहीं बेवजह ट्रेन का इमरजेंसी अलार्म दबाने पर 10 हजार रुपये तक का जुर्माना देना होगा. वहीं स्टेशन और ट्रेन में कार्यरत ऑन ड्यूटी कर्मचारियों के कार्य में बाधा डालने पर 1000 हजार तक का जुर्माना और एक साल का कारावास हो सकता है|
सफर के दौरान क्या करें और क्या न करें
भोपाल मेट्रो ने ट्रेन में सफर के दौरान क्या करें और क्या न करें इसकी लिस्ट जारी की है. इसमें कतार में खड़े होने, अपने सामान का ध्यान रखने, दिव्यांग व्यक्तियों, वरिष्ठ नागरिकों, महिलाओं और बीमार व्यक्तियों को रास्ता देने की बात कही है. वहीं हथियार ना रखने, पालतू जानवर के साथ सफर ना करने, कचरा ना फेंकने जैसी बात कही गई है |
राशिफल 7 अप्रैल 2026: जानिए आज का दिन आपके लिए कैसा रहेगा
कसनिया में 33/11 केवी नवनिर्मित विद्युत उपकेंद्र प्रारंभ
ई-ऑफिस में फाईल बढ़ाते समय सभी नियमों एवं स्पष्ट अभिमत के साथ हो प्रस्तुतिकरण : प्रमुख सचिव सोनमणि बोरा
काशी की पावन धरा पर हुआ उज्जैनी के शौर्य का सूर्योदय
एनएसजी भारत का अभेद्य कवच, इनसे हैं हम हर हाल में सुरक्षित : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
जल जीवन मिशन से ढिटोरी की महिलाओं के जीवन में आई नई मुस्कान
छत्तीसगढ़ बनेगा मखाना हब : कृषि मंत्री रामविचार नेताम ने लिंगाडीह में मखाना सेंटर का किया अवलोकन
मुख्यमंत्री डॉ. यादव से नव नियुक्त सूचना आयुक्तों ने की सौजन्य भेंट
मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने किया "गीता भारती" का विमोचन
स्वस्थ बेटियां, सक्षम बेटियां: छत्तीसगढ़ में एचपीवी टीकाकरण अभियान का शुभारंभ
नक्सलवाद का अंधेरा छोड़ शर्मिला ने थामी स्वावलंबन की सुई
स्वस्थ जीवन का आधार है इन्द्रियों पर नियंत्रण: राज्यपाल पटेल
ग्रामीण क्षेत्रों में सड़क निर्माण में आधुनिक तकनीक का अधिक से अधिक करें उपयोग : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
शादी की खुशियाँ मातम में बदलीं: इंदौर में लिफ्ट हादसा, कई महिलाएं घायल
CM योगी बोले—पत्रकारिता जनविश्वास का प्रतीक, जिम्मेदारी निभाएं पत्रकार
घबराकर गैस बुकिंग या स्टॉक करने कि जरुरत नहीं, मध्यप्रदेश में ऑयल कंपनियों द्वारा ईंधन की पर्याप्त आपूर्ति जारी
केंद्रीय जांच एजेंसियों की कार्यप्रणाली पर प्रियंका गांधी ने उठाए सवाल
‘ऐसा शासन दोबारा नहीं झेलना पड़ेगा’, जयराम ठाकुर का कांग्रेस पर बड़ा बयान
NSG कमांडोज का दमदार प्रदर्शन, भोपाल में ‘पराक्रम’ शो ने बढ़ाया जोश
गांधी सागर डैम में मत्स्याखेट का ठेका निरस्त मछुआरों की मांग एग्रीमेंट पर कार्य शुरू किया जाए